Responsive Scrollable Menu

शंकराचार्य का दावा, हिस्ट्रीशीटर है आशुतोष ब्रह्मचारी, दो दर्जन अधिक संगीन मामले हैं दर्ज

उत्तर प्रदेश में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर मुकदमा चर्चा का विषय है. इस बीच स्वामी पर मुकदमा दर्ज करवाने वाले अशुतोष ब्रह्माचारी भी खुद विवादों के घेरे में हैं. शंकराचार्य का दावा है कि आशुतोष एक हिस्ट्रीशीटर है. उनके खिलाफ दो दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज किए गए है. आशुतोष खुद को सहारनपुर की शाकुभ्भरी पीठ से जड़ा संत बताया है. हालांकि, पुलिस का रिकॉर्ड उनकी पोल खोलता नजर आ रहा है. आपको बता दें कि अशुतोष ब्रह्मचारी ने ही शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके एक सहयोगी के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज करवाया है.

किस तरह से शुरू हुआ विवाद 

शुक्रवार को यह विवाद तब सामने आया, जब आशुतोष ने प्रयागराज में शंकराचार्य और उनके सहयोगी पर यौन  शोषण का आरोप लगाया. इसके साथ एफआईआर को दर्ज कराई थी. इस कदम से आशुतोष का नाम अचानक सुर्खियों में आए गए. अब शंकराचार्य ने पलटवार किया.  उन्होंने कहा, ‘आशुतोष कोई संत नहीं, बल्कि एक हिस्ट्रीशीटर है. उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं. ये उसके चरित्र को उजागर करते हैं.’

क्या कहते हैं पुलिस रिकॉर्ड?

पुलिस दस्तावेजों के तहत, राजेंद्र सिंह के बेटे आशुतोष ब्रह्मचारी का आपराधिक रिकॉर्ड वर्ष 2002 से आरंभ होता है. शामली के कांधला थाना के तहत आने वाले मौजा रायजादगंज के निवासी आशुतोष ब्रह्मचारी पर कई धाराओं में केस दर्ज हैं. मामले में प्रमुख रूप से गौ—हत्या और तस्करी से जुड़े गौवध निषेध अधिनियम के तहत कई केस दर्ज हैं. गोंडा में गो-तस्कर माजिद हसन के साथ मिलकर रिश्वत का प्रयास का भी केस दर्ज हुआ था. 

ये भी नंबर: यूपी में 45 हजार होमगार्ड की भर्ती में इन उम्मीदवारों को मिलेगी प्राथमिकता, CM योगी ने किया एलान

Continue reading on the app

भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स में 480 अंकों की बढ़त

मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ। इस दौरान घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स 0.58 प्रतिशत यानी 479.95 अंकों की बढ़त के साथ 83,294.66 पर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी 0.55 प्रतिशत यानी 141.75 अंक बढ़कर 25,713 पर बंद हुआ।

सोमवार को घरेलू बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि एनएसई स्मॉलकैप 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

सेक्टरवार देखें तो, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया, जिनमें क्रमशः 1.36 प्रतिशत और 1.03 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी आईटी सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाला इंडेक्स रहा, इसके बाद निफ्टी केमिकल्स इंडेक्स का स्थान रहा।

सेंसेक्स पैक में, अदाणी पोर्ट्, कोटक बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली और ये टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे। वहीं, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व और आईटीसी के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

इस तरह, भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में लगातार दूसरे सत्र में बढ़त देखने को मिली। पीएसयू बैंक और हेल्थकेयर शेयरों में तेजी से बाजार को समर्थन मिला। साथ ही, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पारस्परिक टैरिफ नीति को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा अवैध ठहराए जाने के बाद वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों ने भी घरेलू बाजार को मजबूती दी।

--आईएएनएस

डीबीपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Shimron Hetmyer: शिमरॉन हेटमायर ने ठोका सबसे तेज अर्धशतक, 16 दिन में तोड़ा तूफानी रिकॉर्ड

T20 World Cup 2026: शिमरॉन हेटमायर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तूफानी बैटिंग करते हुए सिर्फ 19 गेंदों में अर्धशतक लगा दिया. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इस पारी के साथ ही अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया. Mon, 23 Feb 2026 20:13:27 +0530

  Videos
See all

Tejashwi Yadav के आरोपों पर मंत्री Ashok Choudhary का पलटवार, बोले- वो सिर्फ झूठ बोलते हैं। Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T15:12:54+00:00

शादी के बाद दुल्हन ने दूल्हे को ठुकराया | #shorts #viral #hamirpur #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T15:10:33+00:00

खतरा नहीं गैर से हमको खतरा है घर वालों से.. #islam #viralvideo #jago #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T15:16:18+00:00

योगी के सरकार के पास तीन हथियार- Raj Kumar Bhati | CM Yogi | UP News | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T15:10:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers