Responsive Scrollable Menu

आईडीएफसी बैंक फ्रॉड पर आरबीआई गवर्नर का बयान, 'कोई सिस्टमैटिक खतरा नहीं, स्थिति पर नजर है...'

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को कहा कि बैंकिंग सिस्टम पर किसी तरह का व्यापक या सिस्टमैटिक जोखिम नहीं है। साथ ही केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया कि वह किसी व्यक्तिगत बैंक या विनियमित संस्था पर टिप्पणी नहीं करता। यह बयान उस समय आया है जब आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने चंडीगढ़ शाखा में 590 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का खुलासा किया है।

राष्ट्रीय राजधानी में आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल की बैठक के बाद आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि केंद्रीय बैंक स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है, लेकिन वित्तीय स्थिरता को कोई बड़ा खतरा नहीं है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी से संबंधित खबरों पर आईएएनएस के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए मल्होत्रा ने कहा कि केंद्रीय बैंक पूरी तरह सतर्क है।

उन्होंने कहा, हम किसी व्यक्तिगत बैंक या विनियमित संस्था पर टिप्पणी नहीं करते। हम हालात पर नजर रखे हुए हैं और यहां किसी तरह की सिस्टमैटिक समस्या नहीं है।

यह प्रेस ब्रीफिंग वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की आरबीआई बोर्ड के साथ बैठक के बाद आयोजित की गई थी।

गवर्नर ने कहा कि भारत का बैंकिंग सिस्टम मजबूत स्थिति में है, जिसे पर्याप्त पूंजी और तरलता (लिक्विडिटी) का समर्थन प्राप्त है।

उन्होंने बताया कि बैंकों का पूंजी पर्याप्तता अनुपात (कैपिटल एडेक्वेसी रेशियो-सीएआर) फिलहाल करीब 17 प्रतिशत है, जो काफी मजबूत स्तर माना जाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर अगले पांच वर्षों में नई पूंजी नहीं भी डाली जाती है, तब भी बैंक अपनी पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम रहेंगे।

इस बीच, पिछले सप्ताह स्टॉक एक्सचेंज में दी गई जानकारी में बैंक ने कहा कि यह मामला चंडीगढ़ शाखा में हरियाणा सरकार से जुड़े कुछ खातों तक सीमित है। बैंक ने बताया कि उसने नियामकों को इसकी सूचना दे दी है और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। जांच लंबित रहने तक चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

इस घटनाक्रम के बाद सोमवार को शुरुआती कारोबार में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर में 20 प्रतिशत की गिरावट आई और लोअर सर्किट लग गया।

दिन के कारोबार के दौरान बैंकिंग शेयर 20 प्रतिशत गिरकर 66.80 रुपए तक पहुंच गया। शेयर की शुरुआत 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ हुई थी और बाद में नुकसान और बढ़ गया।

हालांकि बाद में कुछ सुधार देखा गया और दोपहर करीब 2:33 बजे शेयर 16.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.05 रुपए पर कारोबार कर रहा था।

--आईएएनएस

डीबीपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

ये हैं भारत की हार के 4 सबसे बड़े 'गुनहगार', परफॉर्म करते तो जीत जाती टीम इंडिया

IND vs SA: रविवार को साउथ अफ्रीका के साथ खेले गए सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया को 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा. टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में ये भारत की पहली हार है. इसके चलते अब भारत पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रनों का लक्ष्य तय किया था, लेकिन टीम इंडिया बल्लेबाजी में फ्लॉप हो गई और महज 111 रन पर ही ऑलआउट हो गई. नतीजन, भारत को 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा. तो आइए इस वीडियो में उन 4 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिनके चलते इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा.

Continue reading on the app

  Sports

'मेरा बल्ला बात करेगा...', गेंदबाजों को धोने के बाद दहाड़े शिमरन हेटमायर, भारत के लिए चेतावनी

Shimron Hetmyer statement: जिम्बाब्वे के खिलाफ वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने 34 गेंदों में 7 चौकों और इतने ही छक्कों के साथ 85 रन बनाए. इस शानदार पारी के लिए हेटमायर को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. मैच के हीरो ने बताया कि वह अब अपनी बल्लेबाजी को लेकर ज्यादा नहीं सोचते हैं. Mon, 23 Feb 2026 23:57:43 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi | धमाकों की गूंज... डूरंड लाइन पर अब प्रतिशोध ! | Afghanistan- Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T18:37:33+00:00

Yogi Adityanath In Singapore: पूरे विश्व में सीएम योगी के विदेश दौरे की चर्चा! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T18:30:13+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: कपड़ा उतार प्रदर्शन से थू-थू करानवालों पर जबरदस्त एक्शन ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T18:45:06+00:00

Rapid Fire: Noida में Thar Accident ने ले ली जान! | Patna Protest | Yadav Ji Ki Love Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T18:39:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers