किश्तवाड़ में टेरर नेटवर्क का खात्मा:सेना बोली- 326 दिन तक ऑपरेशन चलाया, 7 आतंकी मारे, इनमें जैश कमांडर सैफुल्लाह भी शामिल
भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने X पर 7 आतंकियों की फोटो पोस्ट की और लिखा है कि 326 दिन के बाद किश्तवाड़ से आतंक के नेटवर्क का खात्मा कर दिया गया है। पोस्ट में कहा गया है कि इन आतंकियों में जैश का कमांडर सैफुल्लाह भी मारा गया है। सैफुल्लाह किश्तवाड़ में आतंक का सरगना था। व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि किश्तवाड़ में उनके अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस और CRPF समेत सेना की इंटेलीजेंस एजेंसी भी शामिल रहीं। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में चतरू इलाके में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 3 आतंकी मारे गए थे। इससे पहले 4 फरवरी को भी चतरू में ही सुरक्षाबलों ने जैश के ही एक आतंकी को मार गिराया था। उधमपुर में भी गुफा में छिपे जैश के 2 आतंकियों को ग्रेनेड विस्फोट में मार गिराया था। कौन था जैश का कमांडर सैफुल्लाह सिक्योरिटी एजेंसियों के शुरुआती अंदाजों से पता चलता है कि रविवार को मारे गए तीन आतंकवादियों में से एक सैफुल्लाह था, जो खुद को जैश ए मोहम्मद का कमांडर बताता था। कहा जाता है कि सैफुल्लाह ने लगभग पांच साल पहले जम्मू और कश्मीर में घुसपैठ की थी। वह सिक्योरिटी फोर्सेस पर कई जानलेवा हमलों का मास्टरमाइंड था, जिसमें जुलाई 2024 का हमला भी शामिल है जिसमें चार सैनिक मारे गए थे। ऑपरेशन टीम में शामिल डॉग घायल किश्तवाड़ में चलाए गए एनकाउंटर में इंडियन आर्मी के 2 पैरा (SF) के K9 डॉग टायसन को भी गोली लगी है। मिशन के दौरान, वह सबसे पहले उस धोक तक पहुंचा जहां आतंकवादी छिपे हुए थे। गोली लगने के बावजूद, टायसन ने ऑपरेशन जारी रखा। उसे बेहतर इलाज के लिए बेस हॉस्पिटल ले जाया गया है। सेना ने बताया कि लगातार चल रहे ऑपरेशन में मदद के लिए FPV ड्रोन, सैटेलाइट इमेजरी, रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम और UAV, कम्युनिकेशन के रूप में टेक्नोलॉजी का लगातार इस्तेमाल किया गया।
कर्नाटक में दलित जोड़े को मंदिर जाने से रोका:आरोपी बोला- दलितों को घर में ही पूजा करनी चाहिए; 20 फरवरी को हिंदु-मुस्लिम विवाद हुआ
कर्नाटक के तुमाकुरू जिले में दलित जोड़े को मंदिर में एंट्री से रोका गया। युवक-युवती की हाल ही में शादी हुई थी। जैसे ही दोनों मंदिर पहुंचे नारायणप्पा नाम के व्यक्ति उन्हें रोक दिया। उसने कपल से कहा कि दलितों लोगों को घर पर ही पूजा करनी चाहिए, मंदिर नहीं आना चाहिए। घटना 21 फरवरी को तुमकुरु गांव के अरसम्मा मंदिर में हुई। पीड़ित जोड़े ने 5 लोगों के खिलाफ पुलिस शिकायत की। उनके मुताबिक आरोपी नारायणप्पा से सरेआम धमकाया था। मंदिर में मौजूद अन्य लोगों ने उसका समर्थन किया था। शिकायत के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी नारायणप्पा को गिरफ्तार किया। अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस के कहना है कि फरार लोगों की तलाश जारी है। 20 फरवरी: शिवाजी जयंती पर हिंदू-मुस्लिम विवाद हुआ बागलकोट में गुरुवार रात करीब 10 बजे शिवाजी जयंती का जुलूस निकाला जा रहा था। जब वह पानका मस्जिद इलाके से गुजरा, तभी उस पर पत्थर और चप्पल फेंके गए। बागलकोट एसपी सिद्धार्थ गोयल ने कहा कि पथराव में पुलिसकर्मी घायल हुआ। घटना के चश्मदीद उमेश के मुताबिक जुलूस के दौरान मस्जिद के पास घटना हुई। करीब 8-10 लोगों ने मस्जिद से पत्थर और चप्पल फेंके। अभी तक 8 लोगों की गिरफ्तार हो चुकी है। इलाके में 24 फरवरी की आधीरात तक बीएनएस की धारा 163 लागू की गई है। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है। ………………… ये खबर भी पढ़ें… कर्नाटक में मेडिकल स्टूडेंट ने प्रोफेसर को पीटा, VIDEO:एग्जाम हॉल में फोन से चीटिंग करते पकड़ा था; छात्र ने पेपर छीनने पर हमला किया कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के डॉ. मलाकरेड्डी होम्योपैथिक कॉलेज में एग्जाम के दौरान चीटिंग करने से रोके जाने पर स्टूडेंट ने प्रोफेसर की पिटाई कर दी। घटना इंटरनल एग्जाम के दौरान घटी, जिसका वीडियो क्लासरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पूरी खबर पढे़ं…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 




















