Responsive Scrollable Menu

खुल गई किस्मत! दूसरा टी20 खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, टीम इंडिया का ये धाकड़ बल्लेबाज हुआ चोटिल

IND vs NZ : भारतीय क्रिकेट टीम के 15 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की लगता है अब किस्मत खुलने वाली है. वो टीम इंडिया की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में खेल सकते हैं. उनको अब लंबे समय के बाद टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिल सकता है. क्योंकि टीम इंडिया का एक धाकड़ बल्लेबाज चोटिल हो गया है. तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी को दूसरे टी20 मैच में मौका मिल सकता है. गौतम गंभीर की कोचिंग में अक्सर उनको बाहर बैठना पड़ जाता है. 

वैभव सूर्यवंसी को दूसरे टी20 मैच में मिलेगा मौका

दरअसल, इंडियन क्रिकेट टीम के 28 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन चोटिल हो गए हैं. ऐसे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 24 अक्टूबर (शनिवार) को दूसरा टी20 मैच खेला जाने वाला है. इस मुकाबले में ईशान किशन का खेलना अभी तक निश्चित नहीं है. इस मुकाबले से अगर ईशान बाहर होते हैं, तो वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है. इंडियन क्रिकेट टीम के स्क्वाड में वो ही एक टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं. 

ईशान किशन होंगे दूसरे टी20 मैच से बाहर

ईशान किशन टीम इंडिया के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हैं. पहले टी20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वो मैदान पर नीचे बल्लेबाजी करने के लिए उतरे. अब सामने आ रही खबरों के मुताबिक वो चोटिल हैं और दूसरे मुकाबले से बाहर हो सकते हैं. वहीं वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड में एकमात्र प्रोपर बल्लेबाज बचे हैं, जो टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी कर सकते हैं. तो आइडियली उनको ईशान किशन की जगह पर नंबर-3 के लिए खिलाना चाहिए. वो ओपनिंग भी कर सकते हैं और संजू नंबर 3 खेल सकते हैं. ऐसा एशियन गेम्स 2026 में वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग में भी हुआ है. 

टाइम्स नेटवर्क की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रोइन इंजरी के कारण ईशान किशन का न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में खेलना संदिग्ध है. वहीं रेव स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, वैभव सूर्यवंशी के क्राइस्टचर्च में दूसरे T20i में ईशान किशन की जगह खेलने की सबसे ज्यादा संभावना है. अगर वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में खेलते हैं. तो उनके फैंस को काफी मजा आने वाला है. न्यूजीलैंड की परिस्थितियां उनको बहुत ज्यादा मदद करने वाली है,जहां वो खुलकर बल्लेबाजी कर सकते हैं.

कब होगा भारत और न्यूजीलैंड का दूसरा टी20 मैच 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला दूसरा टी20 मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मैच में टक्कर 24 अक्टूबर यानी शनिवार को होगी. इस मैच की शुरुआत 12:30 बजे बिलकुल पहले मुकाबले की तरह होगी. वहीं इस मैच का टॉस 12 बजे होने वाला है, जहां श्रेयस अय्यर और मिचेल सेंटनर मौजूद होंगे.

दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11

संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव.

टीम इंडिया का टी20 स्क्वाड

संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी.

ये भी पढ़ें : 114 गेंदों में डबल सेंचुरी! हैरी ब्रूक ने वनडे में तोड़ा शुभमन गिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्टोक्स को भी पछाड़ा

Continue reading on the app

फ्रांस में शमोंडा वायरस से इंसानी संक्रमण का पहला मामला, डब्ल्यूएचओ ने दी जानकारी

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देर रात पोस्ट कर बताया कि फ्रांस में शमोंडा वायरस से इंसानी बीमारी का पहला मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी 20 अक्टूबर 2026 को फ्रांस द्वारा दी गई।

शमोंडा वायरस एक ऐसा वायरस है जो मुख्य रूप से जानवरों को प्रभावित करता है। यह वायरस मवेशियों, भेड़ों, बकरियों और घोड़ों जैसे पशुओं में संक्रमण का कारण बनता है। अभी तक यह वायरस जानवरों तक ही सीमित माना जा रहा था, लेकिन फ्रांस में सामने आया यह पहला मामला बताता है कि वायरस इंसानों को भी संक्रमित कर सकता है।

माना जाता है कि शमोंडा वायरस जानवरों के बीच छोटी मक्खियों, जिन्हें मिजेस कहा जाता है, के काटने से फैलता है। यह वायरस सीधे एक जानवर से दूसरे जानवर में नहीं फैलता है। इसका एक अपवाद गर्भावस्था के दौरान है, जब संक्रमित जानवर अपने गर्भ में पल रहे बच्चे तक वायरस को पहुंचा सकता है।

इंसानों में इसका फैलाव कैसे होता है और क्या मिजेस के काटने से ही इंसानों में संक्रमण हुआ है, इसको लेकर अभी जांच जारी है। डब्ल्यूएचओ और फ्रांस के स्वास्थ्य अधिकारी इस पहलू की गहनता से जांच कर रहे हैं।

शमोंडा वायरस पहले से ही अफ्रीका के कई देशों और जापान में जानवरों के बीच मौजूद है। हालांकि, जून 2026 से इस वायरस ने यूरोप में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। पश्चिमी यूरोप के कई देशों जैसे जर्मनी, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम और फ्रांस में गायों और घोड़ों में इसके संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

फ्रांस में इंसान में मिला मामला इसी क्रम में एक नई कड़ी है। फिलहाल यह एक अकेला और अलग-थलग मामला है। डब्ल्यूएचओ ने स्पष्ट किया है कि वह स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और जैसे-जैसे नई जानकारी सामने आएगी, वह अपडेट साझा करता रहेगा। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि वह फ्रांसीसी अधिकारियों के संपर्क में है और स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi in 2nd T20I vs New Zealand: वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे दूसरा T20I? ईशान किशन को इंजरी

New Zealand vs India, 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 क्राइस्टचर्च में खेला जाना है. 24 अक्टूबर को खेले जाने वाले इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के भी खेलने के आसार बन रहे हैं. Fri, 23 Oct 2026 09:43:43 +0530

  Videos
See all

Big Breaking on Tibet Earthquake: तिब्बत में 16 लोगों की मौत | Natural Disaster | LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-23T05:11:01+00:00

Shraddha से 5 घंटे पूछताछ ..9 अक्टूबर की शाम फ्लैट में क्या हुआ था? Shiva Sharma Murder Case #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-23T05:12:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers