Salar Jung Museum: एक शख्स का 40 साल का जुनून, बना दुनिया का सबसे बड़ा प्राइवेट म्यूजियम
Salar Jung Museum Hyderabad: हैदराबाद का प्रसिद्ध सालार जंग म्यूजियम दुनिया के सबसे बड़े व्यक्तिगत कला संग्रहों में से एक है. हैदराबाद रियासत के पूर्व प्रधानमंत्री नवाब मीर यूसुफ अली खान (सालार जंग III) ने 40 वर्षों की मेहनत से दुनिया भर से 43,000 से अधिक दुर्लभ कलाकृतियां और 50,000 से अधिक किताबें व पांडुलिपियां जुटाईं. मूसी नदी के तट पर स्थित इस म्यूजियम में इटली की प्रसिद्ध 'वेल्ड रेबेका' मूर्ति और ऐतिहासिक म्यूजिकल क्लॉक मुख्य आकर्षण हैं. 1961 में संसद के अधिनियम द्वारा इसे राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया गया था.
VIDEO: सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात... क्या TMC छोड़ने वाले हैं यूसुफ पठान?
टीएमसी सांसद यूसुफ पठान की पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं. मुलाकात के बाद जब उनसे टीएमसी छोड़कर एनडीए में जाने की अटकलों पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया. यूसुफ पठान ने बताया कि उन्होंने अपनी लोकसभा सीट से जुड़े कुछ अहम मुद्दों पर सुवेंदु अधिकारी से बात की। उन्होंने कहा कि उनके पास जरूरी कानूनी दस्तावेज हैं और सुवेंदु अधिकारी ने भरोसा दिलाया है कि इन मामलों में जो भी संभव होगा, वह किया जाएगा. यूसुफ पठान ने यह भी बताया कि हर जिले में ट्रिब्यूनल कोर्ट बनाने का सुझाव दिया गया है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ज्यादा परेशानी न उठानी पड़े. वहीं, जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या वह एनडीए में शामिल होने जा रहे हैं, तो यूसुफ पठान ने सवाल को टालते हुए कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















