कभी अंग्रेजों की जागीर थी, आज है बॉलीवुड की पसंद, गाजियाबाद की इस 'पीली कोठी' की कहानी दंग कर देगी
Pili Kothi Ghaziabad: गाजियाबाद के मसूरी में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर स्थित 18वीं सदी की ऐतिहासिक 'पीली कोठी' का निर्माण 1864 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने ब्रिटिश इंजीनियर जान माइकल्स के लिए करवाया था, जिन्हें इनाम के तौर पर यह कोठी और 12 गांवों की जागीर मिली थी. 1857 की क्रांति के बाद निगरानी के उद्देश्य से बनी यह चार मंजिला इमारत आजादी के बाद भी ब्रिटिश मैनेजर करकनल के पास रही, जिन्होंने 1977 में इसे स्थानीय व्यवसायी हाजी नजीर अहमद को बेच दिया. वर्तमान में पूर्व सांसद चौधरी अनवर अहमद के परिवार के स्वामित्व वाली इस 3000 वर्ग मीटर की कोठी में 40 कमरे हैं, जहां आज भी ब्रिटिश काल का फर्नीचर, बेल्जियम के शीशे और सागौन की लकड़ी की नक्काशी सुरक्षित है. अपनी बेमिसाल मजबूती और ऐतिहासिक बनावट के कारण यह कोठी 'रन' जैसी फिल्मों और 'दिल्ली क्राइम' जैसी वेब सीरीज के लिए बॉलीवुड की पसंदीदा शूटिंग लोकेशन बनी हुई है.
होली 2026 मुहूर्त: 2 मार्च को होलिका दहन और 3 मार्च को धुलंडी; जानें भद्रा और चंद्र ग्रहण का सही समय
Holi 2026 Muhurat and Lunar Eclipse: साल 2026 में होली पर भद्रा और चंद्र ग्रहण का योग है. 2 मार्च को शाम 6:24 से 6:36 के बीच होलिका दहन का श्रेष्ठ मुहूर्त है. 3 मार्च को धुलंडी मनाई जाएगी, जिस दिन दोपहर से चंद्र ग्रहण का सूतक प्रारंभ हो जाएगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















