सीएम डॉ. मोहन यादव आज हलाली डेम में 5 दुर्लभ गिद्धों को प्राकृतिक आवास में छोड़ेंगे, उपग्रह से होगी निगरानी
मध्यप्रदेश में लुप्तप्राय गिद्ध प्रजातियों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज हलाली डेम क्षेत्र में पांच दुर्लभ गिद्धों को प्राकृतिक आवास में मुक्त करेंगे। इनमें चार भारतीय गिद्ध (Gyps indicus) और एक सिनेरियस गिद्ध (Aegypius monachus) शामिल हैं। इन सभी गिद्धों को भोपाल स्थित गिद्ध संरक्षण …
मुकेश का गाया वो अमर गाना, आज भी अपनी सजनी के लिए गाता है हर साजन, 55 साल पहले साबित हुआ था ब्लॉकबस्टर
यूं तो मुकेश ने अपने करियर में कई हिट गाने गाए हैं. लेकिन साल 1971 में आई फिल्म 'जल बिन मछली नृत्य बिन बिजली' का एक गाना तो उन्होंने अपनी आवाज में अमर बना दिया था. वी. शांताराम के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में संध्या और अभिजीत लीड रोल में नजर आए थे. अपने बेहतरीन डांस और कोरियोग्राफी और संगीत के लिए जानी जाने वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी. यह भारत की पहली फिल्म थी जिसके सभी गीत स्टीरियोफोनिक साउंड में रिकॉर्ड किए गए थे. इस फिल्म का एक गाना ‘तारों में सजके अपने सूरज से देखों, धरती चली मिलने, ये गाना तो आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में खास जगह रखता है. आज भी साजन अपनी सजनी को ये गाना सुनाते हैं. ये गाना एक वक्त में शादियों की जय माला के वक्त तो जरूर बजाया जाता था. आज भी ओल्ड इज गोल्ड पसंद करने वाले लोगों के जहन में ये गाना बसा हुआ है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18
















.jpg)



