Responsive Scrollable Menu

नेपाल में बड़ा हादसा: त्रिशूली नदी में गिरी बस, 18 यात्रियों की मौत, कई लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Nepal Bus Accident: नेपाल में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई। धादिंग जिले में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर त्रिशूली नदी में जा गिरी। इस हादसे में 24 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नेपाल की तीनों सुरक्षा एजेंसियां राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

तड़के सुबह हुआ दर्दनाक हादसा
यह भीषण दुर्घटना सोमवार रात करीब 1:30 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, बस पृथ्वी राजमार्ग पर चल रही थी, तभी बेनीघाट रोरंग ग्रामीण नगरपालिका-5 के भैंसीगौड़ा के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और सीधे उफनती त्रिशूली नदी में जा गिरी। दुर्घटनास्थल से आई तस्वीरों में बस के परखच्चे उड़े हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

17 शव बरामद, रेस्क्यू में जुटे गोताखोर
सशस्त्र पुलिस बल (APF) के प्रवक्ता विष्णु प्रसाद भट्टा ने बताया कि अब तक 17 शवों को नदी और मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। अन्य लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। बचाव कार्य के लिए नेपाल के आपदा प्रबंधन इकाई की एक विशेषज्ञ टीम तैनात की गई है, जिसमें गोताखोर भी शामिल हैं। नदी के तेज बहाव और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण बचाव दल को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

24 घायल यात्रियों का अस्पताल में इलाज जारी
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मृत और घायल यात्रियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस और प्रशासन यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि बस में कुल कितने यात्री सवार थे और हादसा चालक की लापरवाही से हुआ या किसी तकनीकी खराबी के कारण।

सुरक्षा एजेंसियों का संयुक्त अभियान
इस राहत अभियान का नेतृत्व आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण स्कूल के पुलिस उप अधीक्षक सुनील गिरी कर रहे हैं। नेपाल पुलिस, सेना और सशस्त्र पुलिस बल के जवान मिलकर लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। अधिकारियों ने अंदेशा जताया है कि मृतकों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है। हादसे की जांच के लिए प्रारंभिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

Continue reading on the app

सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 83,300 पर पहुंचा:निफ्टी में 150 अंकों की तेजी, 25,700 पर ट्रेड कर रहा; बैंकिंग शेयरों में खरीदारी

सेंसेक्स में आज यानी सोमवार 23 फरवरी को तेजी है। ये 500 अंक (0.60%) चढ़कर 83,300 के पार कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 150 अंक (0.58%) ऊपर है। ये 25,700 के स्तर पर पहुंच गया है। आज के कारोबार में ऑटो और सरकारी बैंकों के शेयरों में खरीदारी है। एशियाई मार्केट में मिला-जुला कारोबार अमेरिकी बाजार में 20 फरवरी में तेजी विदेशी निवेशकों ने 934 करोड़ रुपए के शेयर बेचे क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी का IPO आज से खुला रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज से खुल गया है। निवेशक 25 फरवरी तक इसमें बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस IPO के जरिए 3,100 रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी इस इश्यू के जरिए फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों लेकर आ रही है। शुक्रवार को 316 अंक चढ़कर बंद हुआ था सेंसेक्स पिछले पांच कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 0.2% चढ़ा। वहीं शुक्रवार को यह 316 अंक यानी 0.38% चढ़कर 82,814 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 इस हफ्ते 0.4% मजबूत हुआ। शुक्रवार को इसमें 117 अंक यानी 0.46% की तेजी आई और यह 25,571 पर बंद हुआ।

Continue reading on the app

  Sports

Gold Rate 23 Feb 2026 : सोने के रेट में उछाल, चांदी में भी आई तेजी, जानिए इंदौर-दिल्ली और लखनऊ-जयपुर समेत बड़े शहरों का लेटेस्ट रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर में उतार-चढ़ाव और शादियों केे सीजन के चलते सोने और चांदी की कीमतों में परिवर्तन का क्रम जारी है। सोमवार सुबह सोने की कीमतों में ₹2070 प्रति दस ग्राम का उछाल आया है। वहीं चांदी के भाव में ₹25000 प्रति किलो की तेजी देखी गई है। इससे पहले शनिवार शाम (21 फरवरी … Mon, 23 Feb 2026 10:35:51 GMT

  Videos
See all

Big Breaking on Bangladesh Hindus LIVE: बांग्लादेश की नई सरकार बनते ही तगड़ा बवाल! | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T04:38:49+00:00

BJP Protest Against Congress LIVE: बीजेपी-कांग्रेस में चले पत्थर..राहुल के खिलाफ बड़ा ऐलान |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T04:59:51+00:00

Mexico Violence News: मैक्सिको में मची भीषण तबाही! #mexico #mexiconews #cartelwars #hindinews #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T05:13:35+00:00

Pakistan Afghanistan War LIVE Updates: पाक-अफगान युद्ध के ताजा हालात! | Air Strike | Taliban Vs Pak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T04:48:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers