क्या होता है 6/9 विजन? क्या इसे 6/6 करना पॉसिबल, डॉक्टर से जानिए एम्ब्लियोपिया की वजह और ट्रीटमेंट ऑप्शंस
Lazy Eye and 6/9 Vision: हमारा नॉर्मल विजन 6/6 होता है, लेकिन कुछ लोगों का विजन 6/9 हो जाता है. यह कमजोर विजन को दर्शाता है. 6/9 विजन अक्सर रिफ्रैक्टिव एरर या एम्ब्लियोपिया के कारण हो सकता है. बच्चों का सही समय पर इलाज करने से 6/9 विजन को काफी हद तक सुधारा जा सकता है. हालांकि वयस्कों में इसे ठीक करना संभव नहीं होता है.
काम का प्रेशर देख रोक लेते हैं पेशाब? डॉक्टर ने बताया हो सकती है गंभीर समस्या, जानें कैसे
कड़क के 'बॉडी रिबूट' एपिसोड में फोर्टिस अस्पताल के कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. भानु मिश्रा ने पेशाब रोकने की आदत के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि कई लोग काम या व्यस्त दिनचर्या के चलते पेशाब करने के लिए देर कर देते हैं, लेकिन यह आदत स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकती है. पेशाब को लंबे समय तक रोकने से मूत्राशय में दबाव बढ़ता है और यह पेशाब के रास्ते में दर्द और असहजता का कारण बन सकता है. डॉ. मिश्रा ने यह भी बताया कि पेशाब रोकने से यूरीन इंफेक्शन यानी मूत्र संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि बैक्टीरिया मूत्राशय में लंबे समय तक रहते हैं और संक्रमण फैलाने लगते हैं. इसके अलावा, लंबे समय तक पेशाब रोकने की आदत से नाभि के नीचे और पेट के निचले हिस्से में दर्द भी महसूस हो सकता है, जो सामान्य दैनिक गतिविधियों को प्रभावित करता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















