Responsive Scrollable Menu

CM Nitish Kumar बोले- Vaibhav Suryavanshi बिहार की नई उम्मीद, 50 लाख का चेक देकर किया सम्मानित

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। सूर्यवंशी की रिकॉर्ड सेंचुरी की मदद से भारत ने छह फरवरी को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 का खिताब जीता था। समस्तीपुर जिले के रहने वाले 14 साल के इस खिलाड़ी ने 80 गेंद पर 218 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 175 रन बनाए और उन्हें मैच और टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक सूर्यवंशी को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास परिसर में ‘संकल्प सभागार’ में चेक और शॉल देकर सम्मानित किया गया। नीतीश ने कहा, ‘‘अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा से वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के लिए एक नई उम्मीद बनकर उभरे हैं। मैं उन्हें राष्ट्रीय टीम के लिए नई उपलब्धियां बनाने और देश का नाम रोशन करने में सफलता की कामना करता हूं।’’ उन्होंने कहा कि इस युवा क्रिकेटर के प्रदर्शन ने बिहार को गौरवांवित किया और भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें: CSK Team ने किया Confirm, IPL 2026 के लिए उपलब्ध रहेंगे MS Dhoni! पर हर मैच खेलने पर संदेह।

सम्मान समारोह में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और बिहार क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि मौजूद थे। सूर्यवंशी के परिवार के सदस्य भी इस समारोह में शामिल हुए। इस बीच दानापुर में हुए एक अलग कार्यक्रम में सूर्यवंशी को टाटा मोटर्स ने एक कार भेंट की। सूर्यवंशी ने कहा, ‘‘यह सिर्फ एक तोहफा नहीं है बल्कि भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा है।’’ उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच और समर्थकों को दिया।

Continue reading on the app

CSK Team ने किया Confirm, IPL 2026 के लिए उपलब्ध रहेंगे MS Dhoni! पर हर मैच खेलने पर संदेह।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सत्र की तैयारियों के बीच एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि क्या दिग्गज पूर्व कप्तान इस साल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सभी मैचों में खेलते नजर आएंगे? फ्रेंचाइजी के एक शीर्ष सूत्र ने इसकी पुष्टि की कि 45 वर्ष के होने जा रहे धोनी आगामी आईपीएल सत्र के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ उपलब्ध रहेंगे। टीम में इस बार बड़ी रकम के साथ ट्रेडिंग के जरिए संजू सैमसन के शामिल होने के बाद हालांकि यह संभावना कम मानी जा रही है कि पूर्व भारतीय कप्तान लीग चरण के सभी मुकाबलों में खेलेंगे।

सीएसके के एक वरिष्ठ सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, “हम यह पुष्टि कर सकते हैं कि वह चेन्नई आ रहे हैं और उन्होंने सत्र के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है।” सूत्र ने कहा, ‘‘वह सभी मैच खेलेंगे या नहीं, यह हम फिलहाल नहीं कह सकते।’’ ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम लागू होने के बाद पिछले दो सत्रों में बल्लेबाज के तौर पर धोनी की भूमिका सीमित रही है। उन्हें अक्सर निचले क्रम में परिस्थिति के अनुसार छोटी लेकिन प्रभावी पारियां खेलने के लिए इस्तेमाल किया गया है।

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 । इंग्लैंड ने दिखाया दम, श्रीलंका को 51 रनों से हराकर दर्ज की बड़ी जीत । ENG VS SL

इस सत्र में सीएसके के पास तीन विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। जिन मुकाबलों में धोनी नहीं खेलेंगे, उनमें सैमसन के विकेट के पीछे मोर्चा संभालने की संभावना है। टीम में उर्विल पटेल भी शामिल हैं, जबकि 14.20 करोड़ रुपये में शामिल किए गए युवा कार्तिक शर्मा को शिवम दुबे के साथ फिनिशर की भूमिका के लिए तैयार किया जा रहा है। धोनी पिछले कुछ वर्षों से घुटने और पीठ की समस्या से जूझते रहे हैं। आईपीएल में मैचों के बीच कम अंतराल और विकेटकीपिंग की शारीरिक मांग उनके करियर के इस चरण में अतिरिक्त दबाव डाल सकती है।

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup से पहले Smriti Mandhana की हुंकार, बोलीं- अब World Cricket पर राज करेगी Team India

इतना लगभग तय माना जा रहा है कि धोनी चेन्नई में खेले जाने वाले सीएसके के अधिकांश घरेलू मैचों में मैदान पर उतरेंगे। चेपॉक स्टेडियम में उनके मैदान पर कदम रखते ही पीले रंग से सजी दर्शक दीर्घाएं उत्साह से गूंज उठती हैं। यह फ्रेंचाइजी और उसके प्रशंसकों के साथ उनके अटूट रिश्ते को दर्शाती है।

Continue reading on the app

  Sports

SSC CHSL Result 2025: जल्द आएगा एसएससी सीएचएसएल टियर 1 का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड, नवंबर में हुई थी परीक्षा

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तरीय (SSC CHSL) टियर 1 नवंबर 2025 में आयोजित की गई थी और दिसंबर 2025 में उत्तर-कुंजी जारी की गई थी। अब अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार हैं। संभावना जताई जा रही है कि फरवरी अंत या मार्च के पहले सप्ताह में नतीजे जारी किए जा सकते हैं। … Mon, 23 Feb 2026 11:13:40 GMT

  Videos
See all

Shorts : 3 फीट का दूल्हा, 2 फीट 7 इंच की दुल्हन | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T06:12:21+00:00

JNU Protest News Today | JNU में आधी रात बवाल! ABVP ने लगाया गंभीर आरोप! | ABVP Vs AISA | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T06:06:07+00:00

Patna रिसेप्शन में दो भाइयों की हत्या, जमीन विवाद में कत्लेआम | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T06:10:25+00:00

Akhilesh Yadav News: अखिलेश का दोनों डिप्टी CM को ऑफर, BJP ने किया पलटवार | Brajesh Pathak | Maurya #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T06:16:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers