Responsive Scrollable Menu

पंजाबी सिंगर मूसेवाला का साउथ अफ्रीका में भी क्रेज:फैंस ने कार में गीत बजाया, सड़क पर हूटिंग; 4 साल पहले लॉरेंस गैंग ने हत्या की

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के 4 साल बाद भी फैंस में उनका क्रेज कम नहीं हुआ। देश में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी उनके चाहने वाले बढ़ें हैं। साउथ अफ्रीका में उनका क्रेज दिखाता एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फैंस ड्राइविंग के दौरान गाड़ी में सिद्धू मूसेवाला के गीत बजा रहे हैं। इसके साथ सड़क पर कार के अंदर हूटिंग भी की जा रही है। साउथ अफ्रीका में सिद्धू के क्रेज और पंजाबी बीट के साथ ड्राइविंग का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर लोगों ने लिखा- पंजाब से मीलों दूर होने के बावजूद पंजाबी संगीत के प्रति यह प्यार अलग-अलग देशों और कल्चर से दिलों को जोड़ता है। मूसेवाला को लेकर यह क्रेज दिखाता है कि संगीत बॉर्डर और लैंग्वेज नहीं रोक सकते। सिद्धू मूसेवाला की आवाज आज भी लोगों में जोश भर रही है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की मानसा के गांव जवाहके में 29 मई 2022 को गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। कत्ल की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस और गोल्डी बराड़ ने ली। मौत के बाद सिद्धू मूसेवाला के रिकॉर्डेड गीतों को उनके पिता बलकौर सिंह हर साल रिलीज करते हैं। 4 साल में सिद्धू के 9 गीत आ चुके हैं और उन्हें पहले से भी ज्यादा व्यू मिल रहे हैं। साउथ अफ्रीका की गाड़ियों में सिद्धू के झंडे इंडिया से बाहर सिद्धू मूसेवाला का क्रेज इस कद्र है कि साउथ अफ्रीकी देशों में कई फैंस ने अपनी गाड़ियों में सिद्धू मूसेवाला के झंडे लगा रखे हैं। इन पर सिद्धू मूसेवाला का चेहरा है। एक फैंस ने इसका वीडियो जारी किया है। इसमें वह सिद्धू मूसेवाला के झंडे को बार-बार चूमता है और सिद्धू को लेकर अपना प्यार जाहिर करता है। अफ्रीका का व्यक्ति गर्व के साथ सिद्धू के झंडे को प्यार से गले लगाता है। PM मोदी के बराबर पहुंचे सिदधू मूसेवाला के सब्सक्राइबर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को इस दुनिया से गए हुए लगभग चार साल हो गए हैं, लेकिन उनका क्रेज फैंस में पहले की तरह बरकरार है। इस चीज का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मूसेवाला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर उनके सब्सक्राइबर देश के PM नरेंद्र मोदी के लगभग बराबर हो गए हैं। सिद्धू के सब्सक्राइबर इस समय 29.8 मिलियन हैं, जबकि PM मोदी के 29.9 मिलियन हैं। इस साल आने वाला है होलोग्राम शो सिद्धू मूसेवाला का इस साल होलोग्राम शो आने वाला है। फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। सिद्धू के पिता होलग्राम शो की बात कह चुके हैं। इटली की टीम इस शो को डिजाइन कर रही है। इससे पहले सिद्धू का बरोटा गीत रिलीज किया गया था जिसे लोगों का भरपूर प्यार मिला। सिद्धू के पिता बलकौर का कहना है कि हर साल भी सिद्धू का गीत रिलीज करते रहे तो 30 साल निकल जाएंगे। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… PM मोदी के बराबर सिदधू मूसेवाला के सब्सक्राइबर:4 साल में यूट्यूब पर 19.8 मिलियन फॉलोअर्स बढे़, हत्या के बाद 13 गाने रिलीज हो चुके पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को इस दुनिया से गए हुए लगभग चार साल हो गए हैं, लेकिन उनका क्रेज फैंस में पहले की तरह बरकरार है। इस चीज का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मूसेवाला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर उनके सब्सक्राइबर देश के PM नरेंद्र मोदी के लगभग बराबर हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

अफ़ग़ानिस्तान में पाकिस्तानी हवाई हमलों पर भारत ने जारी किया बयान

भारत ने अफ़ग़ानिस्तान में हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है. इसको लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है.

Continue reading on the app

  Sports

किसके कहने पर चढ़ाई गई ईशान किशन की 'बलि', अभिषेक को बचाने का फॉर्मूला फेल, सामने आया ड्रेसिंग रूम का खेल

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका से मैच हारने के बाद  हर कोई “ईशान किशन को बलि का बकरा ” कह रहा है. लगातार तीन डक झेल चुके अभिषेक शर्मा को बचाने के लिए टीम मैनेजमेंट ने ये तय किया कि फॉर्म में चल रहे ईशान किशन ने पहली गेंद खेलेंगे.  मकसद साफ था अभिषेक पर शुरुआती दबाव कम करना और उनको एक और शून्य से बचाना Mon, 23 Feb 2026 10:33:46 +0530

  Videos
See all

Mexico Violence News: मैक्सिको में मची भीषण तबाही! #mexico #mexiconews #cartelwars #hindinews #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T05:13:35+00:00

Big Breaking on Bangladesh Hindus LIVE: बांग्लादेश की नई सरकार बनते ही तगड़ा बवाल! | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T04:38:49+00:00

Pakistan Afghanistan War LIVE Updates: पाक-अफगान युद्ध के ताजा हालात! | Air Strike | Taliban Vs Pak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T04:48:02+00:00

Big Breaking on Pakistan Taliban War LIVE: तालिबान ने लिया PAK से बदला..? | Air Strike | Afghanistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T05:05:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers