Responsive Scrollable Menu

गुरुग्राम में BSc स्टूडेंट के टॉर्चर की पूरी कहानी:6 माह की रिलेशनशिप, 3 ठिकाने बदले, लिव-इन पार्टनर ने कहा था- ऐसा करुंगा, मां नहीं बन पाओगी

हरियाणा के गुरुग्राम में त्रिपुरा की रहने वाली 19 साल की स्टूडेंट तीन दिन तक बेइंतहा टॉर्चर झेलती रही। शादी का झांसा देकर लिव-इन में रखने वाला शिवम ने उसे न केवल बंधक बनाया बल्कि क्रूर यातनाएं दीं। प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर डालकर लाइटर से आग लगा दी, चाकू से काटा, यूरिन पिलाया और न्यूड वीडियो तक बनाई। इस दौरान उसने पीड़िता को लेकर तीन ठिकाने बदले। वर्तमान में अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही बीएससी की यह छात्रा के कानों में अब भी ये शब्द गूंज रहे है, जब शिवम उसको यातनाएं देते समय बोला, तुम्हें इतना मारूंगा कि कभी चल नहीं पाओगी, ना ही मां बन पाओगी। उधर, मामले में गुरुग्राम पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए है। मामले को हैंडल कर रही दिल्ली पुलिस इम्पैनल्ड एडवोकेट रीना राय ने कहा कि गुरुग्राम पुलिस ने उसे पीड़िता से मिलने से रोका। यह क्रूरता पीड़िता के जीवन के लिए खतरा थी, फिर भी हत्या का प्रयास नहीं माना गया। हालांकि गुरुग्राम पुलिस ने अब इस मामले में आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मगर, अभी भी कई बातें ऐसी है, जिनसे पर्दा उठना बाकी है। करीब छह माह पहले डेटिंग एप से शुरू हुई यह प्रेम कहानी इस हैवानियत वाले अंजाम तक कैसे पहुंच गई, पढें पूरी रिपोर्ट… पहले एफआईआर में दर्ज छात्रा से हैवानियत की कहानी... छात्रा तक कैसे पहुंची पुलिस, मां ने बताई पूरी कहानी… बेटी ने फोन कर कहा- मुझे जान से मार देगा : पीड़िता की मां के मुताबिक 18 फरवरी रात करीब 10 बजे बेटी का फोन आया था। उसने बताया था कि- “मेरे पास समय नहीं है, मुझे मार दिया जाएगा…। शिवम पिछले 3 दिनों से मुझे पीट रहा है, जलाया है, आज जान से मार देगा”। यह सब बाते उसने अपनी लोकल लैंग्वेज में बताई, ताकि शिवम को पता ना चल सके। यूरिन पिलाया, कई बार निजी अंगों को जलाया : पीड़िता की मां ने आगे बताया कि बेटी ने कॉल पर बताया कि शिवम ने उसे तीन दिनों तक कमरे में बंद रखा, उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। यूरिन तक पिलाया। रोज कई बार उसके निजी अंगों को जलाया। मां ने कहा कि आरोपी ने चाकू से शरीर के कई हिस्सों पर वार किया। मां की सूचना पर पुलिस ने छात्रा को बंधन मुक्त कराया : बेटी की कॉल कटने के बाद उसकी मां ने तुरंत इसकी जानकारी गुरुग्राम पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को बरामद कर आरोपी शिवम को अरेस्ट कर लिया। छात्रा की हालत गंभीर देखते हुए उसे सेक्टर-10 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया। अब जानिए पुलिस ने इस मामले में क्या-क्या किया… पुलिस ने दिल्ली जाकर पीड़िता के बयान दर्ज किए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहले सेक्टर-10 के सरकारी अस्पताल डॉक्टरों ने उसे बयान देने के लिए अनफिट बताया था। बाद में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे बयान देने के लिए फिट घोषित किया। इसके बाद पुलिस ने उसके विस्तृत बयान दर्ज किए। एएसआई बीना कुमारी को इस मामले में जांच अधिकारी बनाया गया है। पुलिस ने शिवम के खिलाफ केस दर्ज किया पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी शिवम को अरेस्ट कर लिया है। 19 फरवरी को उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 118(1), 118(2), 127(2), 69 और 351 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह रिपोर्ट पीड़िता के बयान के आधार पर ही दर्ज की गई है। पुलिस ने केस को चिन्हित अपराध की कैटेगिरी में रखा पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में रेप और मारपीट की धाराएं पहले ही लगा रखी है। आरोपी शिवम को जेल भेजा जा चुका है। गुरुग्राम पुलिस ने इसे चिन्हित अपराध की कैटेगिरी में रखा है, जिसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। कितने खतरनाक हो सकते है डेटिंग ऐप, इन्फोग्राफिक्स में जानिए… ------------ ये खबर भी पढ़ें…. पुलिस अधिकारी की बेटी के प्राइवेट पार्ट सैनिटाइजर से जलाए:गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर ने मारपीट कर न्यूड VIDEO बनाया, यूरिन पिलाया; BSc की छात्रा हरियाणा के गुरुग्राम में 19 साल की लिव-इन पार्टनर टॉर्चर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती बीएससी की छात्रा है और उसकी मां त्रिपुरा में पुलिस अधिकारी है। आरोपी शिवम ने लिव-इन में रहते हुए उसके प्राइवेट पार्ट को सैनिटाइजर डालकर लाइटर से आग लगाई। साथ ही मारपीट कर वीडियो भी बनाया। (पूरी खबर पढ़ें)

Continue reading on the app

हरियाणवी सिंगर ने मासूम शर्मा पर गाना रिलीज किया:पुट्‌ठी ने दारू की पेटी पर नाचने वाला बताया; पूर्व सरपंच से विवाद पर जवाब दिया

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा द्वारा शो के दौरान पूर्व सरपंच को चिल्लाकर मंच से उतारने का मामला और तूल पकड़ रहा है। इस कंट्रोवर्सी के बीच अब हरियाणवी म्यूजिक इंड्स्ट्री के और सिंगर भी कूद पड़े हैं। हांसी के सिंगर राहुल पुट्ठी ने पूरी कॉन्ट्रोवर्सी पर एक गाना रिलीज कर दिया, जिसमें मासूम को एक पेटी दारू पर नाचने वाला बताया। असल में, 18 फरवरी को जींद में मासूम शर्मा अपनी बहन कविता व बहनोई धर्मवीर उर्फ धरमू की शादी की सिल्वर जुबली (25वीं सालगिराह) कार्यक्रम में परफॉर्म करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मंच पर मौजूद मुआना के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा को चिल्लाकर मंच से उतार दिया था। अब, सिंगर राहुल पुट्‌ठी ने सरपंचों पर मासूम शर्मा की टिप्पणी का जवाब गाने से दिया है। 3 मिनट 25 सेकेंड के गाने में मासूम शर्मा को लेकर काफी कुछ कहा है। ‘एक पेटी दारू में नाचन आला सै’, ‘आखिरी वॉर्निंग’ जैसे शब्द इस्तेमाल किए हैं। ये हैं राहुल पुट्‌ठी के गाने के बोल राहुल पुट्‌ठी ने अपने यूट्यूबर चैनल पर 22 फरवरी को इस गाने को रिलीज किया। इस गाने के बोल हैं- "जो मेरे दिल में थी, वो बात बतावण आया सूं। हरियाणे एक बहोत बड़े स्टार नै औकात बतावण आया सूं। कलाकार भतेरे हरियाणा म्ह, उनके रोले न होते। वे तेरे की ज्यूं पीके घमंड में बावले न होते। तेरे कांपै ज्यां स हाथ, तेरा कांपै सारा गात, तेरे इस बीमारी न कोई जांचण आला सै। तूं सरपंच, मंत्री-एमएलए न कुछ ना मानै, तू भी एक दारू की पेटी मैं नाचन आला स।" लाइव आकर बोले- आदमी को आदमी नहीं समझता गाना रिलीज होने के बाद राहुल पुट़्ठी फेसबुक पर लाइव आए और कहा- नमस्कार भाई, मैं आपका राहुल पुट्‌ठी। आजकल एक माणस सै, जो माणस ने माणस नहीं मानण लागरा (आदमी को आदमी नहीं समझता)। सरपंच, मंत्री-एमएलए, किसे न कुछ नहीं मानण ए नहीं लागरा। गाने की चार लाइन सुनाने के बाद कहते हैं कि यो गाना है भाई। इस गाने ने शेयर कर दो। सरपंच सर्वसमाज बनाता है। थाहम कदे बणै होते तो थाहम न बेरा होता (तुम कभी बने होते तो पता होता)। अगर हक की बात लगी हो तो कमेंट कर देना। खटोला गाने से हुआ राहुल और मासूम के साथ विवाद मासूम शर्मा और राहुल पुट्‌ठी के बीच विवाद ‘एक खटोला जेल के भीतर’ गाने से शुरू हुआ। मासूम के ‘एक खटोला’ गाने के जवाब में राहुल पुट्‌ठी ने 'जेल में बेड' गाना लॅान्च किया था। उसके बाद मासूम शर्मा का ‘खटोला-2’ गाना आया तो राहुल पुट्‌ठी ने उसके जवाब में 'जेल में कट्‌टा' लॅान्च किया। लगातार विवाद के बीच हरियाणा सरकार ने बदमाशी से जुड़े गानों पर एक्शन लिया तो दोनों के ये गाने डिलीट हो गए। हांसी के रहने वाले हैं राहुल पुट्‌ठी हरियाणवी सिंगर राहुल हांसी जिले के पुट्ठी गांव के रहने वाले हैं। राहुल को बचपन से हरियाणवी रागनी और भजन गाने का शौक रहा, जिसके बाद उन्होंने राममेहर महला से गायकी के गुर सीखे। राहुल के अनुसार, शुरुआत में परिवार के लोग इस शौक के कारण पिटाई भी कर देते थे, लेकिन बाद में जब उन्हें लगा कि वह इसमें नाम बना रहा है तो परिवार ने भी उनका साथ दिया। वह 12वीं तक पढ़े हैं। राहुल के पिता सत्यवान हांसी में मैकेनिक हैं। राहुल की दो बहनें व एक भाई है। राहुल इनमें सबसे बड़े हैं। 18 फरवरी को जींद में हुआ था विवाद विवाद 18 फरवरी को जींद में मासूम शर्मा के बहनोई धर्मवीर आर्य की 25वीं सालगिराह के दौरान हुए कार्यक्रम में हुआ। मासूम शर्मा स्टेज पर आए तो भीड़ देख भड़क गए। उन्होंने वहां खड़े पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा को यहां तक कह दिया था कि मेरे गाने के प्रोग्राम के बीच में कोई सरपंच हो, कोई एमएलए हो, कोई मंत्री हो, मैं किसी ने कुछ नहीं मानता। आप चाहे सरपंच हो मेरा परफॉर्मेंस नीचे बैठकर देखो। मासूम शर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। पूर्व सरपंच ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मासूम शर्मा को पंच का चुनाव लड़ने की चुनौती दे डाली और कहा कि मासूम को पैसे देकर कहीं भी नचवा लो। अगर माफी नहीं मांगी तो महापंचायत बुलाई जाएगी। ------------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें :- पूर्व सरपंच बोले- मासूम शर्मा बटेऊ जैसा नखरा छोड़े:पंचायत के सामने लाइव माफी मांगनी पड़ेगी; हरियाणवी सिंगर के भाई ने गलती मानी हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा और पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा के बीच हुआ विवाद शांत नहीं हुआ। 21 फरवरी की शाम जींद में मासूम शर्मा के बड़े भाई विकास ने पूर्व सरपंच से माफी मांगी और कहा कि मासूम शर्मा बाहर है। इसलिए उसकी जगह मैं आया हूं। इस विवाद को आगे नहीं बढ़ाना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

25 लाख की कार, फिर भी ड्राइव नहीं पाएंगे वैभव सूर्यवंशी, 3 साल करना होगा इंतजार, जानें क्यों

Why Vaibhav sooryavanshi New Car: अगले महीने 15 साल के होने वाले वैभव सूर्यवंशी को बिहार की राजधानी पटना में सीएम नीतीश कुमार ने 50 लाख रुपए का चेक देकर सम्मानित किया. इसके अलावा दानापुर में हुए एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें टाटा मोटर्स की तरफ से एक कार गिफ्ट की गई, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपए है. Mon, 23 Feb 2026 16:14:55 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Singapore Visit LIVE: सिंगापुर से सीएम का भाषण लाइव | CM Yogi Speech Live | Investment MoU #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T10:34:41+00:00

किम जोंग उन फिर बने उत्तर कोरिया पार्टी के चीफ [Kim stays top boss at North Korea congress] #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T10:38:33+00:00

Protest Against Congress LIVE: जेल जाएंगे राहुल गांधी? | Rahul Gandhi | Breaking News |BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T10:38:06+00:00

Swami Avimukteshwaranand को फंसाने की हो रही साजिश? या वह सच में हैं अपराधी? । R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T10:35:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers