Responsive Scrollable Menu

मणिशंकर अय्यर बोले- राहुल इंडी अलायंस का नेतृत्व छोड़ें:ममता बनर्जी गठबंधन की लीडर, उनके बिना यह कुछ नहीं

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने रविवार को कोलकाता में कहा कि ममता दीदी के बिना, INDIA गठबंधन का 'I', 'N', 'D', 'I', 'A' खत्म हो जाएगा। क्योंकि ममता बनर्जी इस गठबंधन की लीडर हैं। उनके साथ, दो-चार और लोग हैं जो यह जगह पा सकते हैं। मुझे लगता है कि राहुल गांधी को गठबंधन का नेतृत्व करने की बजाय छोटी पार्टियों को मौका देना चाहिए। फिर चाहे वह स्टालिन हों, ममता दीदी हों, अखिलेश हों, तेजस्वी हों, या कोई और राहुल गांधी को इन लोगों को जिम्मेदारी देनी चाहिए। अय्यर बोले- मैं ममता का राइट हैंडमैन था मणिशंकर अय्यर ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के CM ममता बनर्जी का समर्थन करने पर कहा, 'मैं खुद TMC में ममता दी का पहला नेशनल सेक्रेटरी था। मैं दिसंबर 1997 के आखिर में यहां पार्टी में शामिल हुआ था। लेकिन तीन हफ्ते के अंदर ही मुझे एहसास हो गया कि यह पार्टी बंगालियों की है और मैं बंगाली नहीं हूं। तो फिर मैं वहां क्या करता? इसलिए मैंने पार्टी छोड़ दी, लेकिन तीन हफ्ते तक मैं ममता दी का राइट-हैंड मैन था जब उन्होंने यह पार्टी बनाई।' अय्यर का 6 दिनों में राहुल के खिलाफ दूसरा बयान... 16 फरवरी: अय्यर बोले- मैं गांधियन-राजीवियन हूं, राहुलियन नहीं कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने बुधवार को कहा कि वह गांधियन, नेहरूवियन और राजीवियन हैं, लेकिन ‘राहुलियन’ नहीं हैं। मणिशंकर ने अपने पुराने बयान पर विवाद को स्पष्ट करते हुए कहा- राहुल गांधी मुझसे करीब 30 साल छोटे हैं। मुझे उनके साथ काम करने का मौका नहीं मिला। इसलिए मैं खुद को राहुलवादी कैसे कह सकता हूं? अय्यर की ये टिप्पणियां कांग्रेस के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बीच आई हैं। विवाद की शुरुआत 16 फरवरी को हुई जब उन्होंने एक मीडिया चैनल से बातचीत में कहा कि INDIA ब्लॉक को मजबूत करने के लिए एमके स्टालिन सबसे सही नेता हैं, जबकि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन सकते हैं। -------------------- ये खबर भी पढ़ें… मणिशंकर बोले- राजीव 2 बार फेल होने के बावजूद पीएम बने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक फिर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शिक्षा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, 'आश्चर्य है इतने कमजोर एजुकेशन रिकॉर्ड वाले व्यक्ति को प्रधानमंत्री कैसे बनाया गया।' पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

गुरुग्राम में BSc स्टूडेंट के टॉर्चर की पूरी कहानी:6 माह की रिलेशनशिप, 3 ठिकाने बदले, लिव-इन पार्टनर ने कहा था- ऐसा करुंगा, मां नहीं बन पाओगी

हरियाणा के गुरुग्राम में त्रिपुरा की रहने वाली 19 साल की स्टूडेंट तीन दिन तक बेइंतहा टॉर्चर झेलती रही। शादी का झांसा देकर लिव-इन में रखने वाला शिवम ने उसे न केवल बंधक बनाया बल्कि क्रूर यातनाएं दीं। प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर डालकर लाइटर से आग लगा दी, चाकू से काटा, यूरिन पिलाया और न्यूड वीडियो तक बनाई। इस दौरान उसने पीड़िता को लेकर तीन ठिकाने बदले। वर्तमान में अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही बीएससी की यह छात्रा के कानों में अब भी ये शब्द गूंज रहे है, जब शिवम उसको यातनाएं देते समय बोला, तुम्हें इतना मारूंगा कि कभी चल नहीं पाओगी, ना ही मां बन पाओगी। उधर, मामले में गुरुग्राम पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए है। मामले को हैंडल कर रही दिल्ली पुलिस इम्पैनल्ड एडवोकेट रीना राय ने कहा कि गुरुग्राम पुलिस ने उसे पीड़िता से मिलने से रोका। यह क्रूरता पीड़िता के जीवन के लिए खतरा थी, फिर भी हत्या का प्रयास नहीं माना गया। हालांकि गुरुग्राम पुलिस ने अब इस मामले में आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मगर, अभी भी कई बातें ऐसी है, जिनसे पर्दा उठना बाकी है। करीब छह माह पहले डेटिंग एप से शुरू हुई यह प्रेम कहानी इस हैवानियत वाले अंजाम तक कैसे पहुंच गई, पढें पूरी रिपोर्ट… पहले एफआईआर में दर्ज छात्रा से हैवानियत की कहानी... छात्रा तक कैसे पहुंची पुलिस, मां ने बताई पूरी कहानी… बेटी ने फोन कर कहा- मुझे जान से मार देगा : पीड़िता की मां के मुताबिक 18 फरवरी रात करीब 10 बजे बेटी का फोन आया था। उसने बताया था कि- “मेरे पास समय नहीं है, मुझे मार दिया जाएगा…। शिवम पिछले 3 दिनों से मुझे पीट रहा है, जलाया है, आज जान से मार देगा”। यह सब बाते उसने अपनी लोकल लैंग्वेज में बताई, ताकि शिवम को पता ना चल सके। यूरिन पिलाया, कई बार निजी अंगों को जलाया : पीड़िता की मां ने आगे बताया कि बेटी ने कॉल पर बताया कि शिवम ने उसे तीन दिनों तक कमरे में बंद रखा, उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। यूरिन तक पिलाया। रोज कई बार उसके निजी अंगों को जलाया। मां ने कहा कि आरोपी ने चाकू से शरीर के कई हिस्सों पर वार किया। मां की सूचना पर पुलिस ने छात्रा को बंधन मुक्त कराया : बेटी की कॉल कटने के बाद उसकी मां ने तुरंत इसकी जानकारी गुरुग्राम पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को बरामद कर आरोपी शिवम को अरेस्ट कर लिया। छात्रा की हालत गंभीर देखते हुए उसे सेक्टर-10 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया। अब जानिए पुलिस ने इस मामले में क्या-क्या किया… पुलिस ने दिल्ली जाकर पीड़िता के बयान दर्ज किए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहले सेक्टर-10 के सरकारी अस्पताल डॉक्टरों ने उसे बयान देने के लिए अनफिट बताया था। बाद में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे बयान देने के लिए फिट घोषित किया। इसके बाद पुलिस ने उसके विस्तृत बयान दर्ज किए। एएसआई बीना कुमारी को इस मामले में जांच अधिकारी बनाया गया है। पुलिस ने शिवम के खिलाफ केस दर्ज किया पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी शिवम को अरेस्ट कर लिया है। 19 फरवरी को उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 118(1), 118(2), 127(2), 69 और 351 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह रिपोर्ट पीड़िता के बयान के आधार पर ही दर्ज की गई है। पुलिस ने केस को चिन्हित अपराध की कैटेगिरी में रखा पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में रेप और मारपीट की धाराएं पहले ही लगा रखी है। आरोपी शिवम को जेल भेजा जा चुका है। गुरुग्राम पुलिस ने इसे चिन्हित अपराध की कैटेगिरी में रखा है, जिसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। कितने खतरनाक हो सकते है डेटिंग ऐप, इन्फोग्राफिक्स में जानिए… ------------ ये खबर भी पढ़ें…. पुलिस अधिकारी की बेटी के प्राइवेट पार्ट सैनिटाइजर से जलाए:गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर ने मारपीट कर न्यूड VIDEO बनाया, यूरिन पिलाया; BSc की छात्रा हरियाणा के गुरुग्राम में 19 साल की लिव-इन पार्टनर टॉर्चर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती बीएससी की छात्रा है और उसकी मां त्रिपुरा में पुलिस अधिकारी है। आरोपी शिवम ने लिव-इन में रहते हुए उसके प्राइवेट पार्ट को सैनिटाइजर डालकर लाइटर से आग लगाई। साथ ही मारपीट कर वीडियो भी बनाया। (पूरी खबर पढ़ें)

Continue reading on the app

  Sports

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में 24 फरवरी को भोपाल में कांग्रेस की “किसान चौपाल”, जीतू पटवारी ने किसानों से की बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील

भारत–अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस ने आर-पार की लड़ाई छेड़ ही। इसे लेकर कांग्रेस 24 फरवरी को भोपाल में “किसान चौपाल” आयोजित करने जा रहे हैं जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी शामिल होंगे। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश के किसानों और आम जनता से इस आंदोलन में … Mon, 23 Feb 2026 14:33:25 GMT

  Videos
See all

Donald Trump: अमेरिकी ट्रंप से क्यों हैं नाखुश? लोग जता रहे नाराज़गी | Americans | Tariff |USA |N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T09:15:55+00:00

Avimukteshwaranand का बड़ा बयान- 'मुझे पद से हटाने के लिए जुगत लगाई जा रही' | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T09:13:07+00:00

BSEB 10th Exam आज से शुरू | Bihar School Examination Board | #trending #ytshorts #class10thstudents #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T09:08:38+00:00

UP News | Lucknow University में Lal Baradari Mosque सील.. उत्तेजित छात्रों का भयंकर प्रदर्शन #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T09:11:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers