Responsive Scrollable Menu

Donald Trump के रिसॉर्ट में सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश, 20 वर्षीय युवक को सीक्रेट सर्विस ने मारी गोली

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में रविवार तड़के एक बड़ा सुरक्षा मामला सामने आया. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे 20 साल के एक युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार घटना स्थानीय समयानुसार रात करीब 1:30 बजे हुई. युवक कथित तौर पर गैरकानूनी तरीके से रिसॉर्ट परिसर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था. मौके से एक शॉटगन और फ्यूल कैन बरामद किया गया है.

 

Continue reading on the app

बिहार में फिर याद आए मटुकनाथ-जूली, मुजफ्फरपुर में आधी उम्र की टीचर पर दिल हार बैठे 4 बच्चों के पिता, रचाई शादी

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा अपनी ही स्कूल की शिक्षिका से शादी करने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद इलाके में चर्चा और तनाव का माहौल है. बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल की उम्र करीब 60 वर्ष है, जबकि शिक्षिका 28 साल की हैं.

तस्वीरों के वायरल होते ही चर्चा में आया मामला

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर के औराई क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल के संचालक और प्रिंसिपल राकेश साह, जो चार बच्चों के पिता हैं, ने अपने स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका शाइस्ता परवीन से 18 फरवरी को नेपाल के जनकपुर में विवाह कर लिया. शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया.

युवती के भाई ने लगाया अपहरण का आरोप

शादी के बाद युवती के भाई ने औराई थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया कि उसकी बहन का अपहरण कर जबरन विवाह कराया गया है. शिकायत में राकेश साह, उनकी पहली पत्नी, बेटी समेत सात लोगों को नामजद किया गया है. भाई ने आशंका जताई है कि उसकी बहन की सुरक्षा को खतरा हो सकता है.

शाइस्ता परवीन ने किया पलटवार

दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में शाइस्ता परवीन ने कहा है कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है. उनका कहना है कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन पर किसी तरह का दबाव नहीं है. उन्होंने यह भी दावा किया कि दोनों ने पहले ही आपसी सहमति से विवाह कर लिया था.

गांव में तनाव का माहौल

मामला सामने आने के बाद गांव में तनाव का माहौल है. दो समुदायों के बीच संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई है. औराई थाना प्रभारी रानोवर परवीन ने बताया कि नामजद आरोपियों में से तीन लोगों के मोबाइल फोन जब्त कर उनकी कॉल डिटेल की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. इस घटना के बाद लोगों को पटना विश्वविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक मटुकनाथ चौधरी की याद आ रही है, जिन्होंने साल 2006 में अपनी छात्रा जूली से विवाह कर काफी विवाद झेला था.

यह भी पढ़ें: Bihar News: 'बीमारी से परेशान हूं, एग्जाम नहीं दे पाऊंगी…' ; आरा में इंटर की छात्रा ने फंदे से लटकर दी जान

Continue reading on the app

  Sports

बिहार सरकार ने वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित, इनाम के रूप में दिया 50 लाख रुपये का चेक, पढ़ें पूरी खबर

पटना: बिहार के युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी को राज्य सरकार ने उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना के एक अणे मार्ग स्थित अपने आवास पर वैभव को 50 लाख रुपये का चेक और अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मूल रूप से समस्तीपुर जिले के … Sun, 22 Feb 2026 21:56:55 GMT

  Videos
See all

AI Summit News: AI समिट में तोड़ी मर्यादा... PM मोदी ने धागा खोल दिया ? | Youth Congress Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T16:45:02+00:00

Maithili Thakur: 'तीन में से दो बच्चियां अनपढ़ रहा करती थी..' #shorts #maithilithakur #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T16:30:22+00:00

Aaj Ki Taaja Khabar Live: 23 February 2026 | PM Modi | Rahul Gandhi | IND vs Pak | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T16:31:50+00:00

Breaking News : अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की सुरक्षा में सेंध ! Top News | US News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T16:39:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers