Responsive Scrollable Menu

Chaturgrahi Yog 2026: आज चतुर्ग्रही योग का महासंयोग, अगले 1 महीने तक मिथुन समेत इन 6 राशियों का चमकेगा भाग्य, समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान और होगा आर्थिक लाभ

ज्योतिष शास्त्र में 'चतुर्ग्रही योग' को एक अत्यंत दुर्लभ और प्रभावशाली महासंयोग माना जाता है। जब एक ही राशि में चार प्रमुख ग्रह एक साथ विराजमान होते हैं, तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर गहराई से पड़ता है। वर्ष 2026 में बन रहा यह चतुर्ग्रही योग कई राशियों के लिए भाग्य के नए द्वार खोलने जा रहा है।

Continue reading on the app

देश की पाठशाला: पीएम मोदी के 'नए भारत' को रोकने की साजिश कौन कर रहा, किसका नाम सामने आ गया?

अमेरिकी न्यूज चैनल फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट ने भारत में 'नए भारत' के निर्माण और सरकार को अस्थिर करने की साजिश का पर्दाफाश किया है. रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली और पेरिस में हुए विरोध प्रदर्शनों के पीछे एक ही ग्लोबल नेटवर्क काम कर रहा है, जिसे 'रेड-ग्रीन प्रोटेस्ट इकोसिस्टम' नाम दिया गया है. इसमें 9 देशों के 101 संगठन शामिल हैं. इस खुलासे के बाद देश की सियासत गरमा गई है और बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के साथ सांठगांठ होने का गंभीर आरोप लगाया है.

Continue reading on the app

  Sports

अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट हराया:ट्राई सीरीज जीती, राशिद खान ने लगातार छठी वनडे पारी में 3+ विकेट लिए

अफगानिस्तान ने वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। शुक्रवार को शारजाह में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम 43.3 ओवर में 169 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में अफगानिस्तान ने 34.3 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इब्राहिम जादरान ने 96 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए। उन्होंने कप्तान रहमत शाह के साथ तीसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। हशमतुल्लाह शाहिदी ने 35वें ओवर में चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। राशिद ने लगातार छठी वनडे पारी में 3+ विकेट लिए अफगानिस्तान की जीत में गेंदबाजों और फील्डर्स की अहम भूमिका रही। राशिद खान ने 41 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके साथ ही वे वनडे क्रिकेट में लगातार 6 पारियों में कम से कम 3 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए। फजलहक फारूकी, मोहम्मद नबी और बिलाल समी ने भी 2-2 विकेट लिए, जबकि अजमतुल्लाह उमरजई को 1 विकेट मिला। अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने शुरुआती 6 विकेट निकालकर जिम्बाब्वे को दबाव में ला दिया था। सिकंदर रजा की फिफ्टी, 40 साल की उम्र में बनाया रिकॉर्ड जिम्बाब्वे की ओर से कप्तान सिकंदर रजा ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। उनकी पारी में 3 छक्के और 3 चौके शामिल थे। रजा वनडे टूर्नामेंट के फाइनल में 40 साल या उससे अधिक उम्र में फिफ्टी लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। रजा जब क्रीज पर उतरे, तब जिम्बाब्वे ने शुरुआती 3 विकेट जल्दी गंवा दिए थे। तादिवनाशे मारुमानी को फारूकी ने बोल्ड किया। इसके बाद उमरजई ने अपनी ही गेंद पर ब्रायन बेनेट का कैच पकड़ा। अगले ओवर में एएम गजनफर ने तफदजवा त्सिगा का शॉर्ट स्क्वायर लेग पर एक हाथ से शानदार कैच लपका। 13वें ओवर में ब्रेंडन टेलर के आउट होने के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 4 विकेट पर 55 रन हो गया। टेलर को समी ने विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज के हाथों कैच कराया। रजा और बर्ल ने पारी संभाली, लेकिन राशिद ने पलट दिया मैच शुरुआती झटकों के बाद रजा और रयान बर्ल ने पारी संभालने की कोशिश की। दोनों ने सिंगल-डबल लेकर स्कोर आगे बढ़ाया। बर्ल ने 30 रन बनाए, लेकिन नबी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए। डीप स्क्वायर लेग पर समी ने उनका कैच पकड़ा। इसके बाद नबी ने वेस्ले मधेवेरे को स्टंप आउट कराया। इस विकेट के साथ नबी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे किए। राशिद ने वापसी करते हुए ब्रैड इवांस और न्यूमैन न्यामहुरी को आउट किया। इसके बाद उन्होंने रजा को भी पवेलियन भेज दिया। रजा ने इसी ओवर में राशिद की गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से 98 मीटर लंबा छक्का लगाया था, लेकिन अगली बार बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में लॉन्ग-ऑफ पर कैच दे बैठे। राशिद चौथा विकेट लेने के करीब थे, लेकिन वेलिंगटन मसाकाद्जा और ब्लेसिंग मुजारबानी ने आखिरी विकेट के लिए 32 रन जोड़कर जिम्बाब्वे को 169 रन तक पहुंचाया। यह टीम की पारी की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी थी। समी ने मसाकाद्जा को LBW आउट कर पारी समाप्त की। गुरबाज ने 31 गेंदों पर 36 रन बनाए 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ने आक्रामक शुरुआत की। जादरान ने ब्रैड इवांस के ओवर में कई चौके लगाए। इसके बाद गुरबाज ने भी तेजी से रन बनाए। उन्होंने न्यामहुरी के ओवर में लगातार 2 चौके लगाए और मुजारबानी व इवांस की गेंदों पर छक्के जड़े। हालांकि, न्यामहुरी ने गुरबाज को 36 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। गुरबाज ने 31 गेंदों की पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए। इसके तुरंत बाद सिदीकुल्लाह अटल भी 6 रन बनाकर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हो गए। अफगानिस्तान का स्कोर 2 विकेट पर 50 रन था। रहमत और जादरान ने दिलाई जीत इसके बाद रहमत शाह और जादरान ने पारी को संभाला। दोनों ने जोखिम लेने के बजाय सिंगल-डबल से रन जुटाए। दोनों के बीच लगातार 77 गेंदों तक कोई चौका नहीं लगा, लेकिन साझेदारी मजबूत बनी रही। 27वें ओवर में रहमत ने कवर ड्राइव पर चौका लगाया। इसके बाद जादरान ने भी रजा की गेंद पर बाउंड्री जड़ी। रहमत ने 63 गेंदों पर 43 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 1 छक्का शामिल था। जीत से 8 रन पहले रयान बर्ल ने शॉर्ट मिडविकेट पर उनका शानदार कैच पकड़ा। इसके बाद जादरान और शाहिदी ने बाकी रन बनाकर अफगानिस्तान को 7 विकेट से जीत दिला दी। जादरान 70 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी पारी में 4 चौके और 1 छक्का शामिल था। Sat, 24 Oct 2026 01:13:43

  Videos
See all

AAJTAK 2 | फिर गिरा GOLD का रेट, इतने सस्ते हुए GOLD-SILVER? | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-24T01:10:02+00:00

Hema Malini के गंगा नृत्य ने जीता दिल #HemaMalini #GangaDanceDrama #ClassicalDance #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-24T01:07:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers