किश्तवाड़ एनकाउंटर: सेना ने तीसरे आतंकवादी को मार गिराया, भारी मात्रा में हथियार बरामद
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊबड़-खाबड़ और जंगली इलाकों में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. भारतीय सेना की 'व्हाइट नाइट कॉर्प्स' ने रविवार को एक साझा ऑपरेशन में तीसरे आतंकवादी को भी ढेर कर दिया है.
कैसे चला ऑपरेशन?
पुलिस, आईबी (IB) और सेना को खबर मिली थी कि किश्तवाड़ के 'छतरू' इलाके के घने जंगलों में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं. इस पक्की जानकारी के बाद 'ऑपरेशन त्रिशी-I'के तहत घेराबंदी की गई. रविवार सुबह करीब 11:00 बजे जब सुरक्षा बल आगे बढ़ रहे थे, तभी आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला और शुरुआत में दो आतंकियों को मार गिराया. दोपहर तक तीसरे आतंकी का भी सफाया कर दिया गया.
भारी मात्रा में बरामद गोला-बारूद बरामद
सेना ने मौके से मारे गए आतंकियों के शवों के साथ भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं. इनमें **दो AK-47 राइफलें** और युद्ध में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान शामिल है. सेना ने सोशल मीडिया (X) पर जानकारी देते हुए कहा कि शांति में खलल डालने वालों के लिए कोई जगह नहीं है.
चुनौतीपूर्ण रहा इलाका
किश्तवाड़ का यह इलाका अपने घने जंगलों और ऊंचे पहाड़ों के लिए जाना जाता है. 'ऑपरेशन त्रिशी-I' इसी साल जनवरी में शुरू किया गया था ताकि छतरू, सोनार, डोलगाम और दिच्छर जैसे दुर्गम इलाकों को आतंकियों से मुक्त कराया जा सके. सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के जवान अभी भी इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं ताकि यह पक्का हो सके कि वहां कोई और खतरा मौजूद न हो.
ये भी पढ़ें- यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला, 300 ड्रोन और 50 मिसाइलों से मचाई तबाही, रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना
Gujrat: कोली समाज के कार्यक्रम में पहुंचे अरविंद केजरीवाल, कहा-समाज के सुख-दुख में साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी
गुजरात के भावनगर में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने राजनीति से ऊपर उठकर समाज को जोड़ने का काम किया. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 151 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए. जब एक घर में शादी होती है तो पूरे परिवार में उत्सव जैसा माहौल बन जाता है, यहां तो एक साथ 151 बेटियों की डोली उठ रही थी. पूरा मैदान खुशियों से भरा हुआ था.
यह कार्यक्रम श्री वीर मंधाता कोली समाज संगठन द्वारा किया गया, जो पिछले 12 सालों से जरूरतमंद और अनाथ बेटियों की शादी करवा रहा है. अब तक 2000 से ज्यादा बेटियों की शादी करवाई जा चुकी है. कुछ साल पहले 501 जोड़ों की शादी एक साथ करवाई गई थी. यह सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को कर्ज और दिखावे से बचाने का अभियान है.
सम्मान के साथ बेटियों की शादी होती है
गुजरात में कोली समाज की बड़ी संख्या है. खेती, मछली पालन और मेहनत-मजदूरी से जुड़ा यह समाज वर्षों से आर्थिक रूप से कमजोर रहा है. शादी-ब्याह में ज्यादा खर्च की वजह से कई परिवार कर्ज में डूब जाते हैं. जमीन बेचनी पड़ती है, गहने गिरवी रखने पड़ते हैं. ऐसे में सामूहिक विवाह जैसे आयोजन गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत बनते हैं. यहां बिना फिजूल खर्च के, सम्मान के साथ बेटियों की शादी होती है.
दिखावे और कुरीतियों को खत्म करें
अरविंद केजरीवाल ने मंच से किसी तरह की राजनीतिक बात नहीं की. उन्होंने सिर्फ बेटियों की खुशियों की बात की, परिवारों की जिम्मेदारियों की बात की और समाज से अपील की कि दिखावे और कुरीतियों को खत्म करें. उन्होंने कहा कि अगर समाज के बच्चों को अच्छी शिक्षा और सही अवसर मिले तो वे देश का नाम रोशन कर सकते हैं. मेहनती और प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए.
समाज के सुख-दुख में साथ खड़ी
इस कार्यक्रम में हर जाति और हर धर्म की बेटियां शामिल थीं. यह सिर्फ एक समाज का नहीं, बल्कि पूरे समाज को जोड़ने का आयोजन था. आम आदमी पार्टी की यह मौजूदगी यह दिखाती है कि पार्टी सिर्फ चुनाव की राजनीति नहीं करती, बल्कि समाज के सुख-दुख में साथ खड़ी रहती है. गुजरात में आम आदमी पार्टी धीरे-धीरे अपनी जगह मजबूत कर रही है. जब नेता सामाजिक कार्यक्रमों में बिना राजनीति के शामिल होते हैं, तो लोगों के दिलों में भरोसा बनता है. यही भरोसा भविष्य की ताकत बनता है. यह आयोजन सामाजिक बदलाव का संदेश भी था और एक संवेदनशील नेतृत्व की झलक भी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















.jpg)





