Responsive Scrollable Menu

गुवाहाटी हवाई अड्डे का नया टर्मिनल शुरू, 13.1 मिलियन यात्रियों तक पहुंची एयरपोर्ट क्षमता

गुवाहाटी, 22 फरवरी (आईएएनएस)। गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बने नए टर्मिनल ने रविवार शाम से व्यावसायिक संचालन शुरू कर दिया। इससे हवाई अड्डे की वार्षिक यात्री क्षमता बढ़कर 1.31 करोड़ हो गई है। इससे असम की राजधानी गुवाहाटी की स्थिति और मजबूत हुई है और यह भारत के रणनीतिक उत्तर-पूर्वी क्षेत्र को दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया से जोड़ने वाला प्रमुख हवाई द्वार बन गया है।

नए टर्मिनल का संचालन चरणबद्ध तरीके से शुरू किया गया। पूर्ण रूप से शुरू करने से पहले चेक-इन, बैगेज हैंडलिंग, सुरक्षा जांच और विमान संचालन से जुड़े सभी सिस्टम की लाइव ट्रायल की गई। इस टर्मिनल का उद्घाटन 20 दिसंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

रविवार को संचालन शुरू होने के कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के निदेशक जीत अदाणी मौजूद रहे। इस दौरान पहले यात्री को प्रतीकात्मक बोर्डिंग पास दिया गया और मुंबई से आई अकासा एयर की उड़ान ने नए टर्मिनल पर लैंडिंग की। कार्यक्रम में पारंपरिक दीप प्रज्वलन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिनमें कारीगर समुदाय, चाय बागान के श्रमिक, एयरपोर्ट कर्मचारी और सीआईएसएफ के जवान शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने ‘एडवांटेज असम 2.0’ के दौरान किए गए 50,000 करोड़ रुपए के निवेश के वादे को निभाया है। उन्होंने कहा कि नए टर्मिनल के शुरू होने से असम के पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा और यह राज्य के लिए गेम-चेंजर साबित होगा।

जीत अदाणी ने कहा कि यह विस्तार क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों और भविष्य की विकास संभावनाओं को दर्शाता है। उन्होंने इसे असम और पूरे उत्तर-पूर्व के लोगों के लिए गर्व का क्षण बताया।

गुवाहाटी पिछले कुछ वर्षों में देश के सबसे तेजी से बढ़ते गैर-मेट्रो हवाई अड्डों में शामिल हो गया है। हाल के वर्षों में यहां सालाना यात्रियों की संख्या 90 लाख से अधिक हो चुकी है, जिससे यह देश के 10 से 12 सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में गिना जाता है। नई क्षमता के साथ अब यहां सालाना 1.31 करोड़ यात्रियों को संभालने की सुविधा होगी, जिससे नई उड़ानें और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी बढ़ सकेगी।

यह हवाई अड्डा 21 घरेलू और तीन अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों, बैंकॉक, पारो और सिंगापुर से जुड़ा है और रोजाना 130 से अधिक उड़ानों का संचालन करता है।

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भारतीय वास्तुकार नुरू करीम द्वारा डिजाइन किए गए इस टर्मिनल की रूपरेखा असम के ‘कोपौ फूल’ (फॉक्सटेल ऑर्किड) से प्रेरित है और इसके निर्माण में 140 मीट्रिक टन से अधिक बांस का उपयोग किया गया है। इसमें असम की बांस कारीगरी और अरुणाचल प्रदेश की अपातानी जनजाति की पारंपरिक शैली की झलक भी मिलती है।

एयरपोर्ट का संचालन एएएचएल अपनी सहयोगी कंपनी गुवाहाटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के माध्यम से करता है। एएएचएल तिरुवनंतपुरम, मुंबई, नवी मुंबई, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद और मंगलुरु हवाई अड्डों का भी संचालन करता है।

--आईएएनएस

एएमटी/एमएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Haryana: युवक ने लिव-इन पार्टनर के प्राइवेट पार्ट में Hand Sanitiser डालकर लगाई आग और…पीड़िता की मां से सुनिए 'हैवानियत' की पूरी कहानी

Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. एक कॉलेज छात्रा ने अपने लिव-इन पार्टनर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्रा का कहना है कि उसके बॉयफ्रेंड ने पहले उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर उसके निजी अंगों पर सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी. मामला बादशाहपुर थाना क्षेत्र का है. पुलिस को पीड़िता की मां ने सूचना दी कि उसकी बेटी को उसका प्रेमी एक पीजी में रखकर प्रताड़ित कर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में आरोप सही पाए गए. इसके बाद पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर 19 वर्षीय आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है.

पीड़िता अस्पताल में भर्ती

पुलिस के अनुसार, दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे और शादी की बातचीत भी चल रही थी. लेकिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. इसी के बाद आरोपी ने कथित तौर पर तीन दिनों तक लड़की को कमरे में बंद रखा, उसके साथ मारपीट की और खाना भी नहीं दिया. पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- Haryana News: रेवाड़ी में जमीन विवाद काे लेकर खौफनाक मोड़, JCB के आगे फेंकी डेढ़ साल की बच्ची

Continue reading on the app

  Sports

सुपर-8 में हार के बाद सूर्यकुमार यादव की बहानेबाजी तो देखिए, इन खिलाड़ियों पर फोड़ा ठीकरा, जानें क्या कहा

Suryakumar Yadav statement We could have batted better: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में 76 रनों से मिली हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम मैच में बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे. मैच में भारतीय टीम 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.5 ओवर में सिर्फ 111 रन बनाकर सिमट गई. Sun, 22 Feb 2026 23:39:16 +0530

  Videos
See all

'..तो 5 मिनट में हिंदुओं को मिटा देंगे' | Shorts | Nepal Riots | Baba Bageshwar | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T18:27:57+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | ट्रंप-मुनीर की जोड़ी 'नोबेल' के लिए..मोदी मुहर नहीं लगाएंगे ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T18:45:06+00:00

Maithili Thakur News: 'बिहार पिछड़ रहा है..'मैथिली ठाकुर का चौंकाने वाला बयान #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T18:30:29+00:00

अखिलेश का ऑफर '100 विधायक लाओ, CM बन जाओ' | Shorts | CM Yogi Foreign Visit | CM Yogi | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T18:22:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers