PAK vs WI 2nd Test: साजिद खान की फिरकी में फंसी वेस्टइंडीज की टीम, दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने कसा शिकंजा
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज पर अपना शिकंजा कस लिया है. पाकिस्तान ने स्पिनरों के दमदार प्रदर्शन से मेजबान टीम की दूसरी पारी में 102 रन पर 6 विकेट गिरा दिए हैं. इस तरह वेस्टइंडीज के पास सिर्फ 60 रनों की बढ़त बन पाई है. ऐसे में पाकिस्तान की टीम वेस्टइंडीज को जल्दी समेट कर छोटे लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश करेगी.
'गौरव पनौती है, उसे मत लो', खतरों के खिलाड़ी 15 में छलका Gaurav Khanna का दर्द, टीवी इंडस्ट्री की खोली पोल
Gaurav Khanna on Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शुरुआत हो गई है. इस बार पहले से ज्यादा खतरा और दर्द कंटेस्टेंट को झेलना पड़ रहा है. वहीं, टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना भी इस बार खतरों से लड़ते नजर आ रहे हैं. ऐसे में शो में गौरव ने खुलासा किया कि उन्हें टीवी इंडस्ट्री में 'पनौती' का टैग मिला हुआ है. आखिर एक्टर ने ऐसा क्यों कहां और इसके पीछे की वजह क्या है.चलिए जानते हैं.
गौरव खन्ना ने बयां किया दर्द
'खतरों के खिलाड़ी 15' का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें गौरव खन्ना अपने डर का खुलासा करते हैं. दरअसल, शो के आने वाले एपिसोड में होस्ट रोहित शेट्टी सभी कंटेस्टेंट्स के लिए एक अलग ट्विस्ट लेकर आएंगे. वो सबके मोबाइल फोन अपने पास रख रखेंगे और उनमें मौजूद कुछ पर्सनल मैसेज सभी के सामने पढ़ेंगे. इसी दौरान गौरव से जुड़ा एक मैसेज सामने आएगा, जो उनकी लाइफ के सबसे मुश्किल दौरा से जुड़ा होगा. ऐसे में गौरव ने बताया कि उनके करियर में ऐसा वक्त आया था, जब लगातार उनके शोज नहीं चल रहे थे और उन्हें इंडस्ट्री में 'पनौती' का टैग दिया गया.
क्यों मिला पनौती का टैग?
प्रोमो में गौरव कहते हैं- 'सर मेरे ऊपर एक टैग लग गया था कि गौरव के शोज नहीं चलते हैं. ये एक एक्टर के लिए बहुत भारी टैग है. गौरव अनलकी है, गौरव पनौती है, उसे मत लो, जो अपना सबकुछ छोड़कर मुंबई में रह रहा है, काम ढूंढ रहा है. तो जो भी कारण था, जब भी शो चलते थे तो क्रेडिट दूसरों को मिलता था.' गौरव खन्ना ने आगे बताया कि जब भी कोई शो नहीं चलता था तो उनके ऊपर आरोप लगाया जाता था. एक्टर ने कहा- 'जब शो पर गाज गिरती थी तो हमेशा ऐसे ही होता था कि यार गौरव अनलकी है, गौरव पनौती है, इसे मत लो.'
As I said this is Going to be too emotional ????❤️@iamgauravkhanna You dont have to carry that Tag anymore . You are Now a ITV Superstar. Super Proud of you. ????????
— Sakshi_18_01 (@sakshi_18_01) August 4, 2026
God Bless you Gaurav
Wishing You get all Success & Happiness in your life❤️#GauravKhanna #KKK15#KhatronKeKhiladi https://t.co/ew6VtzbO5r pic.twitter.com/IUNGayIk1I
ये भी पढ़ें- Pradeep Rawat Death: सालों से इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे प्रदीप रावत, पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए पीछे
गौरव को सता रहा ये डर
वहीं, गौरव खन्ना ने कहा कि उन्हें डर है कि अगर खतरों के खिलाड़ी भी नहीं चला तो फिर से वो पनौती का मेडल उन्हें न दिया जाए.' अपनी बात में गौरव ने ये साफ कहा कि किसी भी शो की सफलता या असफलता के लिए सिर्फ एक कलाकार जिम्मेदार नहीं होता. एक सीरियल को सफल बनाने में लेखक, निर्देशक, निर्माता, तकनीकी टीम और सभी कलाकारों की बराबर मेहनत होती है. ऐसे में किसी एक एक्टर को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है. वहीं, अब गौरव का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और उनके कई फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि गौरव पनौती नहीं, प्रेरणा है.
गौरव ने कभी नहीं मानी हार
गौरव खन्ना ने इस दौरान ये भी बताया कि वो खुद पर शक करने लगे थे कि कहीं उनमें ही तो कोई कमी नहीं है. एक्टर ने कहा- 'उस समय मैंन कई बार खुद पर भी सवाल उठाए. मुझे लगा कि शायद कहीं न कहीं मुझमें ही कोई कमी है. लेकिन हर बार मैंने खुद को संभाला और अपने काम पर भरोसा बनाए रखा. अगर उस वक्त मैंने हार मान ली होती, तो शायद आज इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाता. सर मेरा ये मानना है कि मुश्किल समय इंसान की असली परीक्षा लेता है और वही उसे पहले से ज्यादा मजबूत भी बनाता है.'
ये भी पढ़ें- Lock Upp 2 Winner Leak: शिवांगी जोशी नहीं इस कंटेस्टेंट ने जीती ट्रॉफी, एक ट्विस्ट ने बदल दिया पूरा गेम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation



















