Responsive Scrollable Menu

'गौरव पनौती है, उसे मत लो', खतरों के खिलाड़ी 15 में छलका Gaurav Khanna का दर्द, टीवी इंडस्ट्री की खोली पोल

Gaurav Khanna on Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शुरुआत हो गई है. इस बार पहले से ज्यादा खतरा और दर्द कंटेस्टेंट को झेलना पड़ रहा है. वहीं,  टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना भी इस बार खतरों से लड़ते नजर आ रहे हैं. ऐसे में शो में गौरव ने खुलासा किया कि उन्हें टीवी इंडस्ट्री में 'पनौती' का टैग मिला हुआ है. आखिर एक्टर ने ऐसा क्यों कहां और इसके पीछे की वजह क्या है.चलिए जानते हैं.

गौरव खन्ना ने बयां किया दर्द

'खतरों के खिलाड़ी 15' का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें गौरव खन्ना अपने डर का खुलासा करते हैं. दरअसल, शो के आने वाले एपिसोड में होस्ट रोहित शेट्टी सभी कंटेस्टेंट्स के लिए एक अलग ट्विस्ट लेकर आएंगे. वो सबके मोबाइल फोन अपने पास रख रखेंगे और उनमें मौजूद कुछ पर्सनल मैसेज सभी के सामने पढ़ेंगे. इसी दौरान गौरव से जुड़ा एक मैसेज सामने आएगा, जो उनकी लाइफ के सबसे मुश्किल दौरा से जुड़ा होगा. ऐसे में गौरव ने बताया कि उनके करियर में ऐसा वक्त आया था, जब लगातार उनके शोज नहीं चल रहे थे और उन्हें इंडस्ट्री में 'पनौती' का टैग दिया गया.

क्यों मिला पनौती का टैग?

प्रोमो में गौरव कहते हैं- 'सर मेरे ऊपर एक टैग लग गया था कि गौरव के शोज नहीं चलते हैं. ये एक एक्टर के लिए बहुत भारी टैग है. गौरव अनलकी है, गौरव पनौती है, उसे मत लो, जो अपना सबकुछ छोड़कर मुंबई में रह रहा है, काम ढूंढ रहा है. तो जो भी कारण था, जब भी शो चलते थे तो क्रेडिट दूसरों को मिलता था.' गौरव खन्ना ने आगे बताया कि जब भी कोई शो नहीं चलता था तो उनके ऊपर आरोप लगाया जाता था. एक्टर ने कहा- 'जब शो पर गाज गिरती थी तो हमेशा ऐसे ही होता था कि यार गौरव अनलकी है, गौरव पनौती है, इसे मत लो.' 

ये भी पढ़ें- Pradeep Rawat Death: सालों से इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे प्रदीप रावत, पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए पीछे

गौरव को सता रहा ये डर

वहीं, गौरव खन्ना ने कहा कि उन्हें  डर है कि अगर खतरों के खिलाड़ी भी नहीं चला तो फिर से वो पनौती का मेडल उन्हें न दिया जाए.' अपनी बात में गौरव ने ये साफ कहा कि किसी भी शो की सफलता या असफलता के लिए सिर्फ एक कलाकार जिम्मेदार नहीं होता. एक सीरियल को सफल बनाने में लेखक, निर्देशक, निर्माता, तकनीकी टीम और सभी कलाकारों की बराबर मेहनत होती है. ऐसे में किसी एक एक्टर को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है. वहीं, अब गौरव का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और उनके कई फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि गौरव पनौती नहीं, प्रेरणा है. 

गौरव ने कभी नहीं मानी हार

गौरव खन्ना ने इस दौरान ये भी बताया कि वो खुद पर शक करने लगे थे कि कहीं उनमें ही तो कोई कमी नहीं है. एक्टर ने कहा- 'उस समय मैंन कई बार खुद पर भी सवाल उठाए. मुझे लगा कि शायद कहीं न कहीं मुझमें ही कोई कमी है. लेकिन हर बार मैंने खुद को संभाला और अपने काम पर भरोसा बनाए रखा.  अगर उस वक्त मैंने हार मान ली होती, तो शायद आज इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाता. सर मेरा ये मानना है कि मुश्किल समय इंसान की असली परीक्षा लेता है और वही उसे पहले से ज्यादा मजबूत भी बनाता है.'

ये भी पढ़ें- Lock Upp 2 Winner Leak: शिवांगी जोशी नहीं इस कंटेस्टेंट ने जीती ट्रॉफी, एक ट्विस्ट ने बदल दिया पूरा गेम

Continue reading on the app

इस साल देश में बढ़ेगी महंगाई, RBI ने बताया- GDP ग्रोथ कैसी रहेगी, आम आदमी पर क्‍या असर होगा?

RBI ने इस साल देश में महंगाई और ग्रोथ रेट पर नया अनुमान जारी किया है.

Continue reading on the app

  Sports

Gautam Gambhir-Shreyas Iyer पर सवाल: Vaibhav Sooryavanshi का डेब्यू क्यों बनाया इतना मुश्किल?

भारत के पूर्व बल्लेबाज़ मोहम्मद कैफ़ का मानना ​​है कि हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर वाली टीम मैनेजमेंट, वैभव सूर्यवंशी के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री को आसान बना सकती थी। IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद, इस 15 साल के खिलाड़ी को आयरलैंड और इंग्लैंड के ख़िलाफ़ सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था। दुनिया को उम्मीद थी कि यह युवा खिलाड़ी आयरलैंड के ख़िलाफ़ खेलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि मैनेजमेंट ने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को मौका दिया।
 

इसे भी पढ़ें: Rohit Sharma के भविष्य पर BCCI में भूचाल, Chief Selector Ajit Agarkar की कुर्सी खतरे में!


सैमसन को टीम से बाहर करने के लिए बस तीन बार का खराब प्रदर्शन ही काफी था, और आखिरकार इंग्लैंड में सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका मिला। हालांकि, यह बाएं हाथ का बल्लेबाज़ अपने शुरुआती तीन मैचों में नाकाम रहा और इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी मैच के लिए उसे टीम से बाहर कर दिया गया। सूर्यवंशी को जोफ्रा आर्चर ने तब खोजा था, जब राजस्थान रॉयल्स में उनके साथी खिलाड़ी लगातार उन्हें आउट कर रहे थे।

कैफ का मानना ​​है कि UK में सूर्यवंशी के संघर्ष की वजह उस युवा खिलाड़ी की घबराहट थी। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने अपने सफर की शुरुआत आयरलैंड से की होती, तो कहानी कुछ और होती। कैफ ने अपने YouTube चैनल पर कहा कि वैभव एक 'X-फ़ैक्टर' खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लाइमलाइट में होने के बावजूद, IPL में उनके बल्ले ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने सिर्फ़ एक या दो मैचों में ही अच्छा नहीं खेला, बल्कि ऑरेंज कैप भी जीती। उन्हें आयरलैंड में खेलना चाहिए था; इससे उनकी घबराहट दूर हो जाती। फिर वे इंग्लैंड जाकर भी अच्छा प्रदर्शन कर पाते।
 

इसे भी पढ़ें: Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य


उन्होंने कहा कि वह शानदार फ़ॉर्म में थे; उन्होंने ऑरेंज कैप जीती थी। लेकिन आपने उनसे पहले पानी पिलाने का काम करवाया। वह एक खास खिलाड़ी हैं; आप उन्हें सीधे आयरलैंड में खिला सकते थे। उन्हें खास ट्रीटमेंट मिलना चाहिए था। अगर वह आयरलैंड में खेलते, तो UK में उन्हें कोई घबराहट नहीं होती। कैफ ने आगे कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यवंशी का सफ़र ज़रूरत से ज़्यादा मुश्किल बना दिया गया था। ज़िम्बाब्वे दौरे का उदाहरण देते हुए, जहाँ सूर्यवंशी को 'प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़' चुना गया था, कैफ़ ने भविष्यवाणी की कि जब यह युवा खिलाड़ी भारत में खेलेगा तो बहुत सारे रन बनाएगा।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Wed, 05 Aug 2026 12:40:25 +0530

  Videos
See all

Antilia Bomb Case: अर्नब के सवालों से डरकर भागे अनिल देशमुख | Parambir Singh | Anil Deshmukh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T07:45:34+00:00

Viral Video | असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे जेपी नड्डा! | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T07:46:14+00:00

Red Sea LIVE: Indian Commercial Ship Sinks After Houthi Attack | India Condemns Attack | US Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T07:45:57+00:00

Viral Video | संसद में राहुल प्रियंका साथ साथ, VIDEO वायरल! | #rahulgandhi | #priyankagandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T07:47:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers