Responsive Scrollable Menu

एफसीआरए में बदलाव चिंता की बात, इससे दोनों देशों के रिश्तों पर पड़ सकता है असर: अमेरिकी सांसद

एफसीआरए में बदलाव चिंता की बात, इससे दोनों देशों के रिश्तों पर पड़ सकता है असर: अमेरिकी सांसद

Continue reading on the app

वांगचुक से बातचीत के बाद छात्र नेता ने पीया पानी:झारखंड परीक्षा धांधली को लेकर चौथे दिन भी भूख हड़ताल जारी, स्टूडेंट प्रोटेस्ट का 12वां दिन

रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रदर्शन का आज 12वां दिन है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) में अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठा रहे छात्र परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। भारी बारिश और लगातार बदल रहे मौसम के बीच सैकड़ों छात्र-युवा कचहरी रोड स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में डटे हुए हैं। छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो और रामगढ़ के ब्रह्मानंद कुमार 4 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ब्रह्मानंद खुले आसमान के नीचे जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा के पास अनशन कर रहे हैं। सोमन वांगचुक ने ब्रह्मानंद कुमार से वीडियो कॉल पर बातचीत की। इसके बाद उन्होंने पानी पीया, हालांकि उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी। अब इनके साथ छात्र नेता सबिता कुमारी, अर्चना कुमारी, राहुल क्रांति, रूपेश कुमार और उम्मे हबीबा भी अनशन कर रहे हैं। इधर, इस मामले को लेकर आईसा ने 7 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। 25 जुलाई से छात्रों ने यह आंदोलन शुरू हुआ था। 29 जुलाई से वे स्टेडियम में धरने पर बैठे हैं। रांची में छात्र आंदोलन की तस्वीरें देखें… देवेंद्र महतो को चढ़ाई पड़ी स्लाइन इधर, अनशन पर बैठे देवेंद्रनाथ महतो की तबीयत बिगड़ने पर उनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल गिर गया, जिसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें स्लाइन चढ़ाई। उन्हें शरीर में दर्द, कमजोरी और डिहाइड्रेशन की शिकायत है। वहीं, ब्रह्मानंद कुमार ने बताया कि उन्होंने जेएसएससी सीजीएल, जेपीएससी एफआरओ, एसीएफ और फील्ड वर्कर जैसी परीक्षाएं दी हैं, लेकिन हर बार धांधली का सामना करना पड़ा। श्रद्धांजलि मार्च से छात्रों ने दिखाई एकजुटता इधर, मंगलवार शाम आंदोलन कर रहे छात्रों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में श्रद्धांजलि मार्च निकाला। छात्र उनकी तस्वीर और कटआउट लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंचे। श्रद्धांजलि दी। इस मार्च में राज्यभर से आए अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। अब तक यह आंदोलन राजनीतिक पार्टियों से दूर रह रहा था, पर राजनीतिक पार्टियां खुद को इससे दूर नहीं कर पा रही हैं। नेता-विधायक भी इस आंदोलन में शामिल होने लगे हैं। विधायक जयराम महतो रात में धरना स्थल पहुंचे। कहा कि वे दिन में विधायक और रात में छात्र बनकर आंदोलन के साथ रहेंगे। पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने भी समर्थन जताया। गणित के शिक्षक और चर्चित एजुकेटर अभिनय शर्मा ने आंदोलन स्थल पहुंचकर कहा कि सिस्टम को बदलने के लिए छात्रों को मजबूती से लड़ना होगा। हिंदुवादी नेता भैरव सिंह ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। आइसा ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान आंदोलन को राज्यव्यापी बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान किया है। इस मार्च में जेएनयू छात्रसंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा भी शामिल होंगी। आइसा की राज्य अध्यक्ष विभा पुष्पा दीप और सचिव त्रिलोकीनाथ ने सरकार से संवाद कर समाधान की गारंटी देने की मांग की। वहीं, एबीवीपी डीएसपीएमयू मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक मार्च निकालने की घोषणा की है। आंदोलन को बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का भी समर्थन मिला है। जिन्होंने सोशल मीडिया पर छात्रों की परेशानी को “दुखद” बताया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की है। वहीं, कांग्रेस नेता आलोक कुमार दुबे ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार जल्द ही छात्रों से संवाद करेगी। पोस्टर में झलकते विरोध की तस्वीरें… CM बोले- छात्रों की मांग के अनुरूप जल्द ही फैसला दिखेगा सरकार पूरे मामले को पैनी नजर से देख रही है। छात्रों की जो भी मांगें हैं, जिज्ञासा है, उसके अनुरूप जल्दी ही फैसला दिखेगा। मुझे उम्मीद है कि छात्र आश्वस्त होंगे। अभी बहुत सारी गतिविधियां चल रही हैं।जिस तरीके से जांच टीम सक्रिय है, सभी चीजों को खंगाला जा रहा है, उससे साफ है कि जल्द ही नतीजे सामने आएंगे। जो भी गलत हुआ है या हो रहा है, सभी चीजें सामने आएंगी। इसके बाद सरकार की बातें और निर्णय भी सामने आएंगे।

Continue reading on the app

  Sports

प्रीति जिंटा के साथ विदेशी क्रिकेटर का अफेयर? IPL के बंद कमरों की सबसे मसालेदार गॉसिप

Brett Lee-Preity Zinta Affair Rumor: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली बॉलीवुड एक्ट्रेस और आईपीएल में पंजाब किंग्स की को ओनर प्रीति जिंटा को लेकर अचनाक सुर्खियों में आ गए हैं. ब्रेट ली ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में प्रीति जिंटा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की. ब्रेट ली ने प्रीति के अलावा बॉलीवुड के किसी अन्य एक्ट्रेस को डेट करने पर भी अपनी चुप्पी चोड़ी. Wed, 5 Aug 2026 12:22:59 +0530

  Videos
See all

CM Vijay बजट सत्र के लिए राज्य विधानसभा पहुंचे #shorts #latest #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T07:14:42+00:00

Assam Floods : असम में बाढ़ से हाहाकार, 89 लोगों की मौत, लाखों हुए बेघर | Heavy Rain | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T07:15:10+00:00

Srinagar Lal Chowk: श्रीनगर के लाल चौक पर भव्य तिरंगा यात्रा! | Breaking News | Har Ghar Tiranga #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T07:15:21+00:00

Srinagar: 370 की वर्षगांठ पर BJP की तिरंगा रैली #shorts #latest #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T07:15:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers