भोपाल में पहली बार सबसे हटकर स्पेशल क्रिकेट महोत्सव, 25 राज्यों की टीमें पहुंची
National Disabled Cricket Festival 2026 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राष्ट्रीय दिव्यांगजन क्रिकेट महोत्सव-2026 "नॉट आउट @ 100" का शुभारंभ किया। इसमें 25 से अधिक राज्यों की टीमें 100 घंटे लगातार क्रिकेट खेलेंगी।
अफगान रक्षा मंत्रालय ने अफगानिस्तान की क्षेत्रीय संप्रभुता पर पाकिस्तान के उल्लंघन की निंदा की
बीजिंग, 22 फरवरी (आईएएनएस)। अफगान राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगान क्षेत्र का उल्लंघन किया और अफगानिस्तान में नंगरहार और पक्तिका प्रांतों में कई नागरिक क्षेत्रों पर हवाई हमले किए। हमले में महिलाओं और बच्चों सहित दर्जनों नागरिक हताहत हुए।
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान के खुलेआम सीमा उल्लंघन की कड़ी निंदा की और इस कार्य को अंतर्राष्ट्रीय कानून और पड़ोसी देशों के बीच मैत्री के सिद्धांतों का गंभीर उल्लंघन बताया।
अफगान रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी दी कि वह समयोचित और सावधानीपूर्वक विचार की गई प्रतिक्रिया देगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation
















