India A vs New Zealand A: पहले चार दिवसीय मैच में खेलेंगे KL Rahul और जायसवाल
केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल जैसे सीनियर टीम के खिलाड़ी भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच शनिवार से यहां शुरू होने वाले पहले चार दिवसीय मैच में अच्छा प्रदर्शन करके अगले महीने होने वाली दो टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए अपनी तैयारी को पुख्ता करने की कोशिश करेंगे। विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल की अगुवाई में भारत ए टीम बर्ट सटक्लिफ ओवल स्टेडियम में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस मैच से भारतीय खिलाड़ियों को 19 नवंबर से वेलिंगटन में शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला से पहले परिस्थितियों को समझने का अच्छा मौका मिलेगा।
यह टेस्ट श्रृंखला विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का हिस्सा है। राहुल और जायसवाल भारतीय टीम में शामिल दो प्रमुख नाम हैं। उनके अलावा देवदत्त पडिक्कल, वाशिंगटन सुंदर, साई सुदर्शन तथा तेज गेंदबाज आकाशदीप, अंशुल कंबोज और मुकेश कुमार भी ऐसे खिलाड़ी हैं जो सीनियर टीम का हिस्सा हैं। ऋषभ पंत चोट से उबरने के लिए बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं, इसलिए वह भारत ए टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह ईरानी ट्रॉफी में शेष भारत की कप्तानी करते हुए चोटिल हो गए थे।
उनके स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को दौरे के पहले दो मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया था। तीसरे मैच में पंत की उपलब्धता पर फैसला बाद में लिया जाएगा। कप्तान जुरेल विकेटकीपिंग के विकल्प के तौर पर उपलब्ध हैं। भारतीय सीनियर टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक इन तीन अनौपचारिक टेस्ट मैचों के महत्व को अच्छी तरह समझते थे। कोटक ने कहा, ‘‘ भारत ए श्रृंखला का काफी महत्व है क्योंकि इसमें टेस्ट खेलने वाले कई खिलाड़ी शामिल हैं तथा कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो टीम में जगह बनाने की राह पर हैं और मौके का इंतजार कर रहे हैं।
भारत ए श्रृंखला से निश्चित रूप से टेस्ट श्रृंखला के लिए तैयारी करने में काफी मदद मिलेगी।’’ भारत की टेस्ट टीम में शामिल आकाश दीप भी उन गेंदबाजों में शामिल होंगे जो लय और मैच फिटनेस हासिल करने की कोशिश करेंगे। कुछ सीनियर खिलाड़ियों की हालांकि भारत ए की तरफ से सभी तीनों मैच में खेलने की संभावना नहीं है क्योंकि वह चार नवंबर से शुरू होने वाली वनडे श्रृंखला का हिस्सा हैं। भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच 31 अक्टूबर से तीन नवंबर तक क्राइस्टचर्च में जबकि तीसरा मैच सात से 10 नवंबर तक लिंकन में होगा।
न्यूजीलैंड भी इस श्रृंखला में अपने कुछ खिलाड़ियों को परखना चाहेगा। उसने इस श्रृंखला के लिए कुल 19 खिलाड़ियों का चयन किया है। कैंटरबरी के रीस मारियू पहले दो मैचों में न्यूजीलैंड ए की कप्तानी करेंगे, जबकि तीसरे मैच के लिए कप्तान का फैसला बाद में किया जाएगा। इस टीम में आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मैट फिशर, मिच हे, जेडन लेनोक्स, बेन लिस्टर, हेनरी निकोल्स और टिम रॉबिन्सन शामिल हैं जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। इनमें से कुछ खिलाड़ी पहले मैच में भी खेलते हुए नजर आएंगे।
टीम इस प्रकार हैं
भारत ए: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ध्रुव जुरेल (कप्तान और विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, औकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार।
न्यूजीलैंड ए: रीस मारियू (कप्तान), मैट बॉयल, मैक्स चू, क्रिस्टियन क्लार्क, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जैक गिब्सन, मिच हे (विकेटकीपर), कर्टिस हीफी, साइमन कीन, जेडन लेनोक्स, जारोड मैके, टिम रॉबिन्सन, फ्रेजर शीट।
ऐतिहासिक जीत के बाद Sri Lanka के कप्तान Kusal Mendis बोले, रन चेज में बहुत मजा आया
इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा करने के बाद, श्रीलंकाई कप्तान कुसल मेंडिस ने टीम के शानदार जज्बे और आत्मविश्वास की तारीफ की। उन्होंने माना कि एक कप्तान के तौर पर उन्हें इस लक्ष्य का पीछा करने में काफी मजा आया। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने वनडे क्रिकेट में किसी अंग्रेज खिलाड़ी द्वारा पहला दोहरा शतक लगाया, लेकिन इसके जवाब में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने कमाल कर दिखाया। उन्होंने 430 रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया, जो श्रीलंका के लिए वनडे में सबसे बड़ा और कुल मिलाकर दूसरा सबसे बड़ा सफल रन-चेज है।
इसे भी पढ़ें: ODI इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा रन चेज दर्ज, Sri Lanka ने England के खिलाफ हासिल की जीत
पवन रत्नायके के शतक और अविष्का फर्नांडो, दसुन शनाका व जनिथ लियानागे की तूफानी पारियों ने ब्रूक की ऐतिहासिक पारी के असर को बराबर कर दिया। इस जीत के साथ, पाकिस्तान भी शामिल इस ट्राई-सीरीज में इंग्लैंड को अपनी दूसरी हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद बात करते हुए कुसल ने कहा कि आज हमने बहुत अच्छी चेज़िंग की, एक कप्तान के तौर पर मुझे इसमें मज़ा आया। मैंने और कोच ने बल्लेबाजों से बात की और कहा कि शुरुआती कुछ ओवर सामान्य तरीके से खेलें। फिर हमने तय किया कि दसुन को थोड़ा जल्दी भेजा जाए, लेकिन सभी ने अपना जज़्बा दिखाया। एक कप्तान के तौर पर मैं बहुत खुश हूँ। सबको यकीन था कि हम ऐसा कर सकते हैं। हम टीम मीटिंग में हमेशा जज़्बा दिखाने की बात करते हैं, और इसका मतलब यही है कि हम किसी भी स्कोर तक पहुँच सकते हैं।
मैच की बात करें तो, श्रीलंका ने इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा। इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही, जिसमें टॉम बैंटन (51 गेंदों में 50 रन, 9 चौकों के साथ) और बेन डकेट (39 गेंदों में 29 रन, 2 चौकों के साथ) के बीच 74 रनों की ओपनिंग साझेदारी हुई। उनके आउट होने के बाद, इंग्लैंड का स्कोर 85/2 हो गया। इसके बाद, यॉर्कशायर के दो खिलाड़ियों, ब्रूक और जो रूट (66 गेंदों में 69 रन, 8 चौकों के साथ) ने 159 रनों की साझेदारी की।
इसे भी पढ़ें: Ishan Kishan जांघ में खिंचाव के चलते New Zealand के खिलाफ दूसरे T20 से बाहर
रूट ने इतिहास भी रचा; वह वनडे क्रिकेट में 8,000 रन बनाने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बन गए। अब उनके नाम 197 मैचों की 186 पारियों में 50.66 की औसत से 8,005 रन हैं, जिसमें 20 शतक और 49 अर्धशतक शामिल हैं, और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 166* है। अंत में, विल जैक्स (30 गेंदों में 66* रन, 8 चौकों और 3 छक्कों के साथ) के अर्धशतक और कप्तान ब्रूक (116 गेंदों में 202 रन, 21 चौकों और 10 छक्कों के साथ) के शानदार दोहरे शतक की बदौलत इंग्लैंड 429/4 के स्कोर तक पहुँच गया। ब्रूक ऐसा करने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बन गए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










