Responsive Scrollable Menu

IND W vs AUS W: भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला टीमों के बीच खेली जाएगी 3 मैचों की ODI सीरीज, नोट कर लीजिए डेट और टाइम

IND W vs AUS W: भारतीय महिला टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. जहां, खेली गई टी-20 सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम कर लिया. अब 24 फरवरी से दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है. तो आइए जानते हैं कि सीरीज के मुकाबले कब-कब खेले जाएंगे और ये कितने बजे से शुरू होंगे?

24 फरवरी से शुरू होगी वनडे सीरीज

भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मैच 24 फरवरी को गाबा में खेला जाएगा. दूसरा वनडे मैच 27 जनवरी को होबार्ट में खेला जाएगा. वहीं, तीसरा और सीरीज का आखिरी वनडे मैच 1 मार्च को होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेला जाएगा.

24 फरवरी पहला वनडे ब्रिस्बेन, द गाबा
27 फरवरी  दूसरा वनडे बोबार्ट, बेलेरिव ओवल
1 मार्च तीसरा वनडे बोबार्ट, बेलेरिव ओवल

कितने बजे शुरू होंगे मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के मुकाबले लोकल समय के हिसाब से दोपहर 2.50 बजे शुरू होंगे. वहीं, भारतीय समयानुसार, ये मुकाबले सुबह 9.20 बजे से शुरू होंगे.

कहां लाइव देख सकेंगे मैच?

भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज को आप घर बैठे आराम से टीवी पर देख सकेंगे. भारत में इस पूरी सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग आप JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. वहीं लाइव टेलीकास्ट Star Sports Network के टीवी चैनल उपलब्ध रहेंगे.

ये भी पढ़ें: मोहम्मद कैफ ने की अभिषेक शर्मा को बाहर करने की मांग, बोले- 'ये कोई बाइलेटरल सीरीज नहीं है'

Continue reading on the app

पाकिस्तानी के केपी में क्वाडकॉप्टर हमला, तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत

पेशावर, 23 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अर्धसैनिक बल, फेडरल कॉन्स्टैबुलरी (एफसी) को निशाना बनाकर किए गए एक के बाद एक किए गए दो हमलों में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। मारे गए सुरक्षाकर्मी घायल साथियों को एंबुलेंस में लेकर अस्पताल जा रहे थे तभी उन पर दूसरा हमला किया गया। स्थानीय मीडिया आउटलेट्स ने इसकी जानकारी दी।

प्रमुख दैनिक डॉन ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि सोमवार को खैबर पख्तूनख्वा के करक जिले में ये हमला हुआ। करक पुलिस प्रवक्ता शौकत खान ने अज्ञात हमलावरों को आतंकवादी बताया। उनके मुताबिक कथित आतंकवादियों ने शुरू में दरगाह शहीदान इलाके में फेडरल कांस्टेबुलरी फोर्ट पर क्वाडकॉप्टर से हमला किया।

करक जिले के पुलिस अधिकारी सऊद खान ने कहा कि जब घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था, तो गाड़ी पर भी हमला किया गया, जिसमें फेडरल कांस्टेबुलरी के तीन जवान मारे गए।

केपी में पिछले एक हफ्ते के दौरान अर्धसैनिक बलों, या सैन्यबलों, को निशाना बनाकर की गई ये तीसरी वारदात है। पिछले हफ्ते ही केपी के बाजौर जिले में एक चेकपोस्ट पर हुए आत्मघाती हमले में 11 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।

18 फरवरी को, वजीर सबडिवीजन के सलगाजी इलाके में एक चेकपोस्ट पर अज्ञात हमलावरों के हमले में फेडरल कांस्टेबुलरी के दो जवान घायल हो गए थे।

वहीं, पिछले साल नवंबर में, फोर्स पर एक बड़े हमले में, पेशावर के सद्दार इलाके में फोर्स के हेडक्वार्टर पर एक सुसाइड अटैक में फेडरल कॉन्स्टेबुलरी के तीन जवान शहीद हो गए थे।

केपी में पिछले साल कथित आतंकवादी हमलों में बढ़ोतरी देखी गई है। सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज (सीआरएसएस) की वार्षिक सुरक्षा रिपोर्ट 2025 के अनुसार, केपी में हिंसा में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। 2024 के मुकाबले मृतकों की संख्या में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखी गई। 2024 में जहां ये आंकड़ा 1,620 था, वहीं 2025 में बढ़कर 2,331 हो गया। केपी में हमलों की तादाद तेज गति से बढ़ी है। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें करीब 44 फीसदी का इजाफा हुआ है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा-ईशान किशन का शर्मनाक रिकॉर्ड, 20वें नंबर पर लुढ़का भारत

भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक मैच हारी है लेकिन उसकी ओपनिंग जोड़ी ने हर मैच में निराश किया है. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि भारतीय ओपनिंग जोड़ी औसत रन बनाने के मामले में सबसे पीछे है. Mon, 23 Feb 2026 19:15:30 +0530

  Videos
See all

Viral Video: सिंगापुर में CM Yogi को मंच से महिला ने कहा भाई |N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T13:44:10+00:00

Iran America War Update: अभी अभी ईरान पर अमेरिका का पहला बड़ा हमला! | Khamenei | Trump | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T13:45:09+00:00

Black And White With Anjana Om Kashyap LIVE: Pakistan-Afghanistan War | US Iran Conflict | Mexico #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T13:43:12+00:00

Pakistan Afghanistan War Live: Border पर अफगानिस्तान-पाकिस्तान में छिड़ गया जंग? N18G | Taliban #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T13:44:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers