कई देशों में चीनी नव वर्ष की गतिविधियों का आयोजन
बीजिंग, 22 फरवरी (आईएएनएस)। 2026 में लगातार तीसरे वर्ष रूस की राजधानी मॉस्को में बड़े पैमाने पर चीनी वसंत उत्सव मनाया गया। नव वर्ष की पूर्व संध्या से ही मानेजनाया चौक और अन्य स्थानों पर वसंत उत्सव बाजारों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न गतिविधियां प्रतिदिन आयोजित की गईं।
इसके अलावा, वसंत उत्सव की थीम पर आधारित एक विशेष मॉस्को मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू हुआ और मॉस्को के प्रमुख स्थलों को चीनी लाल रंग से जगमगाया गया।
हाल ही में वेनेजुएला स्थित चीनी दूतावास ने राजधानी कराकास के राष्ट्रीय कला महल में चीनी नव वर्ष की शुभकामनाएं कार्यक्रम आयोजित किया। वेनेजुएला के एक दर्शक कोमेनारेस ने कहा कि वेनेजुएला और चीन के लोगों के बीच मित्रता अटूट है। हम चीनियों को चीनी नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।
चीन के च्यांगसू प्रांत के वूशी राष्ट्रीय ऑर्केस्ट्रा ने जर्मनी के हैम्बर्ग स्थित एल्बफिलहारमोनी में लगभग 2,000 स्थानीय दर्शकों के सामने एक आनंदमय और जीवंत लोक संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने वसंत उत्सव मनाया।
बेल्जियम स्थित चीनी दूतावास ने बेल्जियम में प्रवासी चीनी संघों के गठबंधन के साथ मिलकर बेल्जियम के डिनैंट शहर में चीनी नव वर्ष उद्यान मेला आयोजित किया।
कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़ थी और उत्सव का माहौल छाया हुआ था। बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री क्लारिनवेल ने कहा कि जैसा कि हम सभी जानते हैं, बेल्जियम और चीन के बीच बहुत घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। बेल्जियम की ओर से, मैं सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक बधाई देता हूं।
चीनी नव वर्ष के पहले दिन, कनाडा के सबसे बड़े शहर टोरंटो में स्थित प्रसिद्ध सीएन टॉवर को अश्व वर्ष के स्वागत में लाल रोशनी से सजाया गया।
हाल ही में नेपाल के रालिदेपुर में चीनी नव वर्ष लालटेन महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मेहमानों ने लालटेनों के सामने तस्वीरें खिंचवाईं और पारंपरिक चीनी और नेपाली प्रस्तुतियों ने उत्सव के माहौल को चरम पर पहुंचा दिया। नेपाल के संस्कृति, पर्यटन और विमानन मंत्री ने कहा, मैं आशा करता हूं कि आपका जीवन इन जगमगाती लालटेनों की तरह जीवंत और उज्ज्वल हो। मुझे विश्वास है कि चीन का शासन एक बेहतर भविष्य का निर्माण करेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
‘द केरल स्टोरी 2’ के विवादित बीफ सीन पर मचा बवाल, भड़के अनुराग कश्यप, फिल्म को बताया ‘बकवास प्रोपेगेंडा’
विपुल अमृतलाल शाह की बहुचर्चित फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की सफलता के बाद अब इसके सीक्वल ‘द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड’ को लेकर जबरदस्त विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म का ट्रेलर जारी होते ही यह कई मोर्चों पर आलोचना का सामना कर रही है। फिल्म के एक ‘बीफ सीन’ को लेकर निर्देशक अनुराग …
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
Mp Breaking News





















