Responsive Scrollable Menu

गुजरात के पोरबंदर तट पर ईरानी नाव पकड़ी:ईरान के 4 नागरिक गिरफ्तार, बोट में छिपाकर रखी गई 5 करोड़ की विदेशी सिगरेट जब्त

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने एक बड़े समुद्री अभियान के तहत गुजरात के पोरबंदर के पास एक संदिग्ध विदेशी नाव को रोककर जांच की। इस नाव पर ईरानी चालक दल सवार था और इसमें तस्करी कर लाई जा रही विदेशी ब्रांड की बड़ी मात्रा में सिगरेट बरामद की गई। सिगरेट की बाजार कीमत 5 करोड़ के आसपास आंकी गई है। यह कार्रवाई कुछ दिन पहले हुए एक अन्य बड़े समुद्री अभियान के बाद हुई है। 17 फरवरी की रात भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) के साथ मिलकर खुफिया सूचना के आधार पर एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया था। नाव को आगे की जांच के लिए पोरबंदर लाया गया है। तटरक्षक बल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि 21 फरवरी को भारतीय तटरक्षक जहाज ने द्वारका से लगभग 115 समुद्री मील पश्चिम में भारतीय EEZ के भीतर एक संदिग्ध विदेशी नाव को रोका था। जांच के दौरान नाव की पहचान ‘अल मुख्तार’ के रूप में हुई, जिस पर चार ईरानी नागरिक चालक दल के रूप में मौजूद थे। तलाशी लेने पर नाव के होल्ड में छिपाकर रखे गए 200 कार्टन बरामद किए गए, जिनमें करीब एक लाख पैकेट विदेशी ब्रांड की सिगरेट छिपाई गई थीं। पकड़ी गई नाव और चालक दल को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ के लिए पोरबंदर लाया जा रहा है, जहां अन्य एजेंसियों के साथ संयुक्त जांच की जाएगी। गुजरात ATS से मिली सूचना के आधार पर तैनात ICG जहाज को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के पास मादक पदार्थों की तस्करी के संदेह में एक विदेशी मछली पकड़ने वाली नाव को रोकने के लिए भेजा गया। अंधेरी रात के बावजूद निगरानी और तकनीकी साधनों की मदद से संदिग्ध नाव की पहचान की गई। तटरक्षक जहाज को पास आते देख नाव ने IMBL की ओर भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा कर उसे रोक लिया गया। नाव पर दो विदेशी चालक दल सदस्य सवार थे। तलाशी में 203 पैकेट (प्रत्येक 1 किलोग्राम) क्रिस्टलीय पदार्थ बरामद हुआ, जिसके मादक पदार्थ होने की आशंका है। ---------------- गुजरात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... गुजरात में ₹1800 करोड़ की 300 किलो ड्रग्स जब्त:पोरबंदर से 190 किमी दूर समुद्र में फेंककर भागे तस्कर गुजरात में इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने 300 किलो ड्रग्स जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 1,800 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जब्त ड्रग्स मेथामफेटामाइन हो सकता है। गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) और कोस्ट गार्ड ने 12-13 अप्रैल की रात ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत पोरबंदर से 190 किमी दूर समुद्र से ड्रग्स की खेप को पकड़ा है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

लड्डू होली के साथ रंगोत्सव का नया चरण:मंदिरों से निकलकर ब्रज की गलियों में होली उत्सव 24 से, बरसाना में लट्ठमार होली 25 को

ब्रज में होली का खुमार हर दिन बढ़ता जा है। वसंत पंचमी से शुरू हुआ होली उत्सव जो अभी तक मंदिर परिसरों तक सीमित था, 24 फरवरी से गलियों-चौबारों में उतर आएगा। अभी तक मंदिरों में होली के रसिया व धमार गायन हो रहा था, लेकिन मंगलवार को बरसाना में लड्‌डू होली के साथ रंगोत्सव का नया चरण शुरू होगा जब ब्रज के मंदिरों के अंदर से बाहर तक गुलाल उड़ेगा और रंग बरसेगा। वसंत पंचमी से अब तक रोज ठाकुरजी (गर्भगृह में विराजमान विग्रह) के कपोलों पर गुलाल लगाया जा रहा था, लेकिन अब सभी मंदिरों में टेसू के फूलों को उबालकर गीला रंग तैयार हो रहा है, गुलाल के बोरे मंगाए जा रहे हैं। 25 को बरसाना में लट्ठमार होली है, जबकि अगले दिन 26 को नंदगांव में लट्‌ठमार होली होगी। 27 से मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर व कृष्ण जन्मस्थान सहित सभी मंदिरों में विराजमान ठाकुरजी के कमर में गुलाल से भरा फेंटा बांध दिया जाएगा जो इस बात का संकेत है कि अब होली जलने तक अनवरत गुलाल व रंग उड़ता रहेगा। गीली होली चार दिन रहेगी सामान्य रूप से गीले रंगों की होली पांच दिन होती है लेकिन इस बार यह चार दिन होगी। 3 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण होने से सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर सूतक काल की शुरुआत में मंदिरों के पट बंद हो जाएंगे और फिर शाम को चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद बेहद सीमित अवधि के लिए खुलेंगे। ब्रज में रिवाज है कि ग्रहण शुरू होने के 9 घंटे पहले मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। प्रमुख पड़ाव 24 फरवरी- नंदगांव में फाग आमंत्रण, बरसाना में लड्डू होली 25 फरवरी- बरसाना में लठ्ठमार होली 26 फरवरी- नंदगांव व रावल में लठ्ठमार होली 27 फरवरी- मथुरा के मंदिरों में उत्सव 1 मार्च- गोकुल में छड़ीमार होली 3 मार्च- मथुरा में चतुर्वेदी समाज का डोला 4 मार्च- ब्रज में धुलेंडी 5 मार्च- दाऊजी व जाव का हुरंगा 6 मार्च- बठैन का हुरंगा

Continue reading on the app

  Sports

क्या अक्षर पटेल के साथ हुई नाइंसाफी? इस खिलाड़ी के लिए कप्तान सूर्या ने चढ़ा दी बलि!

Axar Patel miss two world cup game in a row: टीम इंडिया के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को लगातार दो मैचों में प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है. नीदरलैंड्स के खिलाफ ग्रुप मैच में अक्षर पटेल को आराम दिया गया था. उनकी वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला था जिन्होंने चोट के बाद टीम इंडिया में वापसी की थी. Sun, 22 Feb 2026 19:45:20 +0530

  Videos
See all

Maithili Thakur Speech: भोजपुरी में जब सदन में बोलीं मैथिली ठाकुर #shorts #ytshorts #maithilithakur #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T14:14:50+00:00

बम धमाकों से दहला इस्लामिक मुल्क ईरान | iran Blast | #islamicstate #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T14:00:02+00:00

Pakistan Attack On Afghanistan: Border पर अफगानिस्तान-पाकिस्तान में छिड़ गया जंग? N18G | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T14:00:20+00:00

MP News: Indore के Piyush Dhamnotia की दरिंदगी पर पिता बोले- हैवान को सजा दो...घिनौना कांड! | Crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T14:00:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers