Responsive Scrollable Menu

लड्डू होली के साथ रंगोत्सव का नया चरण:मंदिरों से निकलकर ब्रज की गलियों में होली उत्सव 24 से, बरसाना में लट्ठमार होली 25 को

ब्रज में होली का खुमार हर दिन बढ़ता जा है। वसंत पंचमी से शुरू हुआ होली उत्सव जो अभी तक मंदिर परिसरों तक सीमित था, 24 फरवरी से गलियों-चौबारों में उतर आएगा। अभी तक मंदिरों में होली के रसिया व धमार गायन हो रहा था, लेकिन मंगलवार को बरसाना में लड्‌डू होली के साथ रंगोत्सव का नया चरण शुरू होगा जब ब्रज के मंदिरों के अंदर से बाहर तक गुलाल उड़ेगा और रंग बरसेगा। वसंत पंचमी से अब तक रोज ठाकुरजी (गर्भगृह में विराजमान विग्रह) के कपोलों पर गुलाल लगाया जा रहा था, लेकिन अब सभी मंदिरों में टेसू के फूलों को उबालकर गीला रंग तैयार हो रहा है, गुलाल के बोरे मंगाए जा रहे हैं। 25 को बरसाना में लट्ठमार होली है, जबकि अगले दिन 26 को नंदगांव में लट्‌ठमार होली होगी। 27 से मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर व कृष्ण जन्मस्थान सहित सभी मंदिरों में विराजमान ठाकुरजी के कमर में गुलाल से भरा फेंटा बांध दिया जाएगा जो इस बात का संकेत है कि अब होली जलने तक अनवरत गुलाल व रंग उड़ता रहेगा। गीली होली चार दिन रहेगी सामान्य रूप से गीले रंगों की होली पांच दिन होती है लेकिन इस बार यह चार दिन होगी। 3 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण होने से सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर सूतक काल की शुरुआत में मंदिरों के पट बंद हो जाएंगे और फिर शाम को चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद बेहद सीमित अवधि के लिए खुलेंगे। ब्रज में रिवाज है कि ग्रहण शुरू होने के 9 घंटे पहले मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। प्रमुख पड़ाव 24 फरवरी- नंदगांव में फाग आमंत्रण, बरसाना में लड्डू होली 25 फरवरी- बरसाना में लठ्ठमार होली 26 फरवरी- नंदगांव व रावल में लठ्ठमार होली 27 फरवरी- मथुरा के मंदिरों में उत्सव 1 मार्च- गोकुल में छड़ीमार होली 3 मार्च- मथुरा में चतुर्वेदी समाज का डोला 4 मार्च- ब्रज में धुलेंडी 5 मार्च- दाऊजी व जाव का हुरंगा 6 मार्च- बठैन का हुरंगा

Continue reading on the app

PM Modi Meerut Namo Bharat Speech: सपा राज के अपराधी आज योगी सरकार में जेल में हैं- PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के फुल स्ट्रेच और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया. अब दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक पूरे 82 किलोमीटर के रूट पर 'नमो भारत रैपिड रेल' की सर्विस शुरू हो गई है. यह भारत की सबसे तेज सेमी हाई-स्पीड रीजनल रैपिड ट्रेन है. इसके साथ ही भारत की सबसे तेज मेट्रो ट्रेन सेवा भी मेरठ में आम लोगों के लिए शुरू हो गई है. पीएम मोदी ने मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करने के बाद उसमें सफर भी किया. इस दौरान उनके साथ स्कूली बच्चे और कॉलेज स्टूडेंट्स मौजूद रहे. उन्होंने पीएम मोदी से बातचीत की. #pmmodi #narendramodi #namobharat #meerutmetro #atwebvideos #aajtaknews #aajtakdigital #tvchunks आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://aajtak.link/yyJu Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

  Sports

ICC Pre-Seeding विवाद पर बोले Sunil Gavaskar- 'टूर्नामेंट से पहले क्यों नहीं उठाए सवाल?'

टी20 विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और सुपर 8 मुकाबले शुरू हो गए हैं। कोलंबो में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया, लेकिन असली चर्चा अब टूर्नामेंट के प्रारूप को लेकर हो रही है।

दरअसल आईसीसी द्वारा अपनाई गई प्री-सीडिंग व्यवस्था पर सोशल मीडिया में सवाल उठ रहे हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार ग्रुप चरण की सभी शीर्ष टीमों भारतीय टीम, साउथ अफ्रिका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को सुपर 8 के ग्रुप 1 में रखा गया। वहीं दूसरे ग्रुप में इंग्लैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जैसी टीमें शामिल हैं, जो अपने-अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहीं।

गौरतलब है कि इस व्यवस्था के कारण दो मजबूत टीमें सुपर 8 चरण में ही बाहर हो सकती हैं। आम तौर पर बड़े टूर्नामेंटों में ग्रुप विजेताओं को अपेक्षाकृत संतुलित ग्रुप मिलता है, लेकिन यहां उल्टा समीकरण बन गया है। इसी वजह से प्रशंसकों, खासकर श्रीलंका समर्थकों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि श्रीलंका में ग्रुप चरण खेलने के बावजूद सेमीफाइनल में पहुंचने पर टीम को भारत में खेलना पड़ सकता है।

इस विवाद के बीच पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि अब इस मुद्दे को उठाने का ज्यादा मतलब नहीं है। उनके मुताबिक अगर किसी को प्रारूप पर आपत्ति थी तो उसे टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उठाना चाहिए था, जब कार्यक्रम घोषित किया गया था।

गावस्कर ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित करना आसान नहीं होता। चूंकि यह प्रतियोगिता दो देशों में खेली जा रही है, इसलिए यात्रा, वीजा, सीमा शुल्क और आवास जैसी व्यवस्थाएं भी ध्यान में रखनी पड़ती हैं। हर टीम के साथ सहयोगी स्टाफ की संख्या अलग-अलग होती है, जिससे होटल बुकिंग और अन्य इंतजाम प्रभावित होते हैं। संभव है कि इन्हीं व्यावहारिक कारणों से प्री-सीडिंग का फैसला लिया गया हो।

बता दें कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही शीर्ष आठ टीमों की अंतरराष्ट्रीय टी20 रैंकिंग के आधार पर सुपर 8 के स्लॉट तय कर दिए गए थे। इसी वजह से दक्षिण अफ्रीका अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहने के बावजूद सीडिंग में नीचे माना गया, क्योंकि न्यूजीलैंड की रैंकिंग ऊंची थी।

क्रिकेट जानकारों का मानना है कि इस प्रारूप ने सुपर 8 को और प्रतिस्पर्धी जरूर बना दिया है, लेकिन इससे असंतुलन की बहस भी तेज हुई है। अब आने वाले मुकाबले तय करेंगे कि विवाद के बीच कौन सी टीम दबाव झेलते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाती है।
Sun, 22 Feb 2026 21:31:21 +0530

  Videos
See all

Iran students stage first large anti-government protests since deadly crackdown | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T15:53:56+00:00

Maithili Thakur: 'मेरी आंखों-देखी कहानी है..' मैथिली के भाषण पर बजी तालियां!#shorts #maithilithakur #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T16:00:12+00:00

'कांग्रेस का नंगापन' Exposed! PM Modi l Namo Bharat l Rahul Gandhi l Congress l BJP l AI Summit 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T16:00:37+00:00

Iran America War Update LIVE : रनवे पर Trump के 'धुरंधर' बॉम्बर्स..कुछ ही घंटों में भड़केंगे 'शोले'! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T16:07:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers