Responsive Scrollable Menu

IND vs SA: ईशान किशन साउथ अफ्रीका के खिलाफ तोड़ेंगे 3 बड़े रिकॉर्ड, भारत में हासिल करेंगे ये खास उपलब्धि

IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों धमाल मचा रहे हैं. वो इंडियन क्रिकेट टीम के लिए पारी की शुरुआत करते हुए रनों की बरसात कर रहे हैं. आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने हैं. उन्होंने अब तक 4 मैचों की 4 पारियों में 2 अर्धशतकों की मदद से 176 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 44.00 और स्ट्राइक रेट 202.29 का रहा है. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 77 रन है. उनके बल्ले से 19 चौके और 11 छक्के लगाए.

ईशान किशन के पास इतिहास रचने का मौका

आज ईशान किशन के पास इतिहास रचने का मौका होगा, जब वो भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब से कुछ घंटों बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे. ईशान इस मैच में एक नहीं दो बल्कि तीन-तीन रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. वो कौन से रिकॉर्ड तोड़ेंगे आइए इस बारे में जानते हैं.

ईशान किशन की इन 3 रिकॉर्ड्स पर होंगी निगाहें

इस मुकाबले में ईशान किशन 1 छक्के लागते ही टी20 क्रिकेट में 300 छक्के पूरे कर लेंगे. इसके अलावा ईशान इस मैच में 4 छक्के लगाते ही टी20 क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर 200 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. 

आज ईशान साउथ अफ्रीका के खिलाफ 41 रन बनाते ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत में 1000 रन पूरे कर लेंगे. उन्होंने अब तक टीम इंडिया के लिए 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1 शतक और 9 अर्धशतक के साथ कुल 1187 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 120 चौके और 63 छक्के लगाए हैं.

भारत और साउथ अफ्रीका का स्क्वाड

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज.

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, मार्को जेनसेन.

ये भी पढ़ें : IND vs SA: अभिषेक शर्मा को दिग्गज से मिला गुरूमंत्र, क्या अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ खोल पाएंगे खाता?

Continue reading on the app

पाक हमलों की निंदा, काबुल बोला- ये अंतरराष्ट्रीय कानून और इस्लामिक मूल्यों का खुला उल्लंघन

काबुल, 22 फरवरी (आईएएनएस)।अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्रालय ने रविवार को पाकिस्तानी सरकार पर नांगरहार और पक्तिका प्रांतों के रिहायशी इलाकों पर एयरस्ट्राइक का आरोप लगाया। इस हमले में कई आम अफगानियों की मौत हो गई।

मंत्रालय के मुताबिक, हमलों में एक मदरसा और कई घरों को निशाना बनाया गया, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत बड़ी तादाद में आम लोग मारे गए या फिर घायल हो गए।

काबुल बीते कई दिनों से पाकिस्तान पर आक्रामक हमलों का आरोप लगाता रहा है, ऐसे में अफगान एयरस्पेस का उल्लंघन उसकी बात की पुष्टि करता है।

हमले की कड़ी निंदा करते हुए, मिनिस्ट्री ने इसे अफगानिस्तान की संप्रभुता का खुला उल्लंघन और अंतरराष्ट्रीय कानून, अच्छे पड़ोसी के सिद्धांतों और इस्लामिक मूल्यों का स्पष्ट उल्लंघन करार दिया है।

नेशनल डिफेंस मिनिस्ट्री ने कहा कि अफगानिस्तान की संप्रभुता और उसके लोगों की सुरक्षा उसकी धार्मिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय कर्तव्य दोनों हैं, साथ ही चेतावनी दी कि सही समय पर सही और सोच-समझकर जवाब दिया जाएगा।

मंत्रालय ने कहा, आम लोगों और धार्मिक संस्थानों पर हमले पाकिस्तानी सेना की इंटेलिजेंस और सुरक्षा नाकामियों का पक्का सबूत हैं, और बार-बार होने वाले ऐसे हमले उनकी अंदरूनी कमियों को कभी नहीं छिपा पाएंगे। इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन (आईएचआरएफ) ने नंगरहार के बेहसूद जिले में एक खतरनाक एयरस्ट्राइक की रिपोर्ट पर चिंता जताई है।

स्थानीय सूत्रों का हवाला देते हुए, ह्यूमन राइट्स बॉडी ने कहा कि पाकिस्तानी मिलिट्री स्ट्राइक ने एक आम आदमी के घर को टारगेट किया, जिससे एक ही परिवार के 16 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल थे। एक साल के मासूम से लेकर 80 साल के बुजुर्ग इस हमले के शिकार हुए।

आईएचआरएफ ने कहा, हमले में दो बच्चे चमत्कारिक रूप से बच गए, और एक व्यक्ति घायल हो गया। यह न सिर्फ जनहानि है, बल्कि एक परिवार को पूरी तरह से खत्म करने की कार्रवाई है।

ह्यूमन राइट्स बॉडी ने इस एयरस्ट्राइक की अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से तुरंत, स्वतंत्र और पारदर्शी जांच की मांग उठाई।

इसके अलावा, इसने उन लोगों की जवाबदेही की मांग की जिन्होंने इस हमले का हुक्म दिया और इसे अंजाम तक पहुंचाया। मानवाधिकार संगठन ने बेहसूद के पीड़ित परिवारों तक बिना किसी देरी के मानवीय मदद पहुंचाने की भी मांग की।

अफगानिस्तान के लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए, आईएचआरएफ ने अपील की कि आम अफगानियों के अधिकारों और जिंदगी का सम्मान किया जाना चाहिए।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Suryakumar Yadav: कौन है जो सूर्यकुमार यादव के लिए 6 घंटे तैयार होकर आता है? देखें VIDEO

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 मैच से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव एक खास शख्स से मिले, जो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहुंचा था. इस शख्स से सूर्या ने एक सवाल किया, जिसके जवाब ने उन्हें हैरान कर दिया. Sun, 22 Feb 2026 16:18:27 +0530

  Videos
See all

BJP Vs Congress: Rahul Gandhi को किसने बताया गद्दार ? News ki Pathshala | Sushant Sinha Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T11:15:00+00:00

फसलों और घरों को नुकसान की आशंका | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T11:15:01+00:00

'द आयरन मैन' की अस्तित्व की जंग | #benjaminnetanyahu #israelusrelations #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T11:15:04+00:00

नक्सल स्मारकों पर बुलडोजर! | #AntiNaxalOperation #BulldozerAction #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T11:11:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers