ind vs sa playing xi: भारतीय प्लेइंग-11 से 1 खिलाड़ी का बाहर होना तय! साउथ अफ्रीका के खिलाफ किन 11 खिलाड़ियों पर लगेगा दांव
ind vs sa playing xi: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने होंगे। यह वही दो टीमें हैं जो पिछले टी20 विश्व कप के फाइनल में भिड़ी थीं। ऐसे में मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा। मैच से पहले खबर है कि भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव कर सकती।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर प्लेइंग-11 में ऑलराउंडर अक्षर पटेल को फिर से टीम में शामिल कर सकते। अगर ऐसा होता है तो वॉशिंगटन सुंदर को बाहर बैठना पड़ सकता है।
अक्षर पटेल की वापसी
अक्षर पटेल भारत की टी20 टीम के अहम खिलाड़ी रहे हैं। उन्हें नीदरलैंड्स के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच में आराम दिया गया था। लेकिन मौजूदा टूर्नामेंट में उन्होंने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया है। अक्षर अभी तक सिर्फ तीन मैचों में 6 विकेट ले चुके हैं और उनकी इकॉनमी भी करीब 6.63 रही है। यही वजह है कि सुपर-8 के बड़े मैच में टीम मैनेजमेंट उन्हें वापस लाने के मूड में दिख रहा है।
अभिषेक शर्मा का खेलना पक्का
दूसरी तरफ ओपनर अभिषेक का फॉर्म चर्चा में है। उन्होंने लगातार तीन मैचों में खाता तक नहीं खोला है। इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट उन पर भरोसा बनाए हुए है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब संजू सैमसन को टीम में शामिल करने की बात उठी तो सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिया कि ऐसी कोई योजना नहीं है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जो लोग अभिषेक शर्मा की फॉर्म को लेकर परेशान हैं, उन्हें देखकर मुझे चिंता होती है।
मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पिच को देखते हुए भारत अपनी मौजूदा गेंदबाजी कॉम्बिनेशन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहता। टीम चार तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों के साथ उतर सकती है। ऐसे में कुलदीप यादव को इस मैच में जगह मिलना मुश्किल दिख रहा है।
तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के कंधों पर होगी। वहीं हार्दिक पंडया और शिवम दुबे ऑलराउंडर के तौर पर टीम को बैलेंस देंगे। स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल अहम भूमिका निभा सकते हैं।
बैटिंग लाइन-अप की बात करें तो अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन ओपनिंग कर सकते हैं। मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या यह बदलाव भारत को सेमीफाइनल की राह आसान कर पाएगा।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन-11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
Rose Plant Care: गर्मी में मुरझा जाता है गुलाब? इस तरीके से देखभाल करें, ताजे फूलों से लदा रहेगा प्लांट
Rose Plant Care: गुलाब को फूलों का राजा कहा जाता है, लेकिन तेज गर्मी पड़ते ही यही गुलाब मुरझाया और कमजोर नजर आने लगता है। कई बार पत्तियां पीली पड़ जाती हैं, कलियां गिरने लगती हैं और पौधा बढ़ना बंद कर देता है। दरअसल, गर्मियों में सही देखभाल न मिलने पर गुलाब हीट स्ट्रेस का शिकार हो जाता है।
अगर आप चाहते हैं कि आपका गुलाब का पौधा पूरे सीजन ताजे और सुगंधित फूलों से लदा रहे, तो कुछ आसान लेकिन जरूरी उपाय अपनाने होंगे। सही पानी, उचित खाद, छंटाई और धूप से बचाव ये चार चीजें गर्मी में गुलाब की सेहत तय करती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से कैसे करें देखभाल।
गर्मी में गुलाब के पौधे की देखभाल कैसे करें?
सही समय पर पानी देना है सबसे जरूरी
गर्मी में गुलाब को रोज पानी की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन पानी देने का सही समय बहुत अहम है। सुबह जल्दी या शाम को सूरज ढलने के बाद पानी दें। दोपहर में पानी देने से जड़ें गर्म हो सकती हैं और पौधा झुलस सकता है। ध्यान रखें कि मिट्टी नम रहे, लेकिन पानी जमा न हो।
मल्चिंग से जड़ों को रखें ठंडा
गुलाब की जड़ों को गर्मी से बचाने के लिए मल्चिंग बेहद कारगर तरीका है। सूखी पत्तियां, भूसा या नारियल की जटा मिट्टी के ऊपर बिछा दें। इससे मिट्टी में नमी बनी रहती है और जड़ें ठंडी रहती हैं। मल्चिंग से खरपतवार भी कम उगते हैं।
हल्की छंटाई से बढ़ेगा फूलों का उत्पादन
गर्मी में सूखी और पीली पत्तियों को काटते रहें। हल्की छंटाई से पौधे की ऊर्जा नई टहनियों और कलियों पर लगती है। ध्यान रहे कि बहुत ज्यादा कटाई न करें, वरना पौधा कमजोर हो सकता है।
Skin Care Tips: बढ़ती उम्र का असर चेहरे पर दिखने लगा है? इन 5 घरेलू उपायों से पाएं नया निखार
Jaggery Purity: शुद्ध समझकर मिलावटी गुड़ तो नहीं खा रहे? इन तरीकों से प्योरिटी की करें पहचान
Chronic Snoring: खर्राटे की समस्या से परेशान रहते हैं? इन घरेलू तरीकों को आज़माएं, मिलेगा आराम
तेज धूप से करें बचाव
अगर आपका गुलाब गमले में है तो उसे ऐसी जगह रखें जहां सुबह की धूप मिले, लेकिन दोपहर की तेज धूप से बचाव हो। जरूरत पड़े तो ग्रीन नेट या शेड नेट का इस्तेमाल करें। जमीन में लगे पौधों के लिए आसपास हल्की छाया की व्यवस्था करें।
संतुलित खाद का करें उपयोग
गर्मी में ज्यादा रासायनिक खाद देने से पौधा जल सकता है। महीने में एक बार जैविक खाद या वर्मी कंपोस्ट डालें। साथ ही 15-20 दिन में एक बार तरल खाद (जैसे गोमूत्र घोल या सरसों खली का घोल) देने से पौधा मजबूत रहेगा और ज्यादा फूल देगा।
इन बातों का रखें खास ध्यान
- पत्तियों पर बार-बार पानी न डालें, इससे फंगल रोग हो सकते हैं।
- गमले में अच्छे ड्रेनेज होल जरूर हों।
- कीट दिखें तो नीम तेल का छिड़काव करें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




