Responsive Scrollable Menu

Fire Accident Delhi : दिल्ली के मजलिस पार्क में घर में लगी आग, सिलेंडर फटने से पुलिस-दमकलकर्मियों समेत 14 झुलसे

बाहरी दिल्ली के मजलिस पार्क में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक घर में अचानक आग लग गई। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची। सूचना पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति पर नियंत्रण करने के प्रयास करने में जुट गई। इस दौरान अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, जिसमें पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों समेत 14 लोग झुलस गए। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में पीड़ित परिवार के आठ सदस्य झुलसे हैं, जबकि तीन पुलिसकर्मी और तीन दमकल कर्मचारियों के झुलसने की खबर सामने आई है। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा आज सुबह 9 बजे हुआ है।

दमकल और पुलिस विभाग को सूचना मिली थी कि मजलिस पार्क स्थित एक घर में आग लग गई है। सूचना पाते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य में जुट गई। इस दौरान आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा था, इस दौरान अचानक एक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट की आवाज दूर तक सुनी गई। धमाके की आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

हादसे में घायल लोगों को बचाने के लिए कई लोग मौके पर पहुंचे। झुलसे लोगों को नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। आग लगने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। अधिक जानकारी मिलते ही इस खबर को अपडेट किया जाएगा। 

Continue reading on the app

  Sports

साउथ अफ्रीका से हार के बाद सुनील गावस्कर ने की इस तेज गेंदबाज को बाहर करने की मांग, जानिए नाम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रनों की करारी शिकस्त झेलने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की रणनीतियों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मैच से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच, … Tue, 24 Feb 2026 10:04:44 GMT

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | AVIMUKTESWARANAND होंगे गिरफ्तार?मामले में नया ट्विस्ट! झूठा आरोप लगाने का दावा! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T05:11:32+00:00

12 घंटे ड्यूटी विवाद पर भड़के कर्मचारी | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T05:15:02+00:00

पाकिस्तान की आतंकी साज़िश नाकाम, जैश कमांडर ढेर #TerrorOperation #CounterTerrorism #IndiaNewsToday #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T05:12:55+00:00

अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ीं मुश्किलें लटकी गिरफ्तारी की तलवार! | Avimukteshwaranand | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T05:16:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers