Responsive Scrollable Menu

Rajasthan RTE Admission 2026: राजस्थान में प्री-प्राइमरी में फ्री एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द कर लें अप्लाई

राजस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर और असुविधाजनक वर्ग के बच्चों के लिए बड़ी राहत की खबर है। Right to Education Act (RTE) के तहत प्राइवेट स्कूलों में 25% सीटों पर प्री-प्राइमरी (PP3, PP4, PP5) और कक्षा 1 में फ्री एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

राज्य सरकार की ओर से एडमिशन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। पहले राउंड के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 4 मार्च 2026 तय की गई है। अभिभावक तय समय के भीतर आधिकारिक वेबसाइट Rajasthan Private School Portal पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करते समय रखें इन बातों का ध्यान
ऑफिशियल गाइडलाइन के अनुसार अभिभावक अधिकतम 5 विद्यालयों का चयन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान निम्न प्रमाण पत्र अनिवार्य होंगे:

  1. जाति प्रमाण पत्र
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. बीपीएल सूची प्रमाण
  4. विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

आवेदन करते समय जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, ग्राम और कक्षा का चयन कर डाटा सुरक्षित करना होगा। इसके बाद विद्यालयों का चयन कर फॉर्म को ‘फाइनल लॉक’ करना जरूरी है।

ऐसे भरें राजस्थान RTE फॉर्म 2026

  • सबसे पहले rajpsp.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
  • Quick Links में “छात्र ऑनलाइन आवेदन और रिपोर्टिंग करें” पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर ऑनलाइन आवेदन लिंक चुनें।
  • मांगी गई जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

ध्यान दें, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है। किसी भी प्रकार की फीस जमा नहीं करनी होगी।

एडमिशन के तीन चरण
पहला चरण: आवेदन की अंतिम तिथि 4 मार्च 2026
दूसरा चरण: 27 मार्च से 10 अप्रैल 2026
तीसरा चरण (रिक्त सीटें): 13 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026

जो अभिभावक अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में मुफ्त शिक्षा दिलाना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Continue reading on the app

तान्या मित्तल ने पूछा- यह लहंगा उन्हें पसंद आएगा? जानिए क्यों शुरू हो गई शादी की चर्चा!

Tanya Mittal: तान्या मित्तल की यह सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बनी हुई है। एक्ट्रेस ने अपना वीडियो पोस्ट करते हुए कमेंट सेक्शन में पूछा है- यह लहंगा उनको पसंद आएगा? कमेंट बॉक्स में लोगों ने उन्हें बधाई देना भी शुरू कर दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

India vs South Africa Live score: सुपर 8 का सबसे बड़ा मुकाबला, बदले की आग में चल रहा साउथ अफ्रीका, भारत के खिलाफ उतरेगा

India vs South Africa Live score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज शाम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 का मुकाबला खेला जाना है. पिछली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में दोनों टीमों की टक्कर हुई थी. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने मैच जीतकर ट्रॉफी को अपने नाम किया था. Sun, 22 Feb 2026 13:41:59 +0530

  Videos
See all

PM Modi Meerut Namo Bharat Speech: मेरठ में PM Modi बोले- कांग्रेस के घोटालों ने देश को बदनाम किया #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T09:02:37+00:00

PM मोदी कांग्रेस SP पर बड़ा हमला | #pmmodi #congress #samajwadiparty #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T09:03:52+00:00

"संत हमारे सनातन को आगे ले जाते है" | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T09:04:54+00:00

PM Modi In Meerut | मेरठ से PM Modi का कांग्रेस पर बड़ा हमला! | Namo Bharat Train | Congress | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T09:11:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers