Responsive Scrollable Menu

SL vs ENG: आज सुपर-8 के दूसरे मुकाबले में होगी श्रीलंका और इंग्लैंड की टक्कर, जानिए मैच की हर छोटी-बड़ी डिटेल्स

SL vs ENG: आज यानी 22 फरवरी (रविवार) को सुपर-8 के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मुकाबला होने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ये 42वां मुकाबला होगा. इस मैच में श्रीलंका की कमान दासुन शनाका के हाथ में होगी तो वहीं इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रुक करते हुए नजर आएंगे. ये मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 2:30 होगा. तो आइए उससे पहले इस मैच की कुछ अहम डिटेल्स जानते हैं. 

पिच रिपोर्ट

पल्लेकेले स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां पर स्पिन बॉलर्स को काफी ज्यादा मदद मिलती है. इस मैदान की पिच थोड़ी धीमा है, यहां पर बॉल पिच से फंसकर बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाजों के लिए परेशानी होती है. पल्लेकेले में पहली पारी का औसत स्कोर 166 रन रहा है. वहीं, पारी इनिंग का एवरेज स्कोर 145 रन है.

वेदर रिपोर्ट 

श्रीलंका में इन दिनों मौसम ठीक नहीं है. इसके चलते पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाला सुपर-8 का मुकाबला बगैर गेंद डाले रद्द हो गया. अब इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होने वाले इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है. पल्लेकेले में रविवार को बारिश होने की आशंका काफी ज्यादा है.

इंग्लैंड और श्रीलंका के हेड टू हेड मैच 

इन दोनों टीमों के बीच हुए अब तक कुल 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम को 13 मैचों में जीत मिली है, जबकि श्रीलंका इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 4 मुकाबले जीत पाया है. आगे है. इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में श्रीलंका से 5-1 से आगे है. श्रीलंका की एकमात्र जीत 2012 में आई थी. 

श्रीलंका और इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, दसुन शनाका (कप्तान), कामिंडू मेंडिस, दुनिथ वेल्लालेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका.

इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.

ये भी पढ़ें : IND vs SA: आज भारत-साउथ अफ्रीका के बीच होगा सुपर-8 का मैच, पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11

Continue reading on the app

सीवेज रिसाव जारी रहने पर ट्रंप ने वाशिंगटन के लिए इमरजेंसी की घोषणा को मंजूरी दी

वॉशिंगटन, 22 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन डी.सी. में आपातकाल की घोषणा को मंजूरी दे दी है। यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि सीवर लाइन टूटने के बाद गंदा पानी लगातार पोटोमैक नदी में बह रहा है और स्थिति गंभीर बनी हुई है।

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (फेमा) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 19 जनवरी से सीवर लाइन टूटने के कारण बनी आपात स्थिति से निपटने के लिए कोलंबिया जिले को संघीय आपदा सहायता दी जाएगी। यह सहायता राहत कार्यों को मजबूत करने के लिए है।

फेमा ने कहा कि राष्ट्रपति के इस फैसले से एजेंसी को सभी राहत कार्यों का समन्वय करने की अनुमति मिल गई है। इसका उद्देश्य स्थानीय लोगों की परेशानी कम करना, जान बचाना, संपत्ति की सुरक्षा करना और लोगों के स्वास्थ्य व सुरक्षा की रक्षा करना है। यह मदद कोलंबिया जिले के साथ-साथ मैरीलैंड और वर्जीनिया के उन क्षेत्रों को भी दी जाएगी, जहां इस जिले की प्रशासनिक जिम्मेदारी है।

राष्ट्रपति की मंजूरी के तहत, फेमा रिस्पॉन्स ऑपरेशन में मदद के लिए लोगों, उपकरण और दूसरे रिसोर्स को इकट्ठा कर सकता है। इस मदद में एजेंसी के पब्लिक असिस्टेंस प्रोग्राम के तहत इमरजेंसी बचाव के तरीके शामिल हैं, जिसमें योग्य खर्च का 75 प्रतिशत हिस्सा संघीय सरकार देगी।

वॉशिंगटन डी.सी. की मेयर म्यूरियल बोसर ने शुक्रवार को फिर कहा कि पोटोमैक सीवेज स्पिल से पीने के पानी पर कोई असर नहीं पड़ा है।

बताया गया है कि 19 जनवरी को डीसी वाटर द्वारा संचालित पोटोमैक इंटरसेप्टर नामक बड़ी सीवर पाइपलाइन का एक हिस्सा टूट गया था। इसके कारण 200 मिलियन गैलन से ज्यादा गंदा पानी पोटोमैक नदी में बह गया। इसके बाद 18 फरवरी को मेयर बोसर ने करीब एक महीने से चल रही इस घटना को स्थानीय सार्वजनिक आपातकाल घोषित किया, ताकि संघीय सरकार से मदद मिल सके।

--आईएएनएस

एएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

India A Vs Bangladesh A Final Live: बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल में भारत ने चुनी बल्लेबाजी

India A Vs Bangladesh A Final Live: महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश की टीम के साथ हो रहा है. इंडिया ए की कप्तानी कर रही राधा यादव ने टॉस जीतकर बांग्लादेश के खिलाफ इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. Sun, 22 Feb 2026 12:14:22 +0530

  Videos
See all

Protest Against Congress LIVE: कांग्रेस के खिलाफ गुस्से में भीड़ | Rahul Gandhi | Breaking News |BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T06:32:14+00:00

Tamil Nadu में पकड़े गए 6 संदिग्ध आतंकी #aajtak #shorts #viral #viralvideo #viralshorts #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T06:28:43+00:00

Telangana में बवाल! Congress और BJP कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प #shortsviral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T06:29:54+00:00

Afganistan Vs Pakistan:पाकिस्तान ने अफगान बॉर्डर पर किया हमला | Pakistan border strike #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T06:30:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers