Spider Man Box Office Collection: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, 350 करोड़ के पार पहुंची कमाई
Spider Man: Brand New Day Box Office Collection Day 6: टॉम हॉलैंड (Tom Holland) की फिल्म 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाया हुआ है और छप्परफाड़ कमाई कर रही है. इतना ही नहीं इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी बना लिए हैं. 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को अब 6 दिन हो गए हैं और इसका दबदबा कायम है. तो चलिए जानते हैं, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने अब तक कितनी कमाई कर ली है और दुनियाभर में इसका क्या हाल है.
बॉक्स ऑफिस पर स्पाइडर मैन का दबदबा
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी और ओपनिंग डे पर 60.60 करोड़ कमाए थे. फिर दूसरे दिन 49.35 करोड़, तीसरे दिन यानि शनिवार को 70.25 करोड़ और संडे को 76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. हालांकि वीकडेड आते ही फिल्म की कलेक्शन में मंदी देखने को मिली और पहले सोमवार को 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने 23.80 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद भारत में 5 दिनों की कुल नेट कमाई 281.75 करोड़ रुपये हो गई थी.
350 करोड़ के पार पहुंची कमाई
वहीं, अब फिल्म के छठे दिन की कमाई सामने आ गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक छठे दिन यानी मंगलवार को 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने 21.50 करोड़ (Spider Man: Brand New Day Box Office Collection Day 6) की नेट कमाई की है. ये कलेक्शन 16 हजार 774 शोज के जरिए कमाया गया था. वहीं, अब भारत में इस फिल्म की कुल नेट कमाई 303.25 करोड़ हो गई है जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 362.61 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
ये भी पढ़ें- Pradeep Rawat Death: सालों से इस गंभीर बीमरी से जूझ रहे थे प्रदीप रावत, पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए पीछे
इन मूवीज को स्पाइडर-मैन ने पछाड़ा
बता दें, भारतीय सिनेमाघरों में इस समय स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे के साथ-साथ थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन, अजय देवगन स्टारर धमाल 4 और क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी जैसी कई फिल्में देखने को मिल रही हैं. लेकिन कमाई के मामले में स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने इस सभी फिल्मों को पछाड़ दिया है और बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाया है. बता दें, द ओडिसी में भी स्पाइडर-मैन के टॉम हॉलैंड नजर आए है. वहीं, इस फिल्म से भी फैंस को काफी उम्मीदें थी, लेकिन कमाई के मामले में ये कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई.
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे की कहानी
टॉम हॉलैंड की फिल्म की कहानी की बात करे तो इस पार्ट में स्पाइडर मैन को हर कोई भूल गया है. जो भी जानता था की पीटर पार्कर ही स्पाइडर मैन है, उन्हें कुछ याद नहीं है. वहीं, पीटर के दोस्त भी उसे भूल गए हैं. ऐसे में पीटर अपनी नई पहचान के साथ न्यूयॉर्क में रह रहा है और वो पुलिस की मदद करता है. फिर एक ऐसा मोड़ आता है, जिसमें उसकी मुलाकात असकी गर्लफ्रेंड से होती है. वहीं, फिल्म में जीन ग्रे का सामना उसे करना पड़ता है, जो माइंड रिडर होती है. लेकिन अंत में एक अलग ही ट्विस्ट देखने को मिलता है. जो जीन और पीटर को एक करता है.
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे की स्टारकास्ट
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे में एक बार फिर टॉम हॉलैंड पीटर पार्कर यानी स्पाइडर-मैन का रोल प्ले कर रहे हैं. उनके साथ जेंडाया एमजे और जेकब बैटलन नेड लीड्स के रोल में वापसी कर रहे हैं. वहीं, फिल्म में कई नए चेहरे भी शामिल हुए हैं, जिनमें सैडी सिंक हैं, जिन्हें जीन ग्रे के रोल में देखा गया है. इसके अलावा जॉन बर्नथल द पनिशर (Frank Castle), मार्क रफेलो ब्रूस बैनर/हल्क, माइकल मांडो स्कॉर्पियन, लीजा कोलोन-जायस जीन डेवोल्फ, मार्विन जोन्स III टॉम्बस्टोन और ट्रामेल टिलमैन भी रोल प्ले करते नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- बजट से लेकर स्टोरी और शूटिंग तक, हॉलीवुड और बॉलीवुड में कैसे बनती हैं फिल्में? जानिए 5 बड़े फर्क
वर्ल्ड कप से पहले अगर कटा अजीत अगरकर का पत्ता, तो कौन बनेगा टीम इंडिया नया चीफ सिलेक्टर, 3 नाम आए सामने
Ajit Agarkar : भारतीय क्रिकेट में लगाता है बदलाव का समय आ गया है. टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को उनके पद से हटाया जा सकता है. बीसीसीआई उनके काम से खुश नहीं है, ऐसे में उनके उनके पद से हटाने का प्लान तैयार किया जा रहा है. अजीत आगरकर का कार्यकाल जून 2026 में खत्म हो गया था. इसके बाद उनको तीन महीने के लिए और बीसीसीआई ने चीफ सिलेक्टर बनाए रखा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) उनका कार्यकाल 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक बढ़ाना चाह रही थी. बीसीसीाई उनको जून 2027 तक चीफ सिलेक्टर बनाए रखाना चाह रही थी. लेकिन अब खबरें सामने आ रही हैं, कि अजीत अगरकर की वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले ही छुट्टी हो सकती है.
दरअसल, दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के कुछ पदाधिकारी अजीत अगरकर को हटाने की मांग कर रहे हैं. सितंबर में होने वाली बीसीसीआई की वार्षिक आम सभा में इस पर बात कर फैसला लिया जाएगा. अगरकर के सिलेक्शन पर अगर सवाल उठते रहे हैं. उन्होंने मोहम्मद शमी को लगभग टीम इंडिया में जगह देने की प्लानिंग से बाहर कर दिया है. वहीं मोहम्मद सिराज के बेवजह आराम देना समेत कई अन्य फैसले चौकाने वाले हैं.
????BIG UPDATE ON INDIAN CRICKET ????
— ????????????????????????????⁴⁵ (@rushiii_12) August 5, 2026
Ajit Agarkar’s position as chief selector is reportedly under threat, with V. V. S. Laxman emerging as a strong contender to replace him.
Agarkar was expected to get an extension until the 2027 ODI World Cup, but reports about Rohit Sharma… pic.twitter.com/nLP5oDLoiB
ये भी पढ़ें : IND vs SL: साई सुदर्शन को लेकर आया बड़ा अपडेट, टीम इंडिया के साथ नहीं पहुंचे श्रीलंका, क्लियरेंस का कर रहे हैं इंतजार
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















