भारत-पोलैंड संबंधों को नई मजबूती देने पर जोर, पीएम मोदी और डोनाल्ड टस्क के बीच हैदराबाद हाउस में अहम वार्ता
PM Modi-Donald Tusk Meeting: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क भारत के दौरे पर हैं. गुरुवार को उन्होंने दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. उसके बाद दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ती भी हुई. इस बैठक में भारत और पोलैंड ने अपने रणनीतिक संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम बढ़ाए. इस बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, तकनीक, अंतरिक्ष और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा हुई.
विदेश मंत्री जयशंकर और एनएसए डोभाल रहे मौजूद
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत-पोलैंड संबंधों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करना और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के नए रास्ते तलाशना था. भारतीय प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल हुए. जबकि पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक में मौजूद रहे.
#WATCH | Delhi | PM Modi and Polish PM Donald Tusk hold bilateral talks to review the entire spectrum of bilateral relations between India and Poland
— ANI (@ANI) October 22, 2026
(Video source: DD) pic.twitter.com/H64UQEtbRF
खबर अभी अपडेट हो रही है....
हर तीन में से एक महिला की हड्डियां कमजोर! क्या है ऑस्टियोपोरोसिस और इससे बचने के उपाय
Osteoporosis Risk in Women: 50 वर्ष से अधिक आयु की लगभग हर तीन में से एक महिला को ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) के चलते हड्डी टूटने का जोखिम बढ़ा हुआ रहता है. इसके बावजूद डॉक्टरों का कहना है कि भारत में हड्डियों की मजबूती की जांच बहुत कम लोग करवाते हैं. बढ़ती उम्र के लोग भी इस टेस्ट को करवाने से बचते हैं, जब कोई चोट या इंजरी होती है तो हड्डी टूट जाती है, तब ही इलाज करवाया जाता है. डॉक्टरों का कहना है कि महिलाओं में मेनोपॉज के बाद स्ट्रोजन हार्मोन का लेवल गिरता है, जिससे हड्डियां तेजी से कमजोर हो जाती हैं. इससे ऑस्टियोपोरोसिस होता है, जिससे हड्डियों की बीमारी हो सकती है. वजन कम होना, विटामिन-डी की कमी, कुछ दवाओं का लंबे समय तक इस्तेमाल और अन्य बीमारियों के जोखिम भी बढ़ जाते हैं. इसलिए, बचाव पर ज्यादा ध्यान देना होगा.
क्या है ऑस्टियोपोरोसिस और क्यों बढ़ता है इसका खतरा? (What is Osteoporosis?)
ऑस्टियोपोरोसिस में हड्डियों की डेंसिटी और मजबूती कम होने लगती है. इसके कारण हड्डियां इतनी कमजोर हो जाती हैं कि मामूली चोट लगने या सामान्य रूप से गिरने पर भी फ्रैक्चर हो सकता है. कूल्हे, रीढ़ और कलाई की हड्डियों में फ्रैक्चर का खतरा खास तौर पर बढ़ सकता है. महिलाओं में मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर कम हो जाता है. यह हार्मोन हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है. इसकी कमी से हड्डियों के कमजोर होने की प्रक्रिया तेज हो सकती है. इसके अलावा, शारीरिक गतिविधियों की कमी, धूम्रपान करना और परिवार में ऑस्टियोपोरोसिस का इतिहास भी रिस्क को बढ़ाते हैं.
धूप वाले देशों में भी विटामिन-डी की कमी क्यों? (Lack of Vitamin-D in India)
हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि हड्डियों के कमजोर होने के पीछे सिर्फ मेनोपॉज एक वजह नहीं हो सकती है. इसकी जिम्मेदार धूप की कमी भी है. जी हां, दरअसल, भारत एक ऐसा देश है, जहां धूप भरपूर होती है. मगर बावजूद उसके यहां के लोगों के शरीर में विटामिन-डी कम मिलता है. इसका कारण घर के अंदर ज्यादा समय बिताना, सीधे धूप में कम निकलना, वायु प्रदूषण भी विटामिन डी की कमी इसके कारण माने जाते हैं. इसलिए, महिलाओं के शरीर में इस विटामिन की कमी पाई जाती है.
ये भी पढ़ें- Smartphone Use Among Children: 10-19 साल के 91% बच्चे कर रहे स्मार्टफोन का यूज, अब ऑनलाइन सेफ्टी बनी बड़ी चुनौती
बीमारी के लक्षण कैसे होते हैं? (Osteoporosis Symptoms)
ऑस्टियोपोरोसिस को अक्सर साइलेंट बीमारी कहा जाता है, क्योंकि शुरुआती दौर में इसके स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते. कई महिलाओं को इसका पता तब चलता है, जब मामूली चोट के बाद हड्डी टूट जाती है.
हालांकि, बीमारी बढ़ने पर कुछ संकेत दिखाई दे सकते हैं:
- पीठ में लगातार दर्द होना.
- रीढ़ की हड्डियों में कमजोरी या फ्रैक्चर के कारण कद कम होना.
- शरीर का आगे की ओर झुकने लगना.
- मामूली चोट या गिरने पर हड्डी टूट जाना.
ऑस्टियोपोरोसिस से बचने के लिए अपनाएं ये 7 उपाय ( Seven Osteoporosis Prevention Tips)
- कैल्शियम से भरपूर खाना खाएं जैसे दूध, पनीर, रागी, तिल और हरी पत्तेदार सब्जियां.
- विटामिन-डी की कमी पूरी करने के लिए पहले डॉक्टर से जांच करवाएं और फिर डॉक्टरों के अनुसार, सप्लीमेंट खाएं या पर्याप्त धूप लें.
- रोजाना व्यायाम करें.
- वजन नियंत्रण रखें
- बहुत ज्यादा सिगरेट पीने से परहेज करें.
- समय-समय पर हड्डियों की जांच करवाएं.
ये भी पढ़ें- Joint Pain Disease: दुनियाभर में बढ़ रहा गाउट का कहर, पुरुषों में ज्यादा क्यों है इसका खतरा? जानें बचाव का तरीका
Disclaimer: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











