अभी के लिए, हमें रुकना होगा...यूक्रेन का 25% हिस्सा रूस को सौंपने के लिए तैयार जेलेंस्की!
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि वह रूस के साथ शांति समझौते के लिए मौजूदा फ्रंटलाइन को 'फ्रीज़' (यथावत) करने और फरवरी 2022 में शुरू हुए संघर्ष को खत्म करने के लिए तैयार हैं। ज़ेलेंस्की, जिनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा मौजूदा संघर्ष को खत्म करने के लिए कदम न उठाने को लेकर आलोचना की जा रही है। जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके पास अपने देश का 75 प्रतिशत या उससे अधिक हिस्सा रहेगा, तो उन्होंने हाँ में जवाब दिया और कहा कि वह युद्धविराम के लिए तैयार हैं। हालाँकि, उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि यूक्रेन को यह सुरक्षा गारंटी मिलनी चाहिए कि रूसी आक्रामकता और कब्ज़ा फिर से नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें: Ukraine देखता रह गया, Putin-Trump ने डील करके दुनिया को चौंका दिया, रूस की शर्तों पर खत्म होगा यूक्रेन युद्ध!
ज़ेलेंस्की ने कहा हाँ, अभी हमें इसे 'फ्रीज़' करना होगा, और मुझे लगता है कि इस युद्ध को खत्म करने का यही एक वास्तविक तरीका है। हम इसे युद्धविराम कहते हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प ने इसे 'फ्रीज़' करना और रोकना कहा है। उन्होंने आगे कहा और ज़ाहिर है, आज हमें रूस से कम से कम इतना तो चाहिए ही - इसके बाद हम राष्ट्रपति ट्रम्प और यूरोपीय देशों के पास जाएँगे और सुरक्षा गारंटी की माँग करेंगे।
इसे भी पढ़ें: यूक्रेन के लिए अब बर्बादी का वक्त! Donald Trump की Volodymyr Zelenskyy को खुली धमकी- करो समझौता, या भुगतो गंभीर परिणाम...
रूस जीत नहीं रहा है
भले ही ज़ेलेंस्की ने परोक्ष रूप से यह संकेत दिया हो कि वे रूस के कब्ज़े वाले 25 प्रतिशत इलाके को छोड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने फिर दोहराया कि इस संघर्ष में मॉस्को (रूस) जीत नहीं रहा है। उन्होंने माना कि यूक्रेन के लोग इस युद्ध से थक चुके हैं, लेकिन साथ ही यह भी ज़ोर देकर कहा कि वे अपने ही देश में रहना चाहते हैं और रूसियों के खिलाफ लड़ना जारी रखेंगे। फॉक्स एंड फ्रेंड्स कार्यक्रम में उन्होंने कहा वे युद्ध के मैदान में नहीं जीत रहे हैं। यही वजह है कि वे हम पर किसी न किसी तरह का दबाव डालकर हमें हमारी ज़मीन से हटाना चाहते हैं। यह सही नहीं है। लोग थक चुके हैं, और ज़ाहिर है कि हम भी इस युद्ध को जल्द से जल्द खत्म करना चाहते हैं।
ट्रम्प और ज़ेलेंस्की के बीच बढ़ते मतभेद
शायद यह पहली बार है जब ज़ेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन अपना खोया हुआ इलाका छोड़ने के लिए तैयार हो सकता है। हाल ही में, उन्होंने अमेरिका के शीर्ष दूतों स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर से भी मुलाकात की थी, जिसमें संघर्ष को खत्म करने के तरीकों पर चर्चा हुई। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब हाल ही में हुई अमेरिका-रूस तेल डील को लेकर ट्रम्प और ज़ेलेंस्की के बीच मतभेद बढ़ते दिख रहे हैं। ज़ेलेंस्की ने इस कदम की आलोचना की है, लेकिन ट्रम्प ने पलटवार करते हुए कहा कि यूक्रेन को एक नए राष्ट्रपति की ज़रूरत है। इस पर ज़ेलेंस्की के मंत्रियों ने जवाब दिया कि यूक्रेन के लोग अपने राष्ट्रपति का समर्थन कर रहे हैं और उन्हें ही अपना नेता बनाए रखना चाहते हैं।
राष्ट्रीय एकता दिवस के लिए भोपाल से निकली पुलिस बाइक रैली, डीजीपी कैलाश मकवाना ने दिखाई हरी झंडी
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय एकता दिवस परेड के लिए मध्यप्रदेश से राष्ट्रव्यापी मोटरसाइकिल रैली निकाली जा रही है। इस रैली का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के साथ ‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान के तहत नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाना है।
मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आज भोपाल के लाल परेड ग्राउंड से रैली को फ्लैग ऑफ किया। इस रैली में मध्यप्रदेश पुलिस के सात सदस्यीय बाइक राइडर्स दल के साथ अन्य राज्यों के 139 पुलिस राइडर्स भी शामिल है। इस तरह कुल 146 पुलिस राइडर्स भोपाल से गुजरात के एकता नगर के लिए रवाना हुए हैं।
नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश लेकर निकले पुलिस राइडर्स
इस मोटरसाइकिल रैली को ‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान से जोड़कर नशे के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया गया है। रैली के जरिए लोगों को नशे से होने वाले सामाजिक और व्यक्तिगत नुकसान के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित इस पहल के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव का संदेश भी प्रसारित किया जाएगा।
रैली में शामिल पुलिस राइडर्स विभिन्न निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए लोगों तक यह संदेश पहुंचाएंगे। यात्रा के दौरान स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क और जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने की भी योजना है, ताकि अभियान का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।
सुरक्षा और जनजागरूकता पर रहेगा जोर
इस रैली के दौरान पुलिस राइडर्स की सुरक्षित यात्रा, रात्रि विश्राम, स्वागत और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित जिलों को दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। मार्ग में स्थानीय पुलिस द्वारा सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ जनसंपर्क और जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
14 राज्यों की टीमें शामिल
31 अक्टूबर को एकता नगर में रैली का समापन होगा। यहां सभी राज्यों के पुलिस राइडर्स राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होंगे। रैली के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और नशामुक्ति का संदेश देशभर में पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस राष्ट्रव्यापी रैली में बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्यप्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम और सिक्किम की पुलिस टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमें निर्धारित मार्गों से होते हुए गुजरात के एकता नगर पहुंचेंगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Mp Breaking News










