Responsive Scrollable Menu

अदाणी पोर्ट्स, एनएमडीसी और वेले ब्राजील मिलकर विकसित करेंगे 'आयरन ओर' के लिए एसईजेड आधारित इकोसिस्टम

अहमदाबाद, 21 फरवरी (आईएएनएस)। अदाणी बंदरगाह और विशेष आर्थिक क्षेत्र (एपीएसईजेड) ने अपनी सहायक कंपनी आदानी गंगावरम पोर्ट लिमिटेड (एजीपीएल) के माध्यम से सरकारी कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड और वेले एस.ए. (वेले ब्राज़ील) के साथ एक रणनीतिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह एमओयू भारत-ब्राज़ील बिजनेस फोरम शिखर सम्मेलन के दौरान हस्ताक्षरित किया गया। इसके तहत गंगावरम पोर्ट पर आयरन ओर ब्लेंडिंग सुविधा और एक समर्पित विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) के विकास के लिए रणनीतिक ढांचा तैयार किया जाएगा।

समझौते पर ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा की आधिकारिक भारत यात्रा के दौरान हस्ताक्षर हुए। इस अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी उपस्थित रहे, जो भारत-ब्राज़ील रणनीतिक साझेदारी के मजबूत होते संबंधों को दर्शाता है।

एपीएसईजेड के पूर्णकालिक निदेशक और सीईओ अश्विनी गुप्ता ने कहा कि यह सहयोग वैश्विक सप्लाई चेन में भारत की स्थिति को मजबूत करने के लिए भविष्य-उन्मुख और लचीला बुनियादी ढांचा विकसित करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाले खनिज लॉजिस्टिक्स को उन्नत बंदरगाह क्षमताओं के साथ जोड़कर उद्योग की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ देश की व्यापक आर्थिक वृद्धि में योगदान दिया जाएगा।

इस सहयोग के तहत गंगावरम पोर्ट पर एक एकीकृत एसईजेड-आधारित इकोसिस्टम विकसित, संचालित और प्रबंधित किया जाएगा, जिसमें आयरन ओर की ब्लेंडिंग, वैल्यू एडिशन और व्यावसायीकरण शामिल होगा। इस पहल का उद्देश्य भारत के पूर्वी तट पर आयरन ओर निर्यात वैल्यू चेन को मजबूत करना और खनिज प्रसंस्करण एवं व्यापार में दक्षता, पैमाना और वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाना है।

इस विकास के साथ गंगावरम पोर्ट की क्षमता बढ़कर 75 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) तक पहुंच जाएगी और यह भारत तथा क्षेत्र के लिए आयरन ओर निर्यात का प्रमुख केंद्र बनेगा।

गुप्ता ने कहा कि एनएमडीसी और वेले के साथ साझेदारी पूर्वी तट पर आयरन ओर क्षेत्र के लिए आधुनिक, कुशल और सतत इकोसिस्टम स्थापित करने में मदद करेगी। गंगावरम पोर्ट भारत का पहला ऐसा बंदरगाह बनने की दिशा में अग्रसर है, जो ‘वैलेमैक्स’ जहाजों- दुनिया के सबसे बड़े वेरी लार्ज ओर कैरियर्स (वीएलओसी) को संभालने में सक्षम होगा, जिनकी वहन क्षमता 4,00,000 एमएमटी तक है।

परियोजना के तहत पूर्णतः मशीनीकृत बर्थिंग और कार्गो हैंडलिंग सुविधाओं का विकास, एंड-टू-एंड यार्ड मैनेजमेंट, ब्लेंडिंग ऑपरेशन, और जहाजों की लोडिंग-अनलोडिंग जैसी व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी, जिससे सप्लाई चेन की दक्षता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

एथेंस के दक्षिण समुद्री क्षेत्र में हादसा, क्रीट के पास नाव पलटी, पांच प्रवासियों की मौत, 20 लापता

एथेंस, 21 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रीस के सबसे बड़े द्वीप क्रीट के दक्ष‍िणी समुद्री क्षेत्र में शनिवार की सुबह नाव पलटने से पांच प्रवासियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद से करीब 20 लोग लापता हैं। हादसा क्रीट के दक्षिणी तट पर स्थित तटीय बस्ती काला लिमेना से लगभग 15 नॉटिकल मील (27 किमी) दक्षिण में हुआ।

ग्रीक कोस्ट गार्ड ने बताया कि क्रीट के दक्षिणी समुद्री क्षेत्र में लोगों को ले जा रही एक लकड़ी की नाव पलट गई। यह दुखद घटना क्रीट के दक्षिणी किनारे पर एक तटीय बस्ती, काला लिमेना से लगभग 15 नॉटिकल मील दक्षिण में हुई।

ग्रीक नेशनल ब्रॉडकास्टर ईआरटी ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब नेशनल सर्च और रेस्क्यू सेंटर द्वारा भेजे गए दो कमर्शियल जहाजों में से एक प्रवास‍ियों की लकड़ी की नाव के पास पहुंचा। जहाज से सीढ़ी उतारी गई। जैसे ही यात्रियों ने सीढ़ी पर चढ़ने की कोशिश की, नाव का संतुलन बिगड़ गया। कई लोग नाव की एक तरफ चले गए, जिससे नाव पलट गई।

पनामा का झंडा लहराते एक कार्गो जहाज ने 20 लोगों को बचाया, जबकि हेलेनिक कोस्ट गार्ड और यूरोपियन यूनियन की बॉर्डर एजेंसी, फ्रोंटेक्स के जहाजों ने तीन शव बरामद किए। बाद में समुद्र में दो और शव मिले।

बचे हुए लोगों ने बचावकर्मियों को बताया कि नाव पर लगभग 50 लोग सवार थे, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। खोज और बचाव अभियान जारी है। तटरक्षक जहाजों, गुजरते वाणिज्यिक पोतों, एक हेलीकॉप्टर और एक सैन्य विमान को तैनात किया गया है।

ग्रीक नेशनल ब्रॉडकास्टर ईआरटी के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में भी ग्रीक अधिकारियों ने ग्रीस और तुर्की के बीच प्राकृतिक सीमा बनाने वाली एवरोस नदी के किनारे दो प्रवास‍ियों के शव बरामद क‍िए थे, जिनकी उम्र करीब 20 और 35 साल बताई गई।

2015 से ग्रीस यूरोपीय संघ (ईयू) में अनियमित प्रवासियों और शरणार्थियों के प्रवेश का एक प्रमुख द्वार रहा है। पिछले एक दशक में 10 लाख से अधिक लोग देश में पहुंचे हैं। इन खतरनाक यात्राओं के दौरान सैकड़ों लोगों ने समुद्र में और दर्जनों ने एव्रोस नदी क्षेत्र में अपनी जान गंवाई है।

--आईएएनएस

अर्प‍ित/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

डिफेंडिंग चैंपियन भारत की साख दांव पर...जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ अब 'करो या मरो', जानें सेमीफाइनल में पहुंचने का पूरा गणित

Team India how can qualify for semifianl: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 76 रनों की हार ने टीम इंडिया के सेमीफाइनल की राह को कांटों भरा बना दिया है. 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई, जहां केशव महाराज के एक ही ओवर में तीन विकेटों ने मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया. इस करारी शिकस्त के बाद भारत का नेट रन-रेट पाताल में चला गया है. अब डिफेंडिंग चैंपियन को अंतिम चार में जगह बनाने के लिए जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ 'करो या मरो' के मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे. जानिए सेमीफाइनल का पूरा समीकरण. Mon, 23 Feb 2026 00:05:10 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: आसमान में भिड़ी ईरान-अमेरिकी मिसाइलें! |Trump |Khamenei |Breaking |US Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T23:00:14+00:00

Mexico's most wanted drug lord 'El Mencho' killed in military operation | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T22:34:56+00:00

Ukraine War - Four years On - Zelensky insists his country will be victorious | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T23:24:21+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | ट्रंप ने मोदी को स्मार्ट PM क्यों कहा,टैरिफ वाला दांव उल्टा पड़ा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T23:15:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers