Responsive Scrollable Menu

पंजाब पुलिस के ASI-होमगार्ड की हत्या:क्या है TTH जिसने इसकी जिम्मेदारी ली, PAK में एक्टिव टेररिस्ट ग्रुप TTP से इसका क्या संबंध, सभी सवालों के जवाब

गुरदासपुर में पाकिस्तान सीमा से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर भारतीय क्षेत्र में आदियां गांव में बनी पंजाब पुलिस की चौकी में ड्यूटी पर तैनात ASI गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार की हत्या कर दी गई। ASI के सिर और होमगार्ड के सीने में गोली मारी गई। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात हुईं इन हत्याओं की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान नाम के आतंकी संगठन ने ली है। संगठन की ओर से इसके लिए बाकायदा एक लेटर जारी किया गया, जिसमें लिखा है- आज 22 फरवरी 2026 को तड़के गजवा-ए-हिंद में एक और सफलता हासिल हुई, जब तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान के अल-बुर्क ब्रिगेड ने दुरंगला पुलिस स्टेशन पर हमला किया। तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने इस हमले की जिम्मेदारी स्वीकार की है, जिसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए। भविष्य में भारतीय सरकारी वर्दीधारी अधिकारियों के खिलाफ ऐसे हमले और भी तीव्र रूप से जारी रहेंगे। जनता को सलाह दी जाती है कि वे सेना, पुलिस और बीएसएफ बलों से इस्तीफा दे दें, अन्यथा उन्हें उनके घरों में निशाना बनाया जाएगा। हालांकि, स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने इस लेटर की पुष्टि नहीं की। गुरदासपुर के SSP आदित्य ने कहा कि इस आतंकी संगठन की वायरल पोस्ट की जांच की जा रही है। उन्होंने ऐसे किसी आतंकी संगठन के सक्रिय होने के भी पुष्टि नहीं की। क्या है आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH), जिसने दोनों पुलिसवालों की हत्या की जिम्मेदारी ली? क्या इसका अफगानिस्तान में एक्टिव आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से कोई संबंध है? संगठन ने पंजाब में हमला क्यों किया? जानिए सभी सवालों के जवाब… सवाल नं. 1- क्या है तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान? जवाब - जिस आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) ने गुरदासपुर में पुलिसवालों की हत्या की जिम्मेदारी ली है, पुलिस के मुताबिक इस नाम से कोई ऑफिशियल या एक्टिव टेररिस्ट ग्रुप अस्तित्व में नहीं है। यह नाम असल में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) का एक पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा वर्जन है, जिसे भारत विरोधी नैरेटिव बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह नाम कभी-कभी अफवाहें फैलाने या सोशल मीडिया पर प्रचार के रूप में इस्तेमाल होता है। अब तक किसी बड़ी वारदात में इसका नाम नहीं आया। TTP को पाकिस्तान में फितना अल-हिंदुस्तान के नाम से भी संबोधित किया जाने लगा है। सवाल नं. 2 - TTH का TTP से क्या संबंध है? जवाब - माना जाता है कि TTH को भारत में दहशत फैलाने के लिए TTP ने ही बनाया गया था, लेकिन आधिकारिक रूप से इसकी दहशतगर्दी के निशान अब तक भारत में कहीं मिले नहीं हैं। TTP ने 2013 में एक बयान में कहा था कि वे भारत में भी शरिया लागू करना चाहते हैं और कश्मीर में सक्रिय होने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, उसके बाद कोई बड़ा ऑपरेशन या तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान नाम का ग्रुप भारत में सामने नहीं आया। यह ज्यादातर प्रचार या धमकी का हिस्सा था। सवाल नं. 3 - TTP पाकिस्तान में क्यों दहशत फैला रहा? जवाब - तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) पाकिस्तान में एक प्रमुख दहशतगर्द संगठन है। इसे 2007 में बनाया गया। इसका मुख्य लक्ष्य पाकिस्तान में शरिया आधारित अमीरात कायम करना है। यह अफगान तालिबान से अलग है, लेकिन विचारधारा में काफी करीब है। TTP पाकिस्तान में सेना, पुलिस और नागरिकों पर हमले करता रहता है। पाकिस्तान सरकार और सेना TTP को भारत समर्थित बताकर भारत पर आरोप लगाती है। पाक PM शहबाज शरीफ और अन्य अधिकारियों ने कई बार कहा है कि TTP के हमले अफगानिस्तान से हो रहे हैं और भारत उनका बैकिंग कर रहा है। भारत ने इन आरोपों को बार-बार खारिज किया है और इन्हें पाकिस्तान की अपनी असफलताओं को छिपाने की कोशिश बताया है। सवाल नं. 4 - TTH ने पंजाब में हमला क्यों किया? जवाब - पंजाब में गुरदासपुर के दुरंगला पुलिस पोस्ट पर तैनात 2 पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या की गई। रविवार शाम (22 फरवरी) को सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर किए गए, जिनमें तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान नाम का ग्रुप जिम्मेदारी ले रहा था। पोस्टर पाकिस्तान-बेस्ड होने का दावा किया गया। हालांकि, पंजाब पुलिस ने स्पष्ट कहा है कि यह ग्रुप पंजाब में या पूरे भारत में कहीं भी मौजूद नहीं है। यह दावा फर्जी या प्रोपेगैंडा है। पुलिस ने इसे खारिज कर दिया है और जांच जारी है। बड़ी बात यह है कि पोस्टर में कहीं इस बात का जिक्र नहीं किया गया कि ये हत्याएं क्यों की गईं। पोस्टर में भारतीय सुरक्षाबलों को चेतावनी जरूर दी गई कि वे इस्तीफा दे दें, नहीं तो उन्हें घर में घुसकर निशाना बनाया जाएगा। अंत में दोनों पुलिसवालों की मौत का पूरा मामला जानिए… गुरदासपुर में दुरंगला पुलिस पोस्ट पर तैनात ASI गुरनाम सिंह और होमगार्ड जवान अशोक कुमार की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। चौकी में ASI की डेडबॉडी कुर्सी पर तो होमगार्ड की चारपाई में रजाई के अंदर मिली। जिस पोस्ट पर इनकी लाश मिली, वह भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर से महज डेढ़ किमी दूर है। दोनों पुलिसकर्मियों की ड्यूटी इसी पुलिस चौकी में थी। इनके अलावा कोई तीसरा यहां तैनात नहीं था। पुलिस जांच में गोलियों के करीब 4 खोल मिले। SSP बोले- मामले की जांच चल रही गुरदासपुर के SSP आदित्य ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। पुलिस पोस्ट पर तैनात 2 पुलिसकर्मियों की गोली लगने से मौत हुई है। दोनों जवान मृतक हालत में चौकी के कमरे में मिले थे। फॉरेंसिक टीमें मौके पर जांच कर रही हैं। उनसे जब पूछा गया कि इस मामले में आतंकी हमले या गैंगस्टरों के कत्ल करने से भी जोड़ा जा रहा है, तो उन्होंने कहा कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा- हमारी तकनीकी और फोरेंसिक टीम जांच कर रही हैं। ॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… आतंकी संगठन का दावा- ASI-होमगार्ड जवान की हत्या हमने की:गुरदासपुर पुलिस चौकी में मिली लाशें; TTH बोला- आर्मी-BSF-पुलिस छोड़ें वर्ना घर टारगेट करेंगे गुरदासपुर में पंजाब पुलिस की चौकी में ASI और होमगार्ड की गोली लगने से मौत हो गई। चौकी में एक की डेडबॉडी कुर्सी पर तो दूसरे की चारपाई में रजाई के अंदर मिली। मौत का पता तब चला, जब चौकी में किसी ने उनका फोन नहीं उठाया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

फिजिकल हेल्थ- सलमान के पिता को हुआ ब्रेन हेमरेज:न्यूरोलॉजिस्ट से जानें क्या है ये मेडिकल कंडीशन, शुरुआती संकेत, किसे ज्यादा रिस्क

बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान को हाल ही में ब्रेन हेमरेज हुआ। वे मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनका एक छोटा सा सर्जिकल प्रोसीजर हुआ। अभी उनकी हालत स्थिर है और वे रिकवरी कर रहे हैं। फिलहाल उन्हें कुछ दिनों तक डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा। ब्रेन हेमरेज का मतलब ‘ब्रेन की नस का फटना है।’ नस फटने पर ब्रेन के अंदर खून जमा होने लगता है, जिससे बने दबाव के कारण ब्रेन के सभी हिस्सों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती। यह जानलेवा मेडिकल इमरजेंसी है। ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ’ के मुताबिक, पूरी दुनिया में हर साल ब्रेन हेमरेज के 35 लाख नए केस सामने आते हैं। ‘सेरेब्रोवस्कुलर सोसायटी ऑफ इंडिया’ के मुताबिक, भारत में हर साल 1.8 से 3.6 लाख ब्रेन हेमरेज के केस सामने आते हैं। इस कंडीशन में लगभग 40-50% लोगों की मौत हो जाती है। इसलिए ‘फिजिकल हेल्थ’ में आज ब्रेन हेमरेज की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- डॉ. राजुल अग्रवाल, डायरेक्टर, न्यूरोलॉजी, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली सवाल- ब्रेन हेमरेज क्या होता है? जवाब- ब्रेन हेमरेज एक तरह का ब्रेन स्ट्रोक है, जिसे 'इंट्राक्रेनियल हेमरेज' भी कहते हैं। इसमें ब्रेन की ब्लड वेसल फटने से ब्लड रिसने लगता है। यह ब्लड ब्रेन के अंदर ही जमा होता रहता है। इस जमा खून से ब्रेन पर दबाव बनता है। हेमरेज (ब्रेन की नस का फटना) और जमा खून से बने दबाव के कारण ब्रेन तक ब्लड की सप्लाई कम हो जाती है या रुक जाती है। अगर 2-3 मिनट तक ब्रेन को ऑक्सीजन न मिले तो ब्रेन सेल्स मरने लगती हैं। इसलिए ऐसी कंडीशन में तुरंत इलाज जरूरी होता है। सवाल- ब्रेन हेमरेज क्यों होता है? जवाब- इसके कई कारण हो सकते हैं- सवाल- ब्रेन हेमरेज कितनी तरह का होता है? जवाब- ब्रेन हेमरेज मुख्य रूप से पांच प्रकार का होता है। इसमें से तीन हेमरेज ब्रेन टिश्यू के बाहर, लेकिन खोपड़ी के अंदर होते हैं, एपिड्यूरल, सबड्यूरल और सबरैक्नॉइड। वहीं दो प्रकार के हेमरेज ब्रेन टिश्यू के अंदर होते हैं- इंट्रासेरेब्रल और इंट्रावेंट्रिकुलर। सभी तरह के ब्रेन हेमरेज और उनकी कॉमन वजह, ग्राफिक में देखिए- सवाल- इनमें से कौन सा ब्रेन हेमरेज सबसे ज्यादा खतरनाक हो सकता है? जवाब- सभी प्रकार के ब्रेन हेमरेज गंभीर ही होते हैं, लेकिन इंट्रासेरेब्रल हेमरेज और सबरैक्नॉइड हेमरेज को सबसे ज्यादा लाइफ थ्रेटनिंग माना जाता है। इंट्रासेरेब्रल हेमरेज: इसमें खून सीधे ब्रेन टिश्यू में जमा होने लगता है, जिससे ब्रेन पर तेजी से दबाव बढ़ता है और ब्रेन में स्थायी डैमेज हो सकता है। इससे कोमा की कंडीशन बन सकती है। सबरैक्नॉइड हेमरेज: ये अक्सर एन्यूरिज्म फटने (ब्लड वेसल की वॉल कमजोर होने से फटती है) से होता है। यह तेज सिरदर्द के साथ बेहोशी या मौत का कारण बन सकता है। समय पर इलाज न मिले तो दोनों ही कंडीशंस जानलेवा हो सकती हैं। सवाल- ब्रेन हेमरेज के रिस्क फैक्टर्स क्या हैं? जवाब- कुछ मेडिकल कंडीशंस और चोट के कारण ब्रेन हेमरेज का रिस्क बढ़ सकता है। अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर, सिर पर गंभीर चोट, ब्रेन की नसें कमजोर होने (एन्यूरिज्म) या ब्लड क्लॉटिंग से इसका रिस्क बढ़ जाता है। सभी रिस्क फैक्टर्स ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या ब्रेन हेमरेज जेनेटिक भी हो सकता है? जवाब- वैसे तो अधिकांश मामलों में ब्रेन हेमरेज का कोई जेनेटिक कनेक्शन नहीं होता है। लेकिन कुछ मामलों में देखा गया है कि लोगों की ब्लड वेसल्स जन्मजात कमजोर थीं। कमजोर ब्लड वेसल्स यानी एन्यूरिज्म। एन्यूरिज्म या वस्कुलर डिसऑर्डर जेनेटिक हो सकता है। अगर किसी के पेरेंट्स को ऐसी समस्या है तो उसे हेमरेज का जोखिम बढ़ जाता है। सवाल- क्या डायबिटीज या हाइपरटेंशन से ब्रेन हेमरेज का रिस्क बढ़ जाता है? जवाब- हां, अनियंत्रित हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) ब्रेन हेमरेज का सबसे बड़ा रिस्क फैक्टर है। अगर लंबे समय ब्लड प्रेशर हाई रहे तो ब्रेन की वेसल्स की वॉल्स कमजोर हो जाती हैं। इससे उनके फटने की आशंका बढ़ जाती है। डायबिटीज में भी ब्लड वेसल्स डैमेज हो जाती हैं। अगर साथ में ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ा हुआ है तो ब्रेन हेमरेज का जोखिम बढ़ जाता है। सवाल- क्या सिगरेट-शराब पीने से ब्रेन हेमरेज का रिस्क बढ़ता है? जवाब- हां, दोनों के सेवन से ब्रेन हेमरेज का जोखिम बढ़ता है। स्मोकिंग से ब्लड प्रेशर बढ़ता है, ब्लड वेसल्स की वॉल्स कमजोर होती हैं और एथेरोस्क्लेरोसिस (वेसल्स में कोलेस्ट्रॉल या प्लाक जमना) का खतरा बढ़ता है। शराब पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और लिवर डैमेज हो सकता है। ब्लड क्लॉटिंग कमजोर हो सकती है। ये सभी कंडीशंस ब्रेन की नसों को कमजोर करती हैं, जिससे उनके फटने का खतरा बढ़ जाता है। सवाल- ब्रेन हेमरेज और स्ट्रोक में क्या फर्क होता है? जवाब- ब्रेन हेमरेज एक तरह का ब्रेन स्ट्रोक ही है, लेकिन सभी ब्रेन स्ट्रोक हेमरेज नहीं होते हैं। दोनों में फर्क समझिए- ब्रेन हेमरेज ब्रेन की ब्लड वेसल फटने से खून रिसकर ब्रेन में ही जमा हो जाता है। इससे ब्रेन पर दबाव बढ़ता है और ऑक्सीजन सप्लाई बाधित (रुकती) होती है। स्ट्रोक ब्रेन को पर्याप्त ब्लड और ऑक्सीजन न मिलने की कंडीशन को स्ट्रोक कहते हैं। यह दो तरह का होता है। इस्केमिक (ब्लॉकेज) और हेमरेजिक (नस फटना)। ब्रेन हेमरेज और स्ट्रोक के बीच फर्क ग्राफिक से समझिए- सवाल- क्या ब्रेन हेमरेज जानलेवा भी हो सकता है? जवाब- हां, यह जानलेवा हो सकता है, क्योंकि ब्रेन के अंदर ब्लड जमा होने से अचानक इंट्राक्रेनियल प्रेशर (ब्रेन पर ब्लड रिसने से बना प्रेशर) बढ़ जाता है। इससे ब्रेन सेल्स को ऑक्सीजन और न्यूट्रिशन मिलना रुक सकता है। इससे ब्रेन के टिश्यूज तेजी से डैमेज होने लगते हैं। अगर ब्लड लीकेज ज्यादा हो या महत्वपूर्ण हिस्से को प्रभावित करे, तो बेहोशी हो सकती है। इससे कोमा की कंडीशन बन सकती है, सांस रुक सकती है या मौत तक हो सकती है। हालांकि, समय पर इलाज, सर्जरी या दवाओं से कई मामलों में जान बचाई जा सकती है। सवाल- किन लोगों को ब्रेन हेमरेज का रिस्क सबसे ज्यादा होता है? जवाब- कुछ लोगों को ब्रेन हेमरेज का जोखिम ज्यादा होता है- सवाल- क्या ब्रेन हेमरेज होने से पहले कोई संकेत भी दिखाई देता है? जवाब- ज्यादातर मामलों में पहले से बहुत स्पष्ट संकेत नहीं दिखते हैं। इसके ज्यादातर मामलों में अचानक नस फटती है। इसके कुछ संकेत देखिए- सवाल- ब्रेन हेमरेज के रिस्क से बचने के लिए लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करने चाहिए? जवाब- हेमरेज का रिस्क कम करने के लिए लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने जरूरी हैं– इसको थोड़ा बढ़ाओ ब्रेन हेमरेज से जुड़े कुछ कॉमन सवाल-जवाब सवाल- ब्रेन हेमरेज के लक्षण दिखें तो क्या करें? जवाब- तुरंत इमरजेंसी एंबुलेंस नंबर 112 पर कॉल करें या किसी नजदीकी अस्पताल ले जाएं। देरी करने से ब्रेन को स्थायी नुकसान हो सकता है। सवाल- क्या ब्रेन हेमरेज अचानक होता है? जवाब- हां, ज्यादातर मामलों में यह अचानक होता है। अगर किसी को हाई बीपी या एन्यूरिज्म (नस की कमजोरी) की समस्या है तो जोखिम ज्यादा रहता है। सवाल- क्या ब्रेन हेमरेज घर पर दवा देकर ठीक किया जा सकता है? जवाब- नहीं, यह मेडिकल इमरजेंसी है। इसकी इलाज सिर्फ अस्पताल में ही संभव है। कई बार सर्जरी की जरूरत भी पड़ती है। सवाल- क्या ब्रेन हेमरेज के बाद मरीज पूरी तरह ठीक हो सकता है? जवाब- समय पर इलाज मिले तो रिकवरी संभव है, लेकिन यह ब्लीडिंग की गंभीरता पर निर्भर करता है। सवाल- क्या इसे दोबारा होने से रोका जा सकता है? जवाब- हां, लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव करके इसे दोबारा होने से रोका जा सकता है। ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रखें। नियमित दवाएं लें और डॉक्टर की सलाह का पालन करें। संतुलित डाइट लें और भरपूर नींद लें। ……………… ये खबर भी पढ़िए फिजिकल हेल्थ- क्या अचानक झड़ रहे हैं बाल: हो सकता है एलोपेशिया, जानें क्या है ये ऑटोइम्यून बीमारी, क्या है इसका इलाज क्या आपने कभी किसी ऐसे व्यक्ति को देखा है, जिसके सिर या दाढ़ी में गोल पैच हों? यानी एक ही जगह से अचानक सारे बाल झड़ गए हों। यह ‘एलोपेशिया एरियाटा’ हो सकता है। आगे पढ़िए…

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक नहीं, ये खिलाड़ी बन रहा है टीम इंडिया पर बोझ, फिर भी गौतम गंभीर के बने हुए हैं फेवरेट

Tilak Varma strike rate questioned T20 WC: आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से मिली हार के बाद टीम इंडिया की बल्लेबाजी पर सवाल उठने लगे हैं. खास तौर से तिलक वर्मा वर्मा की धीमी बल्लेबाजी सवालों के घेरे में हैं. हालांकि, इसके बावजूद कोच और कप्तान तिलक वर्मा के सपोर्ट में हैं. Mon, 23 Feb 2026 05:46:03 +0530

  Videos
See all

PM Modi Speech: "वैश्विक आयोजन में Congress की गंदी और नंगी राजनीति!" #pmmodi #congress #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T01:08:04+00:00

Pakistan Afghanistan War LIVE Updates: पाक की अफगानिस्तान पर Air Strike.. | TTP | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T01:14:35+00:00

Rahul Gandhi House Protest LIVE Updates: माफी मांगेंगे राहुल गांधी! | AI Summit | Congress vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T01:05:34+00:00

PM Modi Viral Video: "देश जानता है कि आप पहले से ही ‘नंगे’ हो" #pmmodi #congress #meerutrally #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T01:05:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers