Responsive Scrollable Menu

Ducati Bike: डुकाटी ने पेश की नई लिमिटेड-रन कैफे रेसर फॉर्मूला 73, जानें फीचर्स

Ducati Bike: इटैलियन सुपरबाइक निर्माता Ducati ने अपनी विरासत को सम्मान देते हुए नई लिमिटेड-रन कैफे रेसर फॉर्मूला 73 को पेश किया है। यह खास मॉडल 1973 की सुपर स्पोर्ट डेस्मो को समर्पित है, जिसे खुद 1972 इमोला 200 रेस जीतने वाली ऐतिहासिक 750 इमोला डेस्मो से प्रेरणा मिली थी। उस दौर में पॉल स्मार्ट की जीत ने डुकाटी को प्रोडक्शन-आधारित रेसिंग में नई पहचान दिलाई और डेस्मोड्रोमिक वाल्व टाइमिंग को ब्रांड की तकनीकी विरासत का प्रतीक बना दिया।

रेट्रो लुक के साथ मॉडर्न टच
फॉर्मूला 73 का डिजाइन 1973 सुपर स्पोर्ट डेस्मो से प्रेरित है। इसमें हाफ-फेयरिंग, सिल्वर और ग्रीन कलर कॉम्बिनेशन जैसे क्लासिक एलिमेंट्स दिए गए हैं, जिन्हें आधुनिक अंदाज में पेश किया गया है। क्लिप-ऑन हैंडलबार, बार-एंड मिरर और सिंगल-सीट सेटअप के साथ कटे हुए टेल सेक्शन इसे असली कैफे रेसर स्टाइल देता है। 17-इंच वायर-स्पोक व्हील्स 1970 के दशक की याद दिलाते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस
यह बाइक Ducati Scrambler पर आधारित है। इसमें 803cc, एयर-कूल्ड, 90-डिग्री टेस्टास्ट्रेट्टा V-ट्विन इंजन मिलता है, जो 71 बीएचपी की पावर और 65 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। फ्रेम और स्विंगआर्म भी स्क्रैम्बलर से साझा किए गए हैं, जिससे इसकी परफॉर्मेंस भरोसेमंद और संतुलित रहती है।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी
रेट्रो डिजाइन के बावजूद फॉर्मूला 73 आधुनिक तकनीक से भरपूर है। इसमें राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्विकशिफ्टर और दो राइड मोड्स मिलते हैं। ब्रेकिंग के लिए आगे 330 मिमी डिस्क के साथ ब्रेम्बो का चार-पिस्टन कैलिपर दिया गया है, जबकि सस्पेंशन KYB का है। इसके अलावा फुल-एलईडी लाइटिंग, TFT डिस्प्ले, बिलेट एल्युमीनियम लीवर और रिजोमा फ्यूल कैप जैसे प्रीमियम एलिमेंट्स इसे खास बनाते हैं।

फॉर्मूला 73 रेट्रो स्टाइल और आधुनिक इंजीनियरिंग का बेहतरीन मेल है, जो डुकाटी प्रेमियों के लिए एक कलेक्टर आइटम साबित हो सकती है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Honda 2W Sales: जनवरी में होंडा टू-व्हीलर की बिक्री में 29% की शानदार ग्रोथ, एक्टिवा नंबर-1

Honda 2W Sales:देश की दिग्गज टू-व्हीलर कंपनी Honda Motorcycle & Scooter India ने जनवरी 2026 में मजबूत बिक्री प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी ने इस महीने कुल 5,19,579 यूनिट्स की बिक्री की, जो जनवरी 2025 में बिके 4,02,977 यूनिट्स के मुकाबले 29% की शानदार सालाना वृद्धि को दर्शाता है।

Activa की बादशाहत बरकरार
सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा Honda Activa। जनवरी 2026 में इसकी 2,71,924 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल इसी महीने 1,66,739 यूनिट्स बिकी थीं। यानी 63% की दमदार ग्रोथ। दिल्ली में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹75,433 है। 109.51cc इंजन, 7.99 PS पावर, 9.05 Nm टॉर्क और 59.5 kmpl ARAI माइलेज के साथ यह स्कूटर CVT गियरबॉक्स से लैस है। LED हेडलैंप, TFT डिस्प्ले, H-Smart की और USB पोर्ट जैसे फीचर्स इसे और खास बनाते हैं।

Shine 125 में गिरावट
Honda Shine 125 दूसरे स्थान पर रही। इसकी 1,35,076 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल के 1,51,439 यूनिट्स के मुकाबले 11% कम है।

Unicorn और Shine 100 की बढ़त
तीसरे स्थान पर Honda CB Unicorn 160 रही, जिसे 35,710 नए ग्राहक मिले। वहीं Honda Shine 100 ने 26,148 यूनिट्स के साथ 55% की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की।

Dio 100 की बिक्री घटी
Honda Dio 100 की 13,855 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले 44% कम है।

अन्य मॉडलों में Dio 125 (11,607), CB 125 Hornet (8,752), CB 350 (5,500), Livo (4,433) और SP160 (2,474) यूनिट्स शामिल हैं। जनवरी 2026 होंडा के लिए मजबूत शुरुआत साबित हुई है, जिसमें Activa ने एक बार फिर बाजार में अपनी पकड़ मजबूत की है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

T20 WC Super 8: साउथ अफ्रीका से महामुकाबला, Suryakumar-Tilak पर दारोमदार

ग्रुप चरण में अपने चारों मैच जीतकर खिताब बचाने की अपनी दावेदारी को मजबूत करने वाली भारतीय टीम को टी20 विश्व कप के सुपर आठ में रविवार को यहां दक्षिण अफ्रीका की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की बड़े शॉट खेलने के बजाय स्थिर बल्लेबाजी करने की बदली हुई रणनीति की परीक्षा होगी।

दक्षिण अफ्रीका की टीम के पास कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, मार्को यानसन, केशव महाराज और एडन मारक्रम के रूप में मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है जो मौजूदा चैंपियन भारत की कड़ी परीक्षा लेने के लिए तैयार है। दोनों टीमें पिछले दो महीनों में छठी बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी और यह देखना बाकी है कि रविवार को कौन सी टीम परिस्थितियों का बेहतर फायदा उठाएगी। भारतीय टीम को ग्रुप चरण में खास चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा लेकिन वह इस बात से अच्छी तरह वाकिफ है कि उसकी बल्लेबाजी में काफी सुधार की जरूरत है।

सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (दो अर्धशतक और 202 का स्ट्राइक रेट) को छोड़कर शीर्ष चार में शामिल अन्य तीन बल्लेबाजों ने अभी तक कोई खास कमाल नहीं दिखाया है। अभिषेक शर्मा लगातार तीन मैच में शून्य पर आउट हो चुके हैं और उन्हें टूर्नामेंट में अपने पहले रन का इंतजार है। सूर्यकुमार और तिलक ने हालांकि सूत्रधार की भूमिका निभाई है लेकिन इन दोनों ने ऐसी पिचों पर सहज प्रदर्शन नहीं किया है जहां गेंद रुककर आ रही हो। भारत रन बनाने के लिए हार्दिक पंड्या (स्ट्राइक रेट 155) और शिवम दुबे (स्ट्राइक रेट 178) पर भी काफी हद तक निर्भर रहा है। टीम को इन दोनों ऑलराउंडर से फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

अभिषेक के लगातार दो बार ऑफ स्पिनरों के हाथों आउट हुए हैं और इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि दक्षिण अफ्रीका के कप्तान मार्क्रम पावरप्ले में ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी करने का फैसला करते हैं या नहीं। भारतीय टीम के लिए भले ही अभिषेक की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है, लेकिन पहले चरण में तिलक की लचर बल्लेबाजी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 24 गेंदों में 25 रन, नामीबिया के खिलाफ 21 गेंदों में 25 रन और नीदरलैंड के खिलाफ 27 गेंदों में 31 रन बनाए। इस तरह से वह अभी तक अधिकतर मैच में रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। टूर्नामेंट में उनका स्ट्राइक रेट 120 से थोड़ा ऊपर है जो उनके करियर के स्ट्राइक रेट 141 से काफी कम है।

सूर्यकुमार ने अमेरिका के खिलाफ 49 गेंद पर नाबाद 84 रन की मैच विजेता पारी खेलने के बाद कोई खास कमाल नहीं दिखाया है। वह पाकिस्तान या नीदरलैंड के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी में बहुत अधिक सहज नहीं दिखाई दिए। टूर्नामेंट में उनका स्ट्राइक रेट 136 है जो उनके करियर के स्ट्राइक रेट 163 से अधिक से काफी कम है। एक भारतीय टीम जो आठ बल्लेबाजों के साथ खेलती है और विपक्षी टीम और पिच की परवाह किए बिना पूरी क्षमता से खेलने में विश्वास रखती है, वह ऐसे दो बल्लेबाजों को रखने का जोखिम नहीं उठा सकती जो उन पिच पर खुलकर रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं जहां गेंद रुककर आ रही हो। लेकिन जो बात भारत को एक खतरनाक टीम और उसे अब भी खिताब का प्रबल दावेदार बनाती है, वह है उसका गेंदबाजी आक्रमण जिसमें जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती के महत्वपूर्ण आठ ओवर शामिल हैं।

पहले चरण में पाकिस्तान सहित कोई भी अन्य टीम भारतीय गेंदबाजों का सहजता से सामना नहीं कर पाई थी। चक्रवर्ती ने चार मैचों में नौ विकेट लिए हैं और उन्होंने 5.16 की शानदार इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है। बुमराह ने जो तीन मैच खेले हैं उसमें उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए प्रति ओवर केवल छह रन ही दिए हैं। लेकिन क्विंटन डीकॉक, मारक्रम, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकलेटन, डेविड मिलर और मार्को यानसन जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों के सामने पूरी गेंदबाजी इकाई को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से यह भी पता चलेगा कि टूर्नामेंट के अंतिम चरण में भारतीय टीम का प्रदर्शन कैसा रहेगा। जहां तक ​​टीम में बदलाव की बात है तो भारत को अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव में से चुनना होगा जबकि एक मैच के आराम के बाद अक्षर पटेल टीम में वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे। यह मैच काली मिट्टी की पिच पर खेला जायेगा। जहां तक ​​दक्षिण अफ्रीका की बात है यानसन, एनगिडी और महाराज वापसी करेंगे। उन्हें यूएई के खिलाफ मैच में आराम दिया गया था।

टीम इस प्रकार हैं: भारत: सुयकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह। दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्क्रम (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसन, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नार्किया, क्वेना मफाका, जॉर्ज लिंडे, जेसन स्मिथ। मैच शुरू होने का समय: शाम सात बजे।

Sun, 22 Feb 2026 10:35:56 +0530

  Videos
See all

बार बालाओं के साथ 'तमंचे पे डिस्को'! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T05:03:35+00:00

Breaking News: 'दर्शक को क्या देखना चाहिए, ये उन्हें खुद तय करना होगा' | Mohan Bhagwat | OTT #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T05:00:57+00:00

Kasganj: 3 मासूमों के साथ माता-पिता ने दी जान #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T04:58:48+00:00

BJP Protest Against Congress LIVE: चले पत्थर..राहुल के खिलाफ बड़ा ऐलान | PM Modi | Ai Summit #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T05:07:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers