Responsive Scrollable Menu

घड़ी नहीं, सूरज बताता है खाने का सही समय, 'सन क्लॉक' को फॉलो करती है बॉडी

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। आमतौर पर धारणा बनी हुई है कि जब भी भूख लगे खाना खा लेना चाहिए, लेकिन आयुर्वेद इसे गलत बताता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के अनुसार, हमारा शरीर कोई मशीन नहीं है, बल्कि प्रकृति का हिस्सा है। इसे ठीक रखने के लिए दवाइयों या सख्त डाइट की बजाय सूरज के रिदम का सम्मान करना चाहिए। वास्तव में बॉडी सन क्लॉक के हिसाब से चलती है।

सदियों पुराना आयुर्वेद यही सिखाता आ रहा है कि खाने का समय घड़ी से नहीं, बल्कि सूर्योदय और सूर्यास्त से तय होना चाहिए। जब हम सूरज के साथ खाते हैं तो पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर अंदर से खुद ठीक होने लगता है।

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि आजकल हम घड़ी के हिसाब से जीते हैं, लेकिन शरीर सूरज के पीछे चलता है। जब हम सूरज ढलने के बाद भी भारी खाना खाते हैं तो पाचन तंत्र पर बोझ पड़ता है और कई बीमारियां शुरू हो जाती हैं। आयुर्वेद का मूल मंत्र है– जब सूरज तेज हो, तब खाएं; जब सूरज डूब जाए, तब आराम करें। इस साधारण नियम को अपनाकर लोग बिना किसी सख्त डाइट के स्वस्थ रह सकते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार, दिन के तीन मुख्य समय हैं और हर समय का खाना अलग होना चाहिए। सुबह की शुरुआत हल्के और सादे भोजन से करें। सूरज उगते ही शरीर में पाचन की आग धीरे-धीरे जलनी शुरू होती है, इसलिए भारी या तला-भुना खाना न खाएं। इसके बजाय हल्दी वाला दूध, पोहा, उपमा, इडली, पोहा, फल या हल्का दलिया जैसे खाद्य पदार्थ लें। ये पेट को आराम देते हैं, एनर्जी बढ़ाते हैं और दिनभर तरोताजा रखते हैं।

इसके बाद दोपहर का समय सबसे महत्वपूर्ण है। जब सूरज सबसे ऊपर होता है, तब पाचन की अग्नि (जठराग्नि) सबसे तेज जलती है। आयुर्वेद कहता है कि दोपहर का भोजन सबसे पौष्टिक और भरपूर होना चाहिए। इस समय दाल-चावल, रोटी-सब्जी, सांभर-चावल, घी वाली खिचड़ी खा सकते हैं। भारी और पौष्टिक भोजन दोपहर में ही पचता है, क्योंकि अग्नि मजबूत होती है।

वहीं, शाम को सूरज ढलते ही शरीर धीमा हो जाता है। पाचन की आग कमजोर पड़ जाती है, इसलिए रात का खाना हल्का और जल्दी पचने वाला होना चाहिए। सूप, खिचड़ी, मूंग दाल, नरम सब्जियां, दही-चावल या हल्की रोटी-सब्जी अच्छे विकल्प हैं। भारी, तला-भुना, मसालेदार या ज्यादा मीठा खाना रात में परेशानी पैदा करता है – जैसे अपच, भारीपन, नींद न आना या वजन बढ़ना।

आयुर्वेद में यह भी कहा गया है कि जब भी भूख लगे, खाओ जैसी आम सलाह गलत है। भूख का समय सूरज के साथ जुड़ा होता है। सुबह हल्की भूख, दोपहर में तेज भूख और शाम को बहुत कम भूख महसूस होनी चाहिए। अगर शाम को ज्यादा भूख लग रही है तो इसका मतलब है कि दिन का खान-पान गड़बड़ है।

--आईएएनएस

एमटी/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में कितने मैच जीतने पर मिल जाएगी सेमीफाइनल की टिकट? देखें पूरा समीकरण

T20 World Cup 2026 Super-8 Semi-final Equations: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म हो चुके हैं. सुपर-8 के लिए भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका ने सुपर-8 में अपनी जगह बनाई है. इन 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है, जिसमें से टॉप-2 की टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में 2 ग्रुप में 4-4 टीमों को बांटा गया है. सुपर-8 में सभी 8 टीमें 3-3 मुकाबला खेलेंगी. अब फैंस के मन में सवाल होगा कि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीमों को कितना मैच जीतना होगा, तो चलिए सेमीफाइनल में एंट्री मारने के लिए सुपर-8 का पूरा समीकरण समझते हैं. 

सुपर-8 का पूरा समीकरण

सुपर-8 में अगर कोई टीम अपना तीनों मैच जीतने में कामयाब हो जाती है, तो उसका सेमीफाइनल में जाना तय हो जाएगा. वहीं 2 मैच भी जीतकर टीमें सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर सकती हैं. हालांकि इसके लिए नेट रन रेट अहम होगा, लेकिन सुपर-8 में कोई टीम 2 मुकाबला हार जाती है, तो फिर उसका सेमीफाइनल से बाहर होना तय है. 

दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए करेगी क्वालीफाई

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए सुपर-8 की 2 ग्रुप से टॉप-2 टीमें क्वालीफाई करेगी. अब देखने दिलचस्प होगा कि कौन से 4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करती हैं. बता दें कि पहला सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को खेला जाएगा. जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच 5 मार्च को खेला जाएगा. 

पहली बार सुपर-8 में पहुंचा जिम्बाब्वे

जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक कमाल का प्रदर्शन कर क्रिकेट फैंस को हैरान किया है. जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इस टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर कर चुका है. जिम्बाब्वे की टीम अब तक एक भी मैच नहीं हारी है. सिकंदर रजा की कप्तानी में जिम्बाब्वे ने तीनों खेले गए मैच में जीत हासिल किया है. जबकि बारिश की वजह से एक मैच रद्द हो गया था. अब सुपर-8 में जिम्बाब्वे का सामना भारत से भी होगा, क्योंकि सुपर-8 में भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को एक ही ग्रुप में रखा गया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि सुपर-8 में जिम्बाब्वे का प्रदर्शन कैसा रहता है.

यह भी पढ़ें:  IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में इन 3 प्लेयर्स का बल्ला चलना जरूरी, नहीं तो फंस जाएगी टीम इंडिया

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: सुपर-8 के सारे मैच हुए रद्द, तो पाकिस्तान समेत ये टीम होंगी बाहर, समझिए पूरा नियम

T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहला ही मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. इस राउंड में अभी और भी मैच होने हैं, जिनमें बारिश का खतरा बना हुआ है. ऐसे में आगे भी कुछ मैच रद्द हो सकते हैं. Sat, 21 Feb 2026 23:40:55 +0530

  Videos
See all

सौरभ सिंघल ने कई सिंगर्स की आवाज में गाए गाने #shortsviral #dhoni #mimicry #sahityaaajtaklucknow #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T18:30:58+00:00

War Room: जंगी हालात के बीच Iran ने America के खिलाफ क्या प्लान बनाया है? | US-Iran Tension | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T18:34:47+00:00

Iran America War Update: ईरान-अमेरिकी में छिड़ गई आर-पार की जंग? | Khamenei | Trump | War News| N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T18:40:00+00:00

Dehradun Viral Video:Umesh Kumar Kau के समर्थकों ने प्राथमिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल को पीटा #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T18:45:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers