रणबीर कपूर से दशहरे पर हुई बड़ी चूक? सरेआम कह दी ऐसी बात, अब माफी मांगते हुए बोले- 'मुझसे गलती हो गई'
Ranbir Kapoor Apologise: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' (Ramayana: Part 1) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म अगले महीने रिलीज होने वाली है और ऐसे में इसका जोरों-शोरों से प्रमोशन हो रहा है. इस बीच कोलकाता में हुए एक इवेंट में रणबीर कपूर ने अपनी स्पीच में गलत बात कह दी थी, जिस वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है. वहीं, अब एक्टर ने अपने बयान को लेकर माफी मांगी है.
चेन्नई पहुंची रामायण की टीम
'रामायण: पार्ट 1' के प्रमोशन के लिए हाल ही में फिल्म की टीम चेन्नई पहुंची थी. इस दौरान इवेंट में रणबीर कपूर से माफी मांगी. उन्होंने कहा- 'दशहरा इवेंट में मुझसे बोलने में गलती हो गई. मैं जो कहना चाह रहा था वो ये था कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में जीत अच्छाई और सच्चाई की होगी. ये लाइन मुझे रॉकस्टार में ए आर रहमान सर के साथ के कोलैब की याद दिलाता है, जहां मैंने कहा था जो भी मैं कहना चाहूं बर्बाद करदे अल्फाज मेरे. तो मैं आप लोगों से दिल से माफी मांगना चाहता हूं.'
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: Actor Ranbir Kapoor apologises for his remarks at a Dussehra event in Kolkata after videos of his speech went viral on social media. He says, "I would like to take this opportunity to apologise for the incident that happened yesterday. I was at the Dussehra event, and I had a slip of the tongue. What I meant to say is, ‘Burai chahe kitni bhi takatvar kyun na ho, aakhir mei jeet achai aur sachai ki hogi’..." He adds, "This reminds me of a collaboration that I had with Rahman sir (AR Rahman) in Rockstar. What I want to say is 'jo bhi main kehna chahoon, barbaad kare alfaaz mere'. So I truly apologize for that..."
— ANI (@ANI) October 21, 2026
रणबीर से आखिर क्या गलती हुई थी?
दरअसल, दशहरे के मौके पर रामायण की टीम कोलकाता में एक इवेंट में पहुंची थी. यहां रणबीर ने गलती से आखिर में अच्छाई का अंत कह दिया था. एक्टर ने कहा था- 'कोलकाता की धरती पर आकर दशहरा मनाना बहुत खुशी और सौभाग्य की बात है. मैं सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं. दशहरा हमें बहुत खूबसूरत बात याद दिलाता है कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा. तो प्यार बांटिए और खुशियां बांटिए और कोशिश कीजिए कि हमेशा सच्चाई की राह पर चलें. रामायण की टीम की तरफ से मैं दशहरा की शुभकामनाएं देना चाहता हूं. जय श्रीराम.'
Ranbir Kapoor at the Ramayana event: "Burai chahe kitni bhi taqatwar kyun na ho, aakhir mein aant sachai aur achhai ki hi hogi, jai shri ram" This man is playing Lord Ram ???? #Ramayana https://t.co/NiIGzjVw6P
— ???? (@dacoit_rvs) October 21, 2026
ये भी पढे़ं- Jailer 2 Box Office Collection: रजनीकांत की 'जेलर 2' बनी साल की टॉप-2 फिल्म, सिर्फ 7 दिनों में किया कमाल
रणबीर को ट्रोल करने लगे यूजर्स
वहीं, जब रणबीर ने गलत स्पीच दे दी थी. तो उनकी वीडियो जमकर वायरल हो गया और यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे. किसी ने कहा कि उन्हें ये भी नहीं पता कि आखिर में बुराई का अंत होता है. तो वहीं, कुछ एक्टर को भगवान राम के रोल के लिए ट्रोल करने लगे. एक ने तो कहा कि ये हैं 'वो आदमी जो भगवान राम का रोल प्ले कर रहा है.' वहीं, कुछ रणबीर के सपोर्ट में भी आए कहा कि एक्टर ने गलती से ये कह दिया.
रणबीर ने शेयर किया फिल्म का एक्सपीरियंस
इससे पहले रणबीर कपू ने फिल्म का हिस्सा बनने के अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. रणबीर ने कहा- 'जब मुझे प्रभु श्री राम का रोल ऑफर हुआ था, तो मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि मुझे पर्दे पर श्री राम का किरदार निभाने का मौका मिल रहा है. मुझे नहीं लगता था कि मैं इसके लायक हूं. मेरे मन में कई सवाल थे. क्या मैं ये कर पाऊंगा? क्या मैं उन करोड़ों लोगों की आस्था और इस जिम्मेदारी के साथ न्याय कर पाऊंगा, जिनके दिलों में भगवान राम बसते हैं? लेकिन मुझे ये भी एहसास हुआ कि ये जिंदगी में एक बार मिलने वाला मौका है. खुद को बदलने, भगवान राम, रामायण, हमारी संस्कृति और इतिहास को समझने का मौका है.'
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला, रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कितनी तारीख को भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा पहला वनडे मैच, जानिए किस समय शुरू होगा मुकाबला
IND W vs ZIM W ODI : भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच वनडे सीरीज का आगाज होने वाला है. इससे पहले स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में जिम्बाब्वे की टीम पर 3-0 से क्लीन स्वीप किया. अब तीन मैचों की वनडे सीरीज इन दोनों टीमों के बीच शुक्रवार से शुरू होने वाली है. इस सीरीज में एक बार फिर से स्मृति मंधाना उपकप्तान दीप्ति शर्मा के साथ उतरने वाली हैं. इस सीरीज के सभी तीनों मैच जीतकर भारतीय टीम टी20 के बाद वनडे सीरीज में भी क्लीन स्वीप करना चाहेगी. उससे पहले आज हम आपको बताएंगे कि, भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला वनडे मैच कितनी तारीख को खेला जाएगा और ये मैच कितने बजे से शुरू होगा.
आपको बता दें कि, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टी20 सीरीज खेली थी. अब टीम इंडिया वडोदरा के बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में वनडे सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज में प्रतीक रावल, हरलीन देओल, तेजल हसबनीस, यस्तिका भाटिया, वैष्णवी शर्मा, सायाली सतघरे और रेणुका ठाकुर जैसी खिलाड़ियों की वापसी हुई है. ये सभी खिलाड़ी टी20 फॉर्मेट का हिस्सा नहीं थीं.
???? Raipur ✈️ Vadodara
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 22, 2026
A warm welcome greets #TeamIndia ahead of the #INDvZIM ODIs ????@mflone_ pic.twitter.com/Gd0IL1PuSE
कितनी तारीख को खेला जाएगा पहला वनडे मैच
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच पहला वनडे मैच कल खेला जाने वाला है. यानी इन दोनों टीमों के बीच टक्कर शुक्रवार को होने वाली है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच मैच 23 अक्टूबर को खेला जाएगा. इस मुकाबले में फैंस को भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल समेत दीप्ति शर्मा का भी जलवा देखने के लिए मिलेगा.
कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे मैच
भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच पहला वनडे मैच दोपहर में खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबले की शुरुआत दोपहर 2 बजे से होगी. वहीं इस मैच का टॉस 1:30 बजे होगा. ऐसे में फैंस शाम से लेकर रात तक इस मैच का आनंद उठा पाएंगे. इस मुकाबले में रेणुका सिंह ठाकुर जैसी स्विंग गेंदबाज का भी जलवा देखने के लिए मिल सकता है.
???????????? ???????????????????????? ???????? ???? ???????????????????????????????????? ???????????????????? ????️
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 21, 2026
???? @ImHarmanpreet talks turning net practice into matchday confidence and a fearless team mindset ????
By @jigsactin | #TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ pic.twitter.com/z88YkqDHfQ
कहां खेले जाएगा पहला वनडे मुकाबला
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला वडोदरा में खेला जाने वाला है. ये मुकाबला बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में इस मैदान पर मौजूद फैंस को मैच का पूरा मजा लेने का मौका मिलेगा. इस मैच में टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष से टीम को धमाकेदार फीनिश देने की उम्मीद होगी.
कहां देखें पहले वनडे मैच का प्रसारण
भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच होने वाले पहले वनडे मैच का प्रसारण आपको स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखने के लिए मिलेगा. इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स 3 पर किया जाएगा. वहीं इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आपको जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देखने को मिलेगी. वहीं इस मैच का फ्री में आनंद फ्री डिश टीवी पर देख पाएंगे, जहां डीडी स्पोर्ट्स पर इस मैच का प्रसारण किया जाएगा.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का वनडे स्क्वाड
स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, प्रतीक रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, तेजल हसबनीस, दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), यस्तिका भाटिया (विकेट कीपर), वैष्णवी शर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सायाली सतघरे, रेणुका ठाकुर .
ये भी पढ़ें : ICC महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां भारतीय टीम खेलेगी अपने सभी मैच
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









