Responsive Scrollable Menu

AI की दुनिया में भारत का डंका, Delhi Declaration पर US-China समेत 88 देशों की मुहर

 राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के घोषणापत्र पर कुल 88 देशों एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने हस्ताक्षर किए हैं जिनमें अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, चीन, डेनमार्क और जर्मनी भी शामिल हैं। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह कृत्रिम मेधा (एआई) के प्रभावों पर आयोजित शिखर सम्मेलन को मिले वैश्विक समर्थन को दर्शाता है। इस घोषणा का मूल सिद्धांत सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय यानी सबके कल्याण के लिए, सबकी खुशी के लिए” है।

 एआई इम्पैक्ट  की दिल्ली घोषणा

वैष्णव ने यहां संवाददाताओं से कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मानव-केंद्रित एआई की दृष्टि को वैश्विक स्तर पर स्वीकार किया गया है। एआई संसाधनों, सेवाओं और प्रौद्योगिकी को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने का लक्ष्य सभी देशों ने स्वीकार किया है। उन्होंने यह भी कहा कि आर्थिक वृद्धि के साथ सामाजिक भलाई को संतुलित करने को प्राथमिकता दी जा रही है। वैष्णव ने कहा, सिर्फ आर्थिक वृद्धि ही नहीं, सामाजिक सामंजस्य पर भी ध्यान देना जरूरी है। सुरक्षा और भरोसा इस योजना के केंद्र में हैं और इन्हें मुख्य बिंदुओं में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि घोषणापत्र के अन्य प्रमुख क्षेत्रों में नवाचार और मानव संसाधन के विकास पर भी जोर दिया गया है।

 

वैष्णव ने कहा, इन सभी क्षेत्रों में मिलकर काम करने पर सभी देशों ने सहमति जताई है। इस सम्मेलन में भाग लेने वाले अधिकांश देशों ने इसमें सक्रिय रूप से भाग लिया। इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, चीन, डेनमार्क, मिस्र, इंडोनेशिया और जर्मनी शामिल हैं। एआई इंपैक्ट समिट में केवल एआई से संबंधित बुनियादी ढांचे के लिए 250 अरब डॉलर से अधिक का निवेश सुनिश्चित किया गया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, 18-19 फरवरी को राजधानी के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का समापन नई दिल्ली घोषणा’ को अंगीकार किए जाने के साथ हुआ। इस घोषणा का 86 देशों और दो अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने समर्थन किया है।

 अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने किए हस्ताक्षर

इनमें अमेरिका, चीन, ब्रिटेन, रूस, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, भूटान, ब्राजील, कनाडा, डेनमार्क, एस्टोनिया, इथियोपिया, जापान, इटली, इजराइल और आयरलैंड शामिल हैं। समर्थन देने वाले अन्य देशों में इंडोनेशिया, ईरान, हंगरी, यूनान, जर्मनी, फिनलैंड, मेक्सिको, म्यांमार, नेपाल, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, ओमान, फिलीपींस, पेरू, रोमानिया, रवांडा, सेनेगल, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, स्पेन, श्रीलंका, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, तंजानिया, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और यूक्रेन शामिल हैं। इसके अलावा यूरोपीय संघ (ईयू) और अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास कोष (आईएफएडी) के रूप में दो अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने भी इस घोषणा का समर्थन किया है।

 वैष्णव ने शुक्रवार को कहा था कि इस सम्मेलन में पांच लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया, जो भारत की एआई पहल में घरेलू और वैश्विक मजबूत रुचि एवं सहभागिता को दर्शाता है। उन्होंने कहा, प्रदर्शनी में पांच लाख से अधिक आगंतुकों ने भाग लिया, बहुत कुछ सीखा और दुनिया भर के कई विशेषज्ञों के साथ बातचीत की। कई स्टार्टअप को अपने काम को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। कुल मिलाकर, चर्चाओं की गुणवत्ता अद्भुत थी। वैष्णव ने यह भी कहा कि मंत्री स्तरीय संवाद, नेताओं की बैठक, मुख्य उद्घाटन समारोह या सम्मेलन की पूरी प्रक्रिया में भागीदारी और संवाद की गुणवत्ता अत्यधिक प्रभावशाली रही।

Continue reading on the app

Haryana News: रेवाड़ी में जमीन विवाद का खौफनाक मोड़, JCB के आगे फेंकी डेढ़ साल की बच्ची

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव डहीना स्थित ढाणी ठेठरबाढ़ में पंचायत भूमि को लेकर चल रहा विवाद अचानक गंभीर हो गया. जमीन समतलीकरण के दौरान एक व्यक्ति ने गुस्से में अपनी डेढ़ साल की पोती को जेसीबी मशीन के सामने फेंक दिया. इस घटना के चर्चा में आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक होली चौक स्थित पंचायती भूमि को समतल कराने के लिए पंचायत ने जेसीबी मशीन मंगवाई थी. प्रशासन पहले ही इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा चुका था. जब मशीन से समतलीकरण का काम शुरू हुआ तो एक व्यक्ति मौके पर पहुंच गया और काम का विरोध करने लगा. विवाद बढ़ने पर उसने अपनी मासूम पोती को जेसीबी के आगे फेंक दिया. यह देखकर वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए और अफरा-तफरी मच गई.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद सरपंच प्रतिनिधि ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिल चुकी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

कुछ दिन पहले ही हटाया गया था कब्जा

प्रशासन ने कुछ दिन पहले ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में राजस्व विभाग और पुलिस की टीम के साथ मिलकर होली चौक की पंचायती जमीन से अवैध कब्जा हटाया था. बताया गया है कि माता मंदिर के पास दो लोगों ने लंबे समय से कब्जा कर रखा था. इससे ग्रामीणों के आने-जाने और पूजा-अर्चना में परेशानी हो रही थी. कई बार शिकायत मिलने के बाद जांच की गई और कब्जा हटाने का फैसला लिया गया.

वीडियो के आधार पर जुटाए जा रहे साक्ष्य

कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा, जिससे स्थिति नियंत्रण में रही. हालांकि जमीन समतल करने के दौरान हुई इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वीडियो के आधार पर भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: CM Yogi Warns Land Mafia: UP के अंदर जिस भी सरकारी भूमि पर किसी भू-माफिया ने कब्जा किया तो..

Continue reading on the app

  Sports

PM मोदी रविवार को दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का करेंगे उद्घाटन, सीएम रेखा गुप्ता ने सराय काले खां स्टेशन पहुंचकर लिया तैयारियों का जायजा

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों का इंतजार खत्म होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (22 फरवरी) को भारत की पहली ‘नमो भारत’ ट्रेन के दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे। इस महत्वपूर्ण मौके पर दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा, जिसके बाद सराय काले खां नमो भारत स्टेशन यात्रियों के लिए खोल दिया … Sat, 21 Feb 2026 20:28:28 GMT

  Videos
See all

Terrorist attack alert in Delhi: दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, बड़े हमले की तैयारी #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T15:10:00+00:00

Abu Azmi ने तेलंगाना मॉडल की तरह महाराष्ट्र में भी रमज़ान में छुट्टी की मांग की #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T15:05:00+00:00

क्या लिक्विड बैटरी लिथियम का बेहतर विकल्प है?[Liquid batteries – an alternative to lithium?] #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T15:08:03+00:00

Ye Bharat Ki Baat Hai LIVE: जेल जाएंगे Rahul Gandhi? | BJP Protest | Congress | Avimukteshwaranand #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T15:07:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers