IND vs AUS: 10 साल में पहली बार हुआ ऐसा...ऑस्ट्रेलिया की अकड़ मिट्टी में मिली, भारत ने टी20 सीरीज जीती
India Women vs Australia Women: भारत की महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया में बड़ा कमाल कर दिया। स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स की शानदार बल्लेबाज़ी के बाद श्रेयंका पाटिल की घातक गेंदबाज़ी ने टीम इंडिया को टी20 सीरीज में जीत दिला दी। तीसरे मुकाबले में भारत के 177 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 159 रन बना सकी और 17 रन से मैच हार गई। इस तरह भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। 2017 के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपने घर में किसी फॉर्मेट में सीरीज गंवानी पड़ी है।
एडिलेड ओवल में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी चुनी और बड़ा स्कोर खड़ा किया। शुरुआती झटका तब लगा जब शेफाली वर्मा जल्दी आउट हो गईं। लेकिन इसके बाद मैदान पर जो हुआ उसने मैच का रुख ही बदल दिया। मंधाना और जेमिमा ने मिलकर 121 रन की शानदार साझेदारी कर दी, जो इस फॉर्मेट में भारत की दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी बन गई।
Smiles all-around in Adelaide ????#TeamIndia register a commanding win by 1⃣7⃣ runs ✌️
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 21, 2026
With that, they clinch the #AUSvIND T20I series 2⃣-1⃣ ????
Scorecard ▶️ https://t.co/8PDW83zavH pic.twitter.com/CTN9QjU0Vx
जेमिमा ने तेज शुरुआत की और टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपने 2500 रन भी पूरे किए। धीरे-धीरे मंधाना भी रंग में आईं और दोनों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों पर दबाव बना दिया। पावरप्ले के बाद दोनों ने खुलकर शॉट खेले। भारत का स्कोर 6 ओवर में 54/1 था और फिर टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। मंधाना ने 38 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और आखिरकार 82 रन बनाकर आउट हुईं। अंत में ऋचा घोष ने सिर्फ 7 गेंद में 18 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि आखिरी ओवरों में भारत ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए।
177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। टीम सिर्फ 32 रन पर तीन विकेट खो बैठी थी। श्रेयांका पाटिल ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए पहले जॉर्जिया वोल को आउट किया और फिर दिग्गज बल्लेबाज़ एलिस पेरी को बोल्ड कर दिया।
ऑस्ट्रेलिया के लिए उम्मीद की एक किरण एश्ले गार्डनर ने जरूर जगाई। उन्होंने 45 गेंदों में 57 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन जेमिमा ने डीप मिडविकेट पर शानदार कैच लेकर मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिनोक्स के लिए यह सीरीज आसान नहीं रही। उनकी कप्तानी में टीम को घरेलू जमीन पर पहली बार 2017 के बाद किसी द्विपक्षीय सीरीज में हार मिली।
पाटिल ने शानदार वापसी करते हुए 4 ओवर में 3 विकेट लिए। उन्हें स्पिनर श्री चरणी का भी अच्छा साथ मिला। ऑस्ट्रेलिया की आक्रामक शुरुआत की रणनीति उलटी पड़ गई और लगातार विकेट गिरते चले गए। इस जीत के साथ भारत ने टी20 सीरीज अपने नाम कर ली। अब यह बहु-प्रारूप सीरीज वनडे मुकाबलों की ओर बढ़ेगी, जिसकी शुरुआत ब्रिस्बेन में होगी।
Paneer Pasanda: होटल जैसा पनीर पसंदा घर पर बनाएं, स्वाद ऐसा कि देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी
Paneer Pasanda: रेस्टोरेंट में जब भी आप पनीर पसंदा ऑर्डर करते हैं, तो उसकी ग्रेवी की खुशबू और मुलायम पनीर की परतें दिल जीत लेती हैं। हल्की मीठी, हल्की मसालेदार और क्रीमी ग्रेवी में डूबा पनीर पसंदा हर खास मौके की शान होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही होटल जैसा स्वाद अब आप अपने घर की रसोई में भी बेहद आसान तरीके से पा सकते हैं?
अक्सर लोगों को लगता है कि पनीर पसंदा बनाना मुश्किल है और इसमें ज्यादा मेहनत लगती है। जबकि सही सामग्री और स्टेप्स फॉलो किए जाएं तो यह डिश बहुत आसान हो जाती है। आइए जानते हैं होटल स्टाइल पनीर पसंदा बनाने की आसान रेसिपी, जिसे देखकर और चखकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा।
पनीर पसंदा बनाने के लिए सामग्री
- 250 ग्राम पनीर (चौकोर स्लाइस में कटा हुआ)
- 2 बड़े प्याज (बारीक कटे हुए)
- 2 टमाटर (प्यूरी बना लें)
- 1/2 कप ताजा क्रीम
- 8-10 काजू (भिगोकर पेस्ट बना लें)
- 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
- नमक स्वादानुसार
- 2-3 बड़े चम्मच तेल या घी
पनीर पसंदा बनाने की विधि
होटल जैसा पनीर पसंदा घर पर भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले पनीर के स्लाइस को हल्का सा नमक और लाल मिर्च लगाकर अलग रख दें। चाहें तो पनीर को हल्का सा तेल में सुनहरा होने तक सेक सकते हैं। इससे पनीर का स्वाद और टेक्सचर बेहतर हो जाता है।
एक कढ़ाई में तेल या घी गर्म करें। उसमें बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और कच्ची महक खत्म होने तक पकाएं। इसके बाद टमाटर प्यूरी डालें और मसाले हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर मिलाकर अच्छी तरह पकाएं जब तक तेल अलग न होने लगे।
Original Leather: असली लेदर की पहचान चुटकियों में होगी, इन ट्रिक्स को करें फॉलो, नहीं खाएंगे धोखा!
Apple Oats Milkshake: सेब ओट्स मिल्क शेक से दिन की शुरुआत करें, एनर्जी मिलेगी भरपूर
अब तैयार मसाले में काजू का पेस्ट मिलाएं और 2-3 मिनट तक पकाएं। इससे ग्रेवी गाढ़ी और क्रीमी बनेगी। फिर इसमें ताजी क्रीम और थोड़ा सा पानी डालकर ग्रेवी को मनचाही कंसिस्टेंसी तक पकाएं।
अब तैयार ग्रेवी में पनीर स्लाइस डालें और धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकने दें। आखिर में गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर गैस बंद कर दें। ढककर 2-3 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि सारे फ्लेवर अच्छे से मिल जाएं। गरमागरम पनीर पसंदा को बटर नान, तंदूरी रोटी या जीरा राइस के साथ परोसें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















