Responsive Scrollable Menu

PAK vs NZ: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में हुए बड़े बदलाव

PAK vs NZ Toss Update: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड की शुरुआत हो चुकी है, जिसका पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस के लिए जब सिक्का उछला, तो पाकिस्तान के पक्ष में गिरा. जहां, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. नतीजन, न्यूजीलैंड की टीम पहले गेंदबाजी करने मैदान पर उतरेगी.

प्लेइंग-11 में हुए बड़े बदलाव

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पाक कैप्टन ने बताया कि 'प्लेइंग-11 में एक बदलाव हुआ है. फखर जमान खेल रहे हैं और ख्वाजा नफे नहीं खेल रहे हैं.'

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा, 'हमने 3 बदलाव किए हैं. ईश सोढ़ी वापस आ गए हैं और लॉकी भी वापस आ गए हैं. यह मजेदार होना चाहिए, उनके पास कुछ अच्छे स्पिनर हैं.'

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड (PAK vs NA Head to Head)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आज 50वां टी-20 मैच खेला जा रहा है. अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 49 मुकाबले खेले हैं, जिसमें कीवी टीम ने 23 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने 24 मुकाबले जीते हैं. वहीं, 2 मैच बिना नतीजे के रहे हैं.

ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग-11

न्यूजीलैंड : टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन

पाकिस्तान : साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक

ये भी पढ़ें: IND vs SA: फ्री में कहां देख सकेंगे भारत-साउथ अफ्रीका का सुपर-8 का मुकाबला? जानें Live Streaming समेत सभी डिटेल्स

Continue reading on the app

नेपाल के सीमावर्ती जिले में तनाव: सुरक्षा बल तैनात, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू

काठमांडू, 21 फरवरी (आईएएनएस)। नेपाल के दक्षिण-पूर्वी सीमावर्ती जिले रौतहट में स्थानीय प्रशासन ने शनिवार को मुख्यालय गौर के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया। इसकी वजह दो गुटों की झड़प बताई जा रही है। प्रशासन ने हिंसा की आशंका के चलते ये कदम उठाया है।

रौतहट के डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिस (डीएओ) ने एक नोटिस में कहा कि कर्फ्यू ऑर्डर में शनिवार दोपहर 1 बजे से अगली सूचना तक पूरब में मुदबलवा गेट, पश्चिम में लालबकैया डैम, उत्तर में बाम कैनाल और गौर के दक्षिण में गौर कस्टम ऑफिस तक फैले इलाकों में लोगों की आवाजाही और सभी तरह के जमावड़े, सभाएं, जुलूस और प्रदर्शनों पर रोक लगा दी गई है।

भारत की सीमा से लगा रौतहट नेपाल के सबसे गरीब जिलों में से एक है और इसका राजनीतिक और धार्मिक हिंसा का इतिहास रहा है।

रौतहट के चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर दिनेश सागर भुसाल ने आईएएनएस को बताया, ताजा झड़प गुरुवार शाम को तब हुई जब एक बारात में जा रहे लोगों की धर्म विशेष के लोगों से भिड़ंत हो गई। उन्होंने कहा, “शादी के जुलूस में बज रहे तेज म्यूजिक से लोगों को ऐतराज था। संगीत रोकने को लेकर ही दोनों गुटों की बहसबाजी झड़प में बदल गई, और दोनों ओर से एक-दूसरे पर पत्थर बरसाए गए।”

भुसाल ने कहा कि शुक्रवार शाम को शांति समझौते के बावजूद, शनिवार सुबह एक गाड़ी में आग लगाने के बाद तनाव फिर से बढ़ गया, जिससे हालात और बिगड़ गए और स्थानीय प्रशासन को ऐहतियातन कर्फ्यू लगाना पड़ा।

डीएओ ने कहा कि शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस फोर्स की भारी तादाद में तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, और लोगों से संयम बरतने की अपील की गई है।

भुसाल ने कहा, “जब से कर्फ्यू लगाया गया है, हालात काबू में आ गए हैं।”

नेपाल में 5 मार्च को आम चुनाव होने वाले हैं, इसलिए प्रशासन को इस बात की भी फिक्र है कि राजनीतिक मकसद के लिए हालात का फायदा उठाने की कोशिश की जा सकती है। भुसाल ने कहा, “हम ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।”

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

क्या करती हैं शिखर धवन की नई पार्टनर सोफी शाइन, कैसे हुई दोनों की मुलाकात, जानें पढ़ाई से लेकर कमाई तक की डिटेल्स

Who is Sophie Shine Shikhar Dhawan 2nd Wife: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज शिखर धवन ने 40 साल की उम्र में दूसरी बार शादी की है. धवन 21 फरवरी की अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी की है. शिखर धवन की शादी में युजवेंद्र चहल समेत उनके कुछ करीबी दोस्त भी शामिल हुए. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं उनकी दूसरी वाइफ सोफी शाइन. Sat, 21 Feb 2026 21:08:40 +0530

  Videos
See all

Swami Avimukteshwaranand पर लगे आरोप पर Live शो में हुई गर्मा-गर्मी #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T16:10:02+00:00

AI Summit Protest: गलगोटिया यूनिवर्सिटी की गलती के बाद कांग्रेस ने क्यों किया ऐसा? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T16:10:01+00:00

AI Summit Protest: AI समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन का क्या उद्देश्य? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T16:11:04+00:00

Imran Masood: 'Kerala Story 2' पर सवाल सुनकर इमरान मसूद क्यों गरमा गए ? #shorts #imranmasood #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T16:14:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers