Entertainment News Live Updates: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला, रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
Entertainment News Live Updates: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. ‘जेलर 2’ ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 45.55 करोड़ का कलेक्शन किया है. दूसरी ओर टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा है कि सलमान खान और अक्षय कुमार के अलावा शूटर्स ने रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी रेकी की थी. बर्थडे की बात करे तो परिणीति चोपड़ा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं.
केरल में रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन, पटरी से उतरा बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन; कई ट्रेनें प्रभावित
Kerala Landslide: केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में भारी बारिश के बीच रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन हुआ है. जिससे एक ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया है. इस घटना के बाद कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार तड़के पारसाला रेलवे स्टेशन के नजदीक हुए भूस्खलन की चपेट में आने से बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतर गया. गनीमत ये रही कि इस घटना में किसी भी यात्री या रेलवे कर्मचारी को कोई चोट नहीं आई है. दक्षिण रेलवे ने सभी के सुरक्षित होने की पुष्टि की है.
गुरुवार तड़के हुआ रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन
रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भूस्खलन की ये घटना गुरुवार तड़के 2.19 बजे हुई. जिसकी चपेट में ट्रेन संख्या 22619 बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस आ गई. भूस्खलन की जानकारी मिलते ही ट्रेन को पारसाला के पास रोक दिया गया. इसके बाद जांच में इंजन के पटरी से उतरने का पता चला. हादसे के कारण नेय्याट्टिंकरा-पारसाला रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई है.
Thiruvananthapuram, Keralam: Train services were heavily disrupted in the Neyyattinkara-Parassala section after Train No. 22619 Bilaspur–Tirunelveli Express was stopped following a landslide near Parassala Railway Station today at 2:19 AM. The locomotive of the train derailed…
— ANI (@ANI) October 22, 2026
वहीं फिलहाल रेलवे ने ट्रेन को आगे रवाना करने के लिए वैकल्पिक इंजन भेजने का इंतजाम किया है. साथ ही प्रभावित ट्रैक की मरम्मत और रेल यातायात बहाल करने के लिए दुर्घटना राहत ट्रेन (ART) को कर्मचारियों और आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर भेज दिया गया है. इसके साथ ही रेलवे की टीमें घटनास्थल पर ट्रैक को बहाल करने के काम में जुटी हुई हैं.
भूस्खलन के बाद रास्ते में रोकी गईं तीन ट्रेनें
रेलवे ट्रैक पर हुए भूस्खलन के चलते रेल यातायात पर असर पड़ा है. इस घटना के बाद तीन ट्रेनों को बीच रास्ते में रोकना पड़ा है. इनमें तांबरम-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल स्पेशल ट्रेन को एरणियल, मदुरै-पुनालुर एक्सप्रेस को नॉर्थ पनकुडी और तांबरम-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल अमृत भारत एक्सप्रेस को नांगुनेरी में रोका गया है.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








