Aaj Ka mausam: कहीं बारिश, कहीं बढ़ेगी ठंड! दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक बदलेगा मौसम, 15 राज्यों पर IMD की नजर
Weather News: अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम दो अलग-अलग रंग दिखा रहा है. एक तरफ दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तापमान गिरने से सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है, तो दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण कई राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है.
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर भी मैदानी क्षेत्रों तक पहुंच रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 22 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. ऐसे में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज और बदल सकता है. पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई. इसके बाद कुछ क्षेत्रों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है. अगले कुछ दिनों में मौसम में होने वाले बदलाव के कारण सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ सकता है.
दिल्ली-NCR में सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड, दिन में धूप
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है. सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है, जबकि दोपहर में धूप के कारण गर्मी का अहसास बना हुआ है. पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम बदलने और उत्तर भारत में तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: अगले 12 घंटे में बदल सकता है मौसम, 14 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी; जानें IMD का अपडेट
हालांकि, दिल्ली-NCR में तत्काल भारी बारिश की संभावना को लेकर स्पष्ट अंतर समझना जरूरी है. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ हिस्सों में 24 और 25 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण की समस्या भी चिंता बढ़ा रही है. मौसम में बदलाव के साथ लोगों को तापमान के अलावा हवा की गुणवत्ता पर भी नजर रखनी होगी.
यहां हो सकती है बारिश
मानसून की विदाई के बाद भी देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और वायुमंडलीय गतिविधियों के कारण दक्षिण और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की आशंका है.
मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, लक्षद्वीप, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड और असम समेत कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम का वास्तविक असर अलग-अलग जिलों में अलग हो सकता है.
यूपी, एमपी और राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट के कारण सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने लगी है. लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान बताया गया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ जैसे इलाकों में भी मौसम में बदलाव महसूस किया जा रहा है.
मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. भोपाल में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस बताया गया है. जयपुर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि, इन शहरों के तापमान में आगे कितना बदलाव होगा, यह स्थानीय मौसम परिस्थितियों पर निर्भर करेगा. बारिश की संभावना वाले क्षेत्रों में लोगों को मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान पर नजर रखनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: Explainer: क्या दिवाली के मजे में खलल डालेगी बारिश? मौसम विभाग ने दिया नवंबर की बारिश पर ये अपडेट...
पहाड़ों की बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम में बदलाव का असर मैदानी क्षेत्रों पर भी पड़ सकता है. पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ने की संभावना है. IMD ने उत्तराखंड में 23 से 26 अक्टूबर और हिमाचल प्रदेश में 24 और 25 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान दिया है. जम्मू-कश्मीर और आसपास के पहाड़ी इलाकों में भी 23 से 25 अक्टूबर के बीच बारिश की संभावना है.
पेरिस में विरोध प्रदर्शनों पर लगाया गया पूरी तरह से प्रतिबंध! मैक्रों सरकार ने जारी किया आदेश
France Protest: फ्रांस की राजधानी पेरिस में पिछले कई दिनों से हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इस बीच मैक्रों सरकार ने राजधानी के कई इलाकों में आज यानी गुरुवार को सभी तरह के विरोध प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगाने का एलान किया है. दरअसल, फ्रांस की राजधानी पेरिस में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस ने शहर के कई प्रमुख इलाकों में प्रदर्शन करने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है.
पेरिस पुलिस ने बुधवार को एलान किया कि यह प्रतिबंध गुरुवार सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक लागू रहेगा. इसके साथ ही फ्रांसीसी सरकार को आने वाले दिनों में विरोध-प्रदर्शनों के और तेज होने की आशंका भी जताई है.
इन इलाकों में नहीं कर सकेंगे विरोध प्रदर्शन
पेरिस पुलिस के आदेश के मुताबिक, राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एलिसी पैलेस और संसद के दोनों सदनों के आसपास के क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी. इसके साथ ही राजधानी के लूवर संग्रहालय और चैंप्स-एलिसीस जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के आसपास भी प्रदर्शन करने पर रोक लगाई गई है.
Conformément aux instructions du Premier ministre @SebLecornu et du ministre de l’Intérieur @NunezLaurent, afin de protéger les personnes et les biens des risques de violences et de pillages commis ces derniers jours, le @prefetpolice a pris des arrêtés périmétriques… pic.twitter.com/VJzAqFHGUS
— Préfecture de Police (@prefpolice) October 21, 2026
भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बता दें कि फ्रांस में पिछले कई दिनों से महंगाई के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं और जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इन विरोध प्रदर्शनों ने अब हिंसक रूप ले लिया है. ऐसे में भारतीय दूतावास ने पेरिस और फ्रांस में रह रहे अपने नागरिकों को पर्यटकों के लिए सुरक्षा संबंधी एडवाइजरी जारी की है. इसके साथ ही दूतावास ने लोगों को सतर्क रहने और प्रदर्शन वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है.
Advisory for Indian Nationals in France and Those Travelling to France
— India in France (@IndiaembFrance) October 21, 2026
In view of the recent developments and localised curfews imposed in France, please remain vigilant and exercise due caution. Please avoid large gatherings and crowded places where protests are taking place,… pic.twitter.com/WNG4FImL7j
भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि स्थानीय प्रशासन की ओर से कर्फ्यू लगाए जाने और सड़कों के साथ सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के प्रभावित होने की भी आशंका है. ऐसे में भारतीय नागरिक फ्रांसीसी अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें और किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए पहले से सावधानी बरतें.
अपनी फ्लाइट्स की जानकारी लेने की भी दी सलाह
इसके साथ ही भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से अपने फ्लाइट्स की स्थिति और समय में संभावित बदलाव के बारे में लगातार जानकारी देते रहने की सलाह दी है. दूतावास ने कहा है कि वे अपनी उड़ानों की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन या ट्रैवल एजेंसी के संपर्क में रहें. इसके साथ ही स्थानीय समाचारों और प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखने की भी अपील की है. भारतीय दूतावास ने आपात स्थिति में मदद के लिए पेरिस स्थित भारतीय दूतावास के नंबर +33 6 48 34 00 63 पर संपर्क करने की सलाह दी है.
ये भी पढ़ें: फ्रांस में हिंसक हुआ 'येलो वेस्ट' प्रदर्शन, अब तक 481 लोग गिरफ्तार, देश भर में 90,000 सुरक्षाबल तैनात
ट्रंप ने अशांति के लिए प्रवासियों को ठहराया जिम्मेदार
फ्रांस में हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी बयान सामना आया. ट्रंप ने इस अशांति के लिए "प्रवासियों, जिहादियों और कम्युनिस्टों" को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि इन लोगों ने (फ्रांस) कब्जा कर लिया, लूटपाट की और उसे पूरी तरह जला दिया. अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के लिए प्रचार के दौरान ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने मैक्रों को इमिग्रेशन के बारे में चेतावनी दी थी, लेकिन फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने सीमाएं बंद करने से इनकार कर दिया.
ये भी पढ़ें: पेरिस बन जाएगा मुस्लिम शहर? ऐसा क्यों बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








