Responsive Scrollable Menu

पेरिस में विरोध प्रदर्शनों पर लगाया गया पूरी तरह से प्रतिबंध! मैक्रों सरकार ने जारी किया आदेश

France Protest: फ्रांस की राजधानी पेरिस में पिछले कई दिनों से हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इस बीच मैक्रों सरकार ने राजधानी के कई इलाकों में आज यानी गुरुवार को सभी तरह के विरोध प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगाने का एलान किया है. दरअसल, फ्रांस की राजधानी पेरिस में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस ने शहर के कई प्रमुख इलाकों में प्रदर्शन करने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है.

पेरिस पुलिस ने बुधवार को एलान किया कि यह प्रतिबंध गुरुवार सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक लागू रहेगा. इसके साथ ही फ्रांसीसी सरकार को आने वाले दिनों में विरोध-प्रदर्शनों के और तेज होने की आशंका भी जताई है.

इन इलाकों में नहीं कर सकेंगे विरोध प्रदर्शन

पेरिस पुलिस के आदेश के मुताबिक, राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एलिसी पैलेस और संसद के दोनों सदनों के आसपास के क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी. इसके साथ ही राजधानी के लूवर संग्रहालय और चैंप्स-एलिसीस जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के आसपास भी प्रदर्शन करने पर रोक लगाई गई है.

भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

बता दें कि फ्रांस में पिछले कई दिनों से महंगाई के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं और जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इन विरोध प्रदर्शनों ने अब हिंसक रूप ले लिया है. ऐसे में भारतीय दूतावास ने पेरिस और फ्रांस में रह रहे अपने नागरिकों को पर्यटकों के लिए सुरक्षा संबंधी एडवाइजरी जारी की है. इसके साथ ही दूतावास ने लोगों को सतर्क रहने और प्रदर्शन वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है.

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि स्थानीय प्रशासन की ओर से कर्फ्यू लगाए जाने और सड़कों के साथ सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के प्रभावित होने की भी आशंका है. ऐसे में भारतीय नागरिक फ्रांसीसी अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें और किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए पहले से सावधानी बरतें.

अपनी फ्लाइट्स की जानकारी लेने की भी दी सलाह

इसके साथ ही भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से अपने फ्लाइट्स की स्थिति और समय में संभावित बदलाव के बारे में लगातार जानकारी देते रहने की सलाह दी है. दूतावास ने कहा है कि वे अपनी उड़ानों की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन या ट्रैवल एजेंसी के संपर्क में रहें. इसके साथ ही स्थानीय समाचारों और प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखने की भी अपील की है. भारतीय दूतावास ने आपात स्थिति में मदद के लिए पेरिस स्थित भारतीय दूतावास के नंबर +33 6 48 34 00 63  पर संपर्क करने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें: फ्रांस में हिंसक हुआ 'येलो वेस्ट' प्रदर्शन, अब तक 481 लोग गिरफ्तार, देश भर में 90,000 सुरक्षाबल तैनात

ट्रंप ने अशांति के लिए प्रवासियों को ठहराया जिम्मेदार

फ्रांस में हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी बयान सामना आया. ट्रंप ने इस अशांति के लिए "प्रवासियों, जिहादियों और कम्युनिस्टों" को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि इन लोगों ने (फ्रांस) कब्जा कर लिया, लूटपाट की और उसे पूरी तरह जला दिया. अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के लिए प्रचार के दौरान ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने मैक्रों को इमिग्रेशन के बारे में चेतावनी दी थी, लेकिन फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने सीमाएं बंद करने से इनकार कर दिया.

ये भी पढ़ें: पेरिस बन जाएगा मुस्लिम शहर? ऐसा क्यों बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ 1st T20I Live: न्यूजीलैंड में टीम इंडिया का पहला इम्तेहान आज, अनजान क्राइस्टचर्च में मिलेगी जीत?

India vs New Zealand Live: भारतीय टीम 4 साल के बाद न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज खेलने पहुंची है और पिछली सीरीज के कई सितारे इस बार भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. Thu, 22 Oct 2026 10:14:51 +0530

  Videos
See all

Maharashtra: वाशिम में पथराव के बाद पुलिस का पहरा #shorts #latest #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-22T03:24:57+00:00

Maharashtra: पथराव के बाद वाशिम में सुरक्षा बढ़ाई गई #security #shorts #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-22T03:30:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers