पाकिस्तान का निवेश-जीडीपी अनुपात 13.8 प्रतिशत के साथ एशिया में सबसे कम: रिपोर्ट
नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान का निवेश-से-जीडीपी अनुपात 13.8 प्रतिशत पर पहुंच गया है, जो 2025 में बांग्लादेश के 22.4 प्रतिशत से काफी कम है। एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि इस आंकड़े के साथ पाकिस्तान एशिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे कम निवेश करने वाला देश बन गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक क्षेत्रीय प्रतिस्पर्धियों जैसे भारत और वियतनाम में निवेश स्तर 30 प्रतिशत से ऊपर बना हुआ है, जबकि पाकिस्तान ने वित्त वर्ष 2022 में अपने उच्चतम स्तर पर भी केवल 15.6 प्रतिशत निवेश अनुपात हासिल किया था।
‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा हाइब्रिड और बहुदलीय राजनीतिक व्यवस्था के तहत व्यापक आर्थिक स्थिरता के दावों के बावजूद निवेशकों का भरोसा और वास्तविक निवेश परिणाम कमजोर बने हुए हैं। इसका मुख्य कारण संरचनात्मक बाधाओं का दूर न होना बताया गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि किसी औद्योगिक परियोजना की स्थापना के लिए अब भी लगभग 25 नियामकीय मंजूरियों की आवश्यकता होती है, जिससे परियोजनाओं की समयसीमा लंबी हो जाती है और अनिश्चितता बढ़ती है।
कॉरपोरेट क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने निजी तौर पर निवेश सुविधा परिषद (इन्वेस्टमेंट फैसिलिटेशन काउंसिल) के प्रदर्शन पर निराशा जताई है। यह परिषद ‘सिंगल-विंडो’ प्रणाली के रूप में लालफीताशाही कम करने के उद्देश्य से बनाई गई थी। हालांकि इसके नेतृत्व को अनुशासित और क्रियान्वयन-उन्मुख माना जाता है, लेकिन कारोबारी प्रतिनिधियों का कहना है कि अत्यधिक कठोरता के कारण निवेश रणनीति में नवाचार सीमित हो गया है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान का निवेश अनुपात वित्त वर्ष 2022 के 15.6 प्रतिशत से घटकर वित्त वर्ष 2024 में 13.1 प्रतिशत रह गया था, जो वित्त वर्ष 2025 में आंशिक सुधार के साथ 13.8 प्रतिशत पर पहुंचा। इसके विपरीत, भारत में यह अनुपात 32–35 प्रतिशत और वियतनाम में 30–33 प्रतिशत के बीच बना हुआ है। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि 15 प्रतिशत से कम का निवेश स्तर पाकिस्तान की आर्थिक विकास क्षमता को क्षेत्रीय देशों की तुलना में काफी सीमित कर देता है।
रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान का निर्यात अक्टूबर में 2.85 अरब डॉलर से घटकर दिसंबर में 2.32 अरब डॉलर रह गया था, हालांकि जनवरी 2026 में यह बढ़कर 3.06 अरब डॉलर हो गया। वहीं आयात 5 से 6 अरब डॉलर के आसपास उच्च स्तर पर बना रहा, जिससे व्यापार घाटा लगातार बड़ा बना हुआ है।
पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मार्केट इकोनॉमी (प्राइम) की रिसर्च इकोनॉमिस्ट मरियम अयूब ने कहा, “पाकिस्तान का निवेश अनुपात क्षेत्र से संरचनात्मक रूप से अलग-थलग है। झटकों का सामना करने वाली अर्थव्यवस्थाएं भी पाकिस्तान से कहीं अधिक निवेश बनाए रखती हैं, जो अस्थायी कमजोरी के बजाय गहरे घरेलू अवरोधों की ओर संकेत करता है।”
--आईएएनएस
डीएससी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
लिफ्ट में फंसी दो बच्चियों की जान पर आई आफत, बड़ी बहन की बहादुरी ने टाला बड़ा हादसा
सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ पता नहीं होता. कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो दिल दहला देते हैं. इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे. यह वीडियो लिफ्ट के अंदर का है, जहाँ दो छोटी बच्चियां एक भयानक हादसे का शिकार होते-होते बचीं.
दरवाजे में फंसा पैर
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो छोटी बच्चियां लिफ्ट के अंदर हैं और एक बच्ची बाहर की तरफ है. इसी दौरान बड़ी बच्ची लिफ्ट के गेट को रोककर खड़ी रहती है ताकि सब सुरक्षित अंदर-बाहर हो सकें. लेकिन तभी अचानक लिफ्ट का दरवाजा बंद होने लगता है और बड़ी बच्ची का एक पैर बाहर ही रह जाता है. लिफ्ट चलने की स्थिति में थी और स्थिति बेहद खतरनाक हो गई थी.
मदद आने तक बनी रही ढाल
हैरानी की बात यह है कि इतनी छोटी उम्र होने के बावजूद बड़ी बच्ची बिल्कुल नहीं घबराई. उसने अपनी पूरी ताकत लगाकर लिफ्ट के गेट को बंद होने से रोका और लगातार मदद के लिए आवाज़ लगाती रही. वीडियो में दिख रहा है कि वह आखिरी पल तक अपना पैर दरवाजे के बीच लगाए रखती है ताकि लिफ्ट लॉक न हो जाए और उसकी छोटी बहन को कोई नुकसान न पहुँचे. उसकी हिम्मत और समझदारी वाकई काबिल-ए-तारीफ है.
महिलाओं ने पहुंचकर बचाई जान
बच्ची की चीख-पुकार सुनकर पास मौजूद कुछ महिलाएं तुरंत वहाँ पहुँचीं. उन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट के दरवाजे को खोला और दोनों बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाला. जब बच्चियां बाहर आईं, तब जाकर सबकी जान में जान आई. यह पूरी घटना लिफ्ट में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो अब तेज़ी से वायरल हो रही है.
सोशल मीडिया पर मिल रही खूब वाहवाही
इस वीडियो को देखने के बाद लोग बच्ची को 'सुपरहीरो' बता रहे हैं. यूज़र्स का कहना है कि अगर बच्ची ज़रा भी घबरा जाती या अपना पैर हटा लेती, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी. इस घटना ने एक बार फिर लिफ्ट के इस्तेमाल के दौरान बच्चों की सुरक्षा और बड़ों की निगरानी की ज़रूरत पर बहस छेड़ दी है. फिलहाल, हर कोई इस नन्ही जान की बहादुरी को सलाम कर रहा है.
एक लिफ्ट के अंदर की ओर दो छोटी बच्चियां थी और बाहर एक छोटी बच्ची. एक बड़ी बच्ची लिफ्ट के गेट पर रोके हुए खड़ी थी. बड़ी बच्ची का पांव बाहर की ओर गया और लिफ्ट बंद हो गयी. दोनो छोटी बच्चियां अंदर फंस गयी. गेट को जबरदस्ती रोककर बड़ी बच्ची ने लिफ्ट चलने से रोका और फिर चीखकर मदद मांगी.… pic.twitter.com/T5gczgYrVp
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) February 21, 2026
ये भी पढ़ें- नीले ड्रम से बना दिया शानदार गिटार, शख्स के जुगाड़ और हुनर को देख हैरान हुए लोग
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






















