Responsive Scrollable Menu

ईरान पर हमले की धमकियों के बीच इजरायल ने इस इस्लामिक देश पर बरपाया कहर, कई मारे

अमेरिका के साथ मिलकर ईरान को हमले की धमकी दे रहे इजरायल ने लेबनान पर हवाई हमला किया है। हिज्बुल्लाह के एक कमांड सेंटर को तबाह करने के बाद इजरायल ने कहा कि यह आतंकवादी हमले की प्लानिंग बना रहे थे। इसलिए इन्हें मार डाला गया।

Continue reading on the app

Health Insurance: माता-पिता के लिए अलग से हेल्थ इंश्योरेंस खरीदना बेहतर या फैमिली फ्लोटर में शामिल करना?

Health Insurance tips: माता-पिता की बढ़ती उम्र के साथ एक सवाल लगभग हर परिवार के सामने आता है कि उनके लिए हेल्थ इंश्योरेंस कैसे लिया जाए? क्या उन्हें फैमिली फ्लोटर प्लान में जोड़ देना सही है, या उनके लिए अलग से हेल्थ पॉलिसी लेना बेहतर रहता है? इंश्योरेंस एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ज्यादातर मामलों में जोखिम अलग रखना ज्यादा समझदारी भरा फैसला होता है।

फैमिली फ्लोटर में माता-पिता को जोड़ना पहली नजर में आसान और सस्ता लग सकता है लेकिन इसके कई असर होते हैं। इंश्योरेंस कंपनियां फ्लोटर का प्रीमियम परिवार के सबसे उम्रदराज सदस्य के आधार पर तय करती। यानी अगर माता-पिता को प्लान में जोड़ा जाता है तो पूरे परिवार का प्रीमियम तेजी से बढ़ सकता।

फ्लोटर में सम इंश्योर्ड साझा होता
इसके अलावा फ्लोटर में सम इंश्योर्ड सभी के लिए साझा होता। अगर माता-पिता की अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ती है तो बड़ा हिस्सा वहीं खर्च हो सकता है। ऐसे में साल के बाकी समय में बाकी परिवार के लिए कवरेज कम पड़ सकता।

माता-पिता के लिए अलग पॉलिसी बेहतर
विशेषज्ञों का कहना है कि 60 साल के बाद बीमारियों का खतरा बढ़ जाता। हार्ट की समस्या, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज में खर्च काफी ज्यादा होता है। भारत में मेडिकल महंगाई भी हर साल दो अंकों में बढ़ रही है। ऐसे में साझा कवरेज जल्दी खत्म हो सकता है।

इंश्योरेंस एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर माता-पिता रिटायरमेंट के बाद खुद से पॉलिसी लेने की कोशिश करते हैं तो मेडिकल हिस्ट्री की वजह से प्रीमियम ज्यादा हो सकता। कई बार बीमारियों के कारण पॉलिसी में एक्सक्लूजन या क्लेम रिजेक्शन का खतरा भी रहता है। हालांकि अलग पॉलिसी लेना भी हर परिवार के लिए आसान नहीं होता। सीनियर सिटिजन हेल्थ प्लान महंगे होते हैं और समय के साथ प्रीमियम बढ़ता भी रहता है। अगर माता-पिता की नियमित आय नहीं है तो पॉलिसी जारी रखना मुश्किल हो सकता है।

ऐसे में विशेषज्ञ एक संतुलित तरीका सुझाते हैं। अगर माता-पिता अपेक्षाकृत स्वस्थ हैं और परिवार के पास 20 लाख या उससे ज्यादा का बड़ा सम इंश्योर्ड है, तो अस्थायी रूप से फ्लोटर में जोड़ना काम कर सकता है। लेकिन लंबे समय के लिए अलग पॉलिसी ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है।

अलग हेल्थ पॉलिसी के क्या फायदे?
अलग पॉलिसी का एक फायदा यह भी है कि बच्चे खुद प्रीमियम भरकर टैक्स बचा सकते हैं। पुराने टैक्स सिस्टम के तहत माता-पिता (60 साल से ऊपर) के लिए दिए गए प्रीमियम पर 50 हजार रुपये तक की टैक्स छूट मिलती है।

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि पति-पत्नी और बच्चों के लिए फैमिली फ्लोटर सही रहता है लेकिन माता-पिता के लिए अलग हेल्थ इंश्योरेंस बेहतर सुरक्षा देता है। इससे एक पीढ़ी की मेडिकल जरूरतें दूसरी पीढ़ी के कवरेज को प्रभावित नहीं करतीं।

सबसे अहम बात है समय पर योजना बनाना। अगर बच्चों ने माता-पिता के लिए जल्दी पॉलिसी ले ली तो प्रीमियम कम रहता है और वेटिंग पीरियड भी समय पर पूरा हो जाता है। इससे भविष्य में क्लेम करना आसान हो जाता है।
(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SA Playing-11: संजू सैमसन के लिए बनेगी जगह? टीम इंडिया की प्लेइंग-11 पर मिला बड़ा जवाब

India vs South Africa Probable Playing 11: भारतीय टीम में कोई बड़ा फेरबदल होने की संभावना नहीं है. सबसे बड़ा सवाल सिर्फ अभिषेक और संजू सैमसन को लेकर ही है, जिसका जवाब खुद कप्तान ने दे दिया है. Sat, 21 Feb 2026 19:00:18 +0530

  Videos
See all

Delhi Terror Alert: राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश रच रहा Lashkar-e-Taiba #delhialert #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T13:40:00+00:00

Heart Touching Story: कबाड़ में मिला करोड़ों का सोना? 6 महीने बाद बड़ा खुलासा! Moral Stories #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T13:45:00+00:00

इस्तीफे के बाद बोले Congress नेता Hemant Katare ने दी सफाई #shorts #shortsvideo #viral #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T13:39:29+00:00

शिवपाल का श्राप, माता प्रसाद पांडे साफ ! UP Budget 2026 I Yogi Adityanath I Economic Development #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T13:41:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers