Responsive Scrollable Menu

भाजपा विधायक 5 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाए:कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस ने प्लान बनाकर पकड़ा, ठेकेदार से 11 लाख रुपए मांगे थे

कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार को भाजपा विधायक चंद्रू लामाणी को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। यह कार्रवाई गडग लोकायुक्त पुलिस ने एक ठेकेदार की शिकायत के आधार पर जाल बिछाकर की। ठेकेदार से 11 लाख रुपए की मांगे थे लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार, यह रिश्वत मांग लघु सिंचाई विभाग के कामों से जुड़ी थी, जिसमें सड़क के किनारे रिटेनिंग वॉल (सहायक दीवार) बनाने का काम शामिल था। आरोप है कि विधायक ने काम करवाने के लिए ठेकेदार से 11 लाख रुपए की मांग की थी। जाल बिछाने की कार्रवाई के दौरान 5 लाख रुपए लेते समय उन्हें पकड़ा गया। शिरहट्टी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक के साथ उनके निजी सहायक मंजूनाथ वाल्मीकि और गुरु नाइक को भी इस मामले में हिरासत में लिया गया है। लोकायुक्त ने बयान में कहा कि तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है और जांच जारी है। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी विधायक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7(ए) और 7(एए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता विजय पुजार इस जिले के चिंचली गांव के रहने वाले क्लास-1 ठेकेदार हैं। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें: कर्नाटक में मेडिकल स्टूडेंट ने प्रोफेसर को पीटा, VIDEO:एग्जाम हॉल में फोन से चीटिंग करते पकड़ा था; छात्र ने पेपर छीनने पर हमला किया कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के डॉ. मलाकरेड्डी होम्योपैथिक कॉलेज में एग्जाम के दौरान चीटिंग करने से रोके जाने पर स्टूडेंट ने प्रोफेसर की पिटाई कर दी। घटना इंटरनल एग्जाम के दौरान घटी, जिसका वीडियो क्लासरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

'समुद्र में खोद देंगे कब्र', US सेना की घेराबंदी पर खामेनेई की धमकी; इन हथियारों के डर से ईरान में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे ट्रंप

तेहरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच पेंटागन ने ट्रंप को कई मिलिट्री हालात बताए हैं। कथित तौर पर बताए गए सबसे नाटकीय ऑप्शन में से एक ईरान के टॉप लीडरशिप का सिर कलम करना होगा।

Continue reading on the app

  Sports

टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 में आज श्रीलंका और इंग्लैंड की भिड़ंत, जानें कैंडी की पिच रिपोर्ट, मौसम और दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

टी20 वर्ल्ड कप में नॉकआउट की जंग तेज हो गई है। सुपर-8 स्टेज का दूसरा अहम मुकाबला आज श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। दोनों ही टीमें ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन कर यहां पहुंची हैं, जहां उन्होंने 4 में से 3-3 मुकाबलों में जीत दर्ज की। यह … Sun, 22 Feb 2026 11:05:30 GMT

  Videos
See all

BHU Firing Incident: BHU में आधी रात को चली गोली! सुरक्षा को लेकर छात्रों का भारी हंगामा #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T05:40:38+00:00

Breaking News: दिल्ली पुलिस का आतंकियों के मददगारों पर शिकंजा! | Bengal | Delhi Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T05:40:00+00:00

PM Modi Inaugurate Namo Bharat | 55 मिनट में मेरठ से दिल्ली, PM मोदी आज करेंगे नमो भारत का शुभारंभ #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T05:38:46+00:00

BJYM: 'कांग्रेसियों को करना चाहिए राहुल का विरोध' #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T05:40:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers