Responsive Scrollable Menu

महादेव के भस्म श्रृंगार का रहस्य, जानें भगवान शिव क्यों लगाते हैं शरीर पर राख

सनातन परंपरा में भगवान शिव का भस्म श्रृंगार अत्यंत महत्वपूर्ण है. यह नश्वरता, वैराग्य और इच्छाओं पर विजय का प्रतीक है. जानें महादेव के इस अलौकिक स्वरूप के पीछे छिपे गहरे अर्थ.

The post महादेव के भस्म श्रृंगार का रहस्य, जानें भगवान शिव क्यों लगाते हैं शरीर पर राख appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

सलमान खान ने सोहेल को दी आगे बढ़ने की सलाह:बोले- किसी को डेट करना शुरू करो; बेटे से कराई वीडियो कॉल में बात

एक्टर सलमान खान ने हाल ही में अपने छोटे भाई सोहेल खान को उनके तलाक के बाद आगे बढ़ने और किसी को डेट करने की सलाह दी। हाल ही में सलमान खान शो अलायंस के नए एपिसोड में पहुंचे थे, जिसमें सोहेल बतौर कंटेस्टेंट भाग ले रहे हैं। बातचीत के दौरान सलमान ने सोहेल और सीमा सजदेह की शादी का जिक्र करते हुए कहा कि हर रिश्ते में मुश्किल दौर और झगड़े आते हैं। उन्होंने कहा, ‘तुम खुद पर कुछ दोष ले रहे हो। मैं समझता हूं कि तुम यह नहीं कहोगे कि यह आपसी फैसला था। मैंने सीमा के कुछ इंटरव्यू देखे, जिनमें उन्होंने कहा कि रिश्ता टॉक्सिक था और झगड़े होते थे।' उन्होंने आगे कहा, 'हर कपल के बीच झगड़े होते हैं। यह आपके ऊपर है कि रिश्ते में बने रहना है या अलग होना है। एक भाई होने के नाते मैं जानता हूं कि तुमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की और उसने भी की, लेकिन उस समय हालात तुम्हारे पक्ष में नहीं थे।’ सलमान बोले- अब किसी को डेट करो और आगे बढ़ो सलमान ने सोहेल को नई शुरुआत करने की सलाह देते हुए कहा, ‘किसी को डेट करना शुरू करो। आगे बढ़ो। तुम जानते हो न कि हमारा दिमाग हमारे साथ कैसे खेल खेलता है? दिमाग की यही आदत है। चाहे जिंदगी की बाकी सारी चीजें कितनी भी अच्छी चल रही हों, लेकिन अगर एक भी ऐसी बात हो जो तुम्हें परेशान कर रही हो, तो तुम बाकी की 99.9% अच्छी चीजों को भूल जाते हो।’ उन्होंने आगे कहा कि फिर पूरा ध्यान उसी एक नेगेटिव बात पर टिक जाता है। तुम सोचते रहते हो, 'यार, ये चीज मेरे हित में नहीं है… ये नेगेटिव है… ये मुझे परेशान कर रही है और फिर तुम्हारा दिमाग बार-बार उसी एक बात पर जाता है, उसी के बारे में सोचता रहता है। पिछले कुछ हफ्तों से परिवार को मिस कर रहे सोहेल की सलमान ने अपने फोन से बेटे निर्वाण से वीडियो कॉल पर बात कराई। बेटे से बात कर सोहेल इमोशनल और खुश हो गए। सोहेल और सीमा ने भागकर शादी की थी सोहेल और सीमा की पहली मुलाकात चंकी पांडे की सगाई की पार्टी में हुई थी। सोहेल पहली नजर में ही सीमा को दिल दे बैठे। जल्द ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। लेकिन अलग-अलग धर्म होने की वजह से सीमा का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। परिवार के विरोध के बावजूद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। 15 मार्च 1998 को, जिस दिन सोहेल की पहली डायरेक्टेड फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' रिलीज हुई, उसी दिन दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। पहले आर्य समाज मंदिर में फेरे लिए और फिर निकाह किया। उनका पहला बेटा निर्वाण 2000 में और दूसरा बेटा योहान 2011 में हुआ। दोनों 2022 में अलग हो गए।

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs WI 2nd Test: साजिद खान की फिरकी में फंसी वेस्टइंडीज की टीम, दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने कसा शिकंजा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज पर अपना शिकंजा कस लिया है. पाकिस्तान ने स्पिनरों के दमदार प्रदर्शन से मेजबान टीम की दूसरी पारी में 102 रन पर 6 विकेट गिरा दिए हैं. इस तरह वेस्टइंडीज के पास सिर्फ 60 रनों की बढ़त बन पाई है. ऐसे में पाकिस्तान की टीम वेस्टइंडीज को जल्दी समेट कर छोटे लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश करेगी. Wed, 5 Aug 2026 10:53:12 +0530

  Videos
See all

Viral Video माथे में सिंदूर नहीं, अपनी मौत भर रहे थे राजा! #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T05:02:12+00:00

Viral Video | टाइगर की घर वापसी ने जीत लिया दिल! | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T05:02:17+00:00

Uttarakhand News : उत्तराखंड में पहचान छिपाकर धोखाधड़ी! | Breaking News| Uttarakhand Crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T05:05:59+00:00

Turbulence में फँसी Thailand के Phuket से Delhi आ रही Air India Flight की अंदर की तस्वीरें सामने आई #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T05:03:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers