बिहार सरकार की बड़ी पहल, डिस्चार्ज से पहले मिलेगा नवजात का जन्म प्रमाण पत्र; नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर
Bihar News: बिहार में अब प्रसव के बाद माता-पिता को जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अलग से अस्पताल या सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. राज्य सरकार ने बड़ी पहल करते हुए सदर अस्पताल समेत सभी सरकारी अस्पतालों में नई व्यवस्था शुरू करने का फैसला किया है. अब मां को अस्पताल से छुट्टी देने से पहले ही नवजात शिशु का जन्म प्रमाण पत्र तैयार कर दिया जाएगा.
स्वाथ्य विभाग ने सभी जिलों को जारी किए निर्देश
राज्य मुख्यालय के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को आदेश जारी कर दिए हैं. सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने अस्पताल प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी महिला को डिस्चार्ज करने से पहले उसके बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाना अनिवार्य होगा. इस संबंध में रजिस्ट्रार, जन्म एवं मृत्यु निबंधन की ओर से भी पत्र जारी कर समय पर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने को कहा गया है.
कैसी होगी नई व्यवस्था
नई व्यवस्था के तहत बच्चे के जन्म के साथ ही अस्पताल में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. अस्पताल प्रशासन उसी समय जरूरी जानकारी पोर्टल पर दर्ज करेगा और वहीं से जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा. इससे पूरी प्रक्रिया तेज, आसान और पारदर्शी बनेगी. अभिभावकों को अलग से आवेदन करने या किसी अन्य कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं होगी.
जन्म प्रमाण पत्र की महत्वता बताने का भी निर्देश जारी
अस्पतालों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं और उनके परिजनों को जन्म प्रमाण पत्र के महत्व के बारे में जागरूक करें. आज के समय में जन्म प्रमाण पत्र बेहद जरूरी दस्तावेज बन चुका है. स्कूल में दाखिला, सरकारी योजनाओं का लाभ, आधार कार्ड बनवाने और अन्य जरूरी कागजात के लिए इसकी आवश्यकता होती है.
नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
अब तक कई मामलों में नामकरण के बाद माता-पिता को फिर अस्पताल या नगर निकाय कार्यालय जाना पड़ता था. सर्वर या कागजी प्रक्रिया में देरी के कारण कई दिनों तक चक्कर लगाने पड़ते थे. नई व्यवस्था लागू होने से इन समस्याओं से राहत मिलेगी. सरकार का मानना है कि इससे जन्म निबंधन प्रणाली और मजबूत होगी और लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी.
यह भी पढ़ें: Bihar News: सोनपुर से उड़ेगी बिहार की उड़ान! बनने जा रहा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कैबिनेट की मंजूरी
कुत्ते की पिटाई पर टूटी शादी, प्रयागराज में बारातियों और घरातियों के बीच जमकर चले लात-घूंसे
सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से जो खबर आई है, उसने सबको हैरान कर दिया है. यहाँ एक पालतू कुत्ते को लेकर बात इतनी बिगड़ गई कि देखते ही देखते खुशी का माहौल जंग के मैदान में बदल गया. मामला इतना बढ़ गया कि दूल्हा और दुल्हन एक होने के बजाय हमेशा के लिए अलग हो गए.
कुत्ते के भौंकने पर शुरू हुआ बवाल
जानकारी के मुताबिक, यह घटना खागा क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस की है. दुल्हन का परिवार प्रयागराज से आया था और दूल्हा पक्ष बारात लेकर पहुंचा था. शादी की लगभग सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं और कुछ आखिरी रस्में बाकी थीं. इसी बीच दुल्हन का पालतू कुत्ता, जिसे थोड़ी दूरी पर बांधा गया था, अचानक भौंकने लगा. कुत्ते की आवाज़ सुनकर दूल्हे पक्ष के कुछ लोग नाराज हो गए.
बेरहमी से पीटा तो भड़क उठा दुल्हन पक्ष
तभी दूल्हे की तरफ से एक युवक ने आव देखा न ताव और बेज़ुबान कुत्ते को बुरी तरह से पीट दिया. अपनी आंखों के सामने पालतू कुत्ते के साथ ऐसी हैवानियत देख दुल्हन का परिवार भड़क गया. उन्होंने इसका विरोध किया, तो मामूली बहस गाली-गलौज और फिर लात-घूंसों में बदल गई. दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई.
बुरी तरह से घायल हुए लोग
इस खूनी संघर्ष में दुल्हन पक्ष के तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाना पड़ा. वहीं, दूल्हे पक्ष का भी एक शख्स चोटिल हुआ है. हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कर शादी की रस्में रुकवा दीं.
दुल्हन का कड़ा फैसला
अपने परिवार के साथ हुई बदसलूकी और पालतू कुत्ते के प्रति ऐसी क्रूरता देख दुल्हन ने हिम्मत दिखाई और शादी से सीधे इनकार कर दिया. दुल्हन का कहना था कि जो लोग एक बेज़ुबान और उसके परिवार का सम्मान नहीं कर सकते, उनके साथ वह अपनी पूरी ज़िंदगी नहीं बिता सकती. फिलहाल, यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.
Bride calls off wedding at 4 a.m. because a guy from groom’s side beat her barking dog. Fight breaks out → marriage cancelled.
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) February 21, 2026
Dog lovers: she deserves an award for choosing her dog over the groom. ????????✂️
pic.twitter.com/OhGB7aeBuC
ये भी पढ़ें- अब इंसानों की तरह कुत्तों का भी होगा अंतिम संस्कार! अहमदाबाद में बना पहला शमशान घाट, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















